
शाहिद कपूर की फिल्म 'वेदा' अपनी OTT रिलीज को तैयार, जानिए कब और कहां देख पाएंगे
क्या है खबर?
रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बनी फिल्म 'देवा' को 31 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में पहली बार शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की जोड़ी नजर आई थी।
फिल्म में दोनों की अदाकारी की खूब तारीफ हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।
आखिरकार अब 'देवा' अपनी OTT रिलीज के लिए तैयार है। आइए बताते हैं आप यह फिल्म कब और कहां देख पाएंगे।
तारीख
कब और कहां देखें फिल्म?
'देवा' का प्रीमियर 28 मार्च, 2025 से OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होने वाला है। जो दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, वह अब इसे OTT पर देख सकते हैं।
इस एक्शन ड्रामा में शाहिद ने एक 'दबंग' पुलिसवाले का किरदार निभाया है। इसमें रोमांस का तड़का भी लगाया गया है। इस फिल्म में पावेल गुलाटी ने भी अभिनय किया है।
'देवा' का निर्माण विद्या बालन के पति और जाने-माने फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर कर रहे हैं।
फिल्म
अब इस फिल्म में नजर आएंगे शाहिद
शाहिद जल्द ही विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बन रही फिल्म 'अर्जुन उस्तारा' में नजर आएंगे। साजिद नाडियाडवाला इसके निर्माता हैं।
इस फिल्म में शाहिद की जोड़ी तृप्ति डिमरी के साथ बनी है। नाना पाटेकर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।
'अर्जुन उस्तारा' को 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
फिल्म में शाहिद की जोड़ी तृप्ति के साथ नजर आएंगी और यह पहला मौका होगा, जब ये दोनों कलाकार पर्दे पर साथ दिखाई देंगे।