LOADING...
'धुरंधर 2' अब 1,000 करोड़ से बस चंद कदम दूर, 16वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी

'धुरंधर 2' अब 1,000 करोड़ से बस चंद कदम दूर, 16वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई

Apr 04, 2026
10:12 am

क्या है खबर?

'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी आंधी बरकरार रखी है और रिलीज के 16वें दिन भी ताबड़तोड़ कमाई के साथ यs फिल्म अब 1,000 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है। अपनी अभूतपूर्व सफलता के साथ ये फिल्म न केवल भारतीय सिनेमा में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनने की दहलीज पर है, बल्कि बहुत जल्द यह इतिहास रचते हुए 1,000 करोड़ क्लब में कदम रखने वाली पहली हिंदी फिल्म बन जाएगी।

कमाई

16 दिन में 959 करोड़ का धमाका

सैकनिल्क के अनुसार, 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के 16वें दिन (तीसरे शुक्रवार) को भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 21.55 करोड़ रुपये की ताबड़तोड़ कमाई की है। इस धमाकेदार कारोबार के साथ 'धुरंधर 2' का 16 दिनों का कुल कारोबार अब 959.37 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म अब 1,000 करोड़ रुपये के उस ऐतिहासिक जादुई आंकड़े को छूने से महज 41 करोड़ रुपये की दूरी पर है।

मिशन

1,000 करोड़ी फिल्म बनने को तैयार 'धुरंधर 2'

जानकारों का मानना है कि तीसरे वीकेंड (शनिवार और रविवार) में फिल्म की कमाई में एक बड़ा उछाल देखने को मिलेगा, जिससे ये आसानी से 1,000 करोड़ का मील का पत्थर पार कर लेगी। जैसे ही फिल्म इस आंकड़े को पार करेगी, ये बॉलीवुड के इतिहास की पहली 1,000 करोड़ी फिल्म बनकर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर देगी। ये न केवल निर्माताओं के लिए, बल्कि पूरे भारतीय सिनेमा के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।

Advertisement

रिकॉर्ड

'धुरंधर 2' का बड़ा रिकॉर्ड: तीसरे शुक्रवार की दूसरी सबसे बड़ी कमाई

'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर एक नया मुकाम हासिल किया है। तीसरे शुक्रवार को 21.55 करोड़ की कमाई के साथ, यह 'बाहुबली 2' (18 करोड़) और 'पुष्पा 2' (14 करोड़) को पीछे छोड़ते हुए, इतिहास में तीसरे शुक्रवार की दूसरी सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। हालांकि] यह अपने प्रीक्वल 'धुरंधर' (23.7 करोड़) के रिकॉर्ड से थोड़ा पीछे रही, लेकिन इसकी यह कामयाबी फिल्म के प्रति दर्शकों की बेपनाह दीवानगी को साबित करती है।

Advertisement

सीक्वल

300 करोड़ वाली कहानी का धमाकेदार अध्याय है 'धुरंधर 2'

आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर 2' साल 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है, जिसने अपनी पहली ही फिल्म से दुनियाभर में 1,300 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर इतिहास रचा था। फिल्म में रणवीर, हमजा अली मजारी उर्फ जसकीरत सिंह रंगी के रूप में मुख्य भूमिका में हैं। सारा अर्जुन, आर माधवन, राकेश बेदी और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकारों ने भी अपनी पिछली भूमिकाओं को दोहराते हुए कहानी में निरंतरता और गहराई बनाए रखी है।

Advertisement