NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'जन गण मन' में दिखेंगी जान्हवी, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग
    अगली खबर
    विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'जन गण मन' में दिखेंगी जान्हवी, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग
    जल्द ही पर्दे पर साथ दिखेंगे विजय देवरकोंडा और जान्हवी कपूर

    विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'जन गण मन' में दिखेंगी जान्हवी, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग

    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 01, 2022
    11:16 pm

    क्या है खबर?

    अनन्या पांडे तो फिल्म 'लाइगर' के साथ साउथ में कदम रख चुकी हैं और अब जान्हवी कपूर भी साउथ की ओर रुख करने के लिए तैयार हैं। काफी समय से खबरें आ रही हैं कि वह सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ साउथ में अपनी शुरुआत कर रही हैं।

    हालांकि, उनकी पहली दक्षिण भारतीय फिल्म को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई थी। अब उनकी इस फिल्म का नाम भी सामने आ गया है।

    आइए जानते हैं पूरी खबर।

    रिपोर्ट

    इसी महीने शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

    मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, जान्हवी और विजय अभिनीत इस सोशल पॉलिटिकल फिल्म का नाम 'जन गण मन' होगा। इसी महीने फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।

    पुरी जगन्नाथ फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं और करण जौहर इसके निर्माता हैं। अगस्त तक शूट पूरा हो जाएगा।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है और इसकी शूटिंग अमेरिका में होगी। 'जन गण मन' की कहानी हत्याओं और दुष्कर्म जैसे अपराधों के इर्द-गिर्द घूमती है।

    शुुरुआत

    अनन्या ने भी विजय देवरकोंडा के साथ किया साउथ में आगाज

    जान्हवी की दोस्त अनन्या ने भी साउथ में विजय देवरकोंडा के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। 'लाइगर' के जरिए वह पहली बार किसी पैन इंडिया फिल्म से जुड़ी हैं।

    इसमें उनकी जोड़ी भी विजय देवरकोंडा के साथ बनी है। उनकी इस फिल्म के निर्देशन की कमान पुरी जगन्नाथ ही संभाल रहे हैं और फिल्म के निर्माता भी करण जौहर ही हैं।

    अब जान्हवी भी 'लाइगर' की टीम के साथ साउथ में अपनी किस्मत आजमाने के लिए तैयार हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    विजय देवरकोंडा साउथ के सफल अभिनेताओं में गिने जाते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग कोरोड़ों में है। वह 'पेली चुपूलु', 'अर्जुन रेड्डी', 'महानती', 'गीता गोविंदम' और 'टैक्सी ड्राइवर' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 'पेली चुपूलु' को बेस्ट तेलुगु फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

    आगाज

    जान्हवी ने 'धड़क' से की थी बॉलीवुड में एंट्री

    जान्हवी ने 2018 में करण जौहर की फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। हालांकि, इसे दर्शकों से कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिली।

    इसके बाद जान्हवी को करण की एंथोलॉजी फिल्म 'घोस्ट स्टोरीज' में देखा गया। फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' के प्रोडक्शन का काम भी करण ने ही संभाला था, लेकिन इस फिल्म से भी जान्हवी अपना जादू नहीं चला पाईं।

    पिछली बार उन्हें राजकुमार राव के साथ फिल्म 'रूही' में देखा गया था।

    फिल्में

    इन फिल्मों में भी नजर आएंगी जान्हवी

    जान्हवी इन दिनों हिट मलयालम फिल्म 'हेलेन' के हिंदी रीमेक 'मिली' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इसे उनके पिता बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं। 'हेलेन' एक सफल मलयालम फिल्म है, जिसे राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है।

    जान्हवी फिल्म 'गुड लक जैरी' में भी नजर आएंगी। वह करण जौहर की फिल्म 'तख्त' और 'दोस्ताना 2' में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। इसके अलावा फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' भी जान्हवी के खाते से जुड़ी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    करण जौहर
    बॉलीवुड समाचार
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    जाह्नवी कपूर

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    करण जौहर

    बिग बॉस OTT: दिव्या अग्रवाल ने जीता पहले सीजन का खिताब, निशांत भट रहे फर्स्ट रनरअप मनोरंजन
    विक्की कौशल अभिनीत 'मिस्टर लेले' के एक खास गाने में दिखेंगे रणबीर कपूर रणबीर कपूर
    आलिया के विज्ञापन पर भड़कीं कंगना रनौत, कहा- हिन्दुओं का मजाक उड़ाना बंद करो बॉलीवुड समाचार
    करण की धर्मा प्रोडक्शंस ने चार फिल्मों के लिए वायकॉम 18 स्टूडियोज के साथ मिलाया हाथ बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    शादी की जिद कर भूमि के गले पड़ गए राजकुमार, देखिए 'बधाई दो' का ट्रेलर राजकुमार राव
    'पुष्पा' की सफलता के बाद अल्लू को 100 करोड़ रुपये में ऑफर हुई एटली की फिल्म आगामी फिल्में
    रिचर्ड गेरे किसिंग मामले में मुंबई की अदालत ने शिल्पा शेट्टी को किया बरी शिल्पा शेट्टी
    एक्शन पैक्ड लव स्टोरी के लिए फिर साथ आ सकते हैं धनुष और आनंद एल राय धनुष

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    फिल्म 'पुष्पा' में कुछ इस अंदाज में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना, सामने आया फर्स्ट लुक बॉलीवुड समाचार
    कन्नड़ अभिनेत्री सौजन्या ने 25 साल की उम्र में की खुदकुशी, फंदे से लटका मिला शव मनोरंजन
    मशहूर अभिनेत्री और निर्देशक रेवती की फिल्म 'द लास्ट हुर्रे' में मुख्य भूमिका निभाएंगी काजोल मनोरंजन
    फोर्ब्स की सूची में साउथ की सबसे प्रभावशाली सोशल मीडिया स्टार बनीं रश्मिका मंदाना बॉलीवुड समाचार

    जाह्नवी कपूर

    कोरोना वायरस: अर्जुन बिजलानी की बिल्डिंग हुई सील, पांच साल के बच्चे को लेकर हुए परेशान बॉलीवुड समाचार
    लॉकडाउन में इन सितारों ने दिखाई अनोखी प्रतिभा, अपनी खूबसूरत पेंटिग से जीता दिल बॉलीवुड समाचार
    जाह्नवी कपूर की 'गुंजन सक्सेना' भी सिनेमाघरों से पहले डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार
    इस खास दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है जाह्नवी कपूर की 'गुंजन सक्सेना' करण जौहर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025