NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'फाइटर' में दीपिका पादुकोण बनेंगी वायुसेना अधिकारी, इस भूमिका में ये सितारे भी दिखा चुके दमखम 
    मनोरंजन

    'फाइटर' में दीपिका पादुकोण बनेंगी वायुसेना अधिकारी, इस भूमिका में ये सितारे भी दिखा चुके दमखम 

    'फाइटर' में दीपिका पादुकोण बनेंगी वायुसेना अधिकारी, इस भूमिका में ये सितारे भी दिखा चुके दमखम 
    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 16, 2023, 09:16 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'फाइटर' में दीपिका पादुकोण बनेंगी वायुसेना अधिकारी, इस भूमिका में ये सितारे भी दिखा चुके दमखम 
    दीपिका पादुकोण पहली बार अपने करियर में करेंगी वायुसेना अधिकारी का रोल

    सिद्धार्थ आनंद ने हाल ही में 'पठान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी, जिसके बाद दर्शक उनकी फिल्म 'फाइटर' को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में सिद्धार्थ ने दीपिका के किरदार से पर्दा हटा दिया। उन्होंने बताया कि वह इसमें एक वायुसेना अधिकारी का किरदार निभाने जा रही हैं। आइए आपको बताते हैं इससे पहले पर्दे पर किन कलाकारों को इस भूमिका में देखा जा चुका है।

    फिल्म में ऋतिक को बराबर की टक्कर देंगी दीपिका 

    सिद्धार्थ ने इंडिया टुडे से कहा, "मेरी फिल्मों में महिलाओं की भूमिका हमेशा मजबूत और रोमांचक होती हैं। दीपिका 'फाइटर' में एक वायुसेना अधिकारी की भूमिका निभाएंगी। वह वायुसेना की ताकतवर इकाई का हिस्सा हैं। उनका किरदार बहुत वास्तविकता और प्रामाणिकता पर आधारित है।" उन्होंने आगे कहा, "यह एक ऐसी भूमिका है, जो दीपिका ने इससे पहले कभी नहीं की और यह असल मेंं काफी हद तक उनके जैसी है। फिल्म में दीपिका, ऋतिक को बराबर की टक्कर देंगी।"

    राज कुमार 

    पर्दे पर वायुसेना में कई बॉलीवुड सितारों का परिक्रम दिख चुका है। इसकी शुरुआत काफी पहले हो गई थी। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय वायुसेना का अहम योगदान रहा था। इस विषय पर चेतन आनंद ने 1973 में फिल्म 'हिंदुस्तान की कसम' बनाई थी। इसमें दिग्गज अभिनेता राज कुमार ने वायुसेना अधिकारी का किरदार निभाया था। फिल्म का गीत 'ना झुकेगा सर वतन का, हर जवान की कसम' खूब लोकप्रिय हुआ। MX प्लेयर पर यह फिल्म मौजूद है।

    अजय देवगन 

    देशभक्ति, एक्शन और ड्रामा से लबरेज 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में हमेशा की तरह अजय देवगन ने दिल जीत लिया। 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध पर आधारित इस फिल्म में उन्होंने भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक की भूमिका निभाई थी। फिल्म में संजय दत्त से लेकर शरद केलकर और सोनाक्षी सिन्हा तक कई कलाकार हैं, लेकिन इसकी पूरी कहानी अजय के इर्द-गिर्द ही बुनी गई है। फिल्म हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।

    शाहिद कपूर 

    फिल्म 'मौसम' का लेखन और निर्देशन पंकज कपूर ने किया था। फिल्म में शाहिद कपूर और सोनम कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसमें कारगिल युद्ध को भी दिखाया गया था। वायुसेना में फाइटर प्लेन के साथ फिल्माए शाहिद के दृश्य दर्शकों को काफी पसंद आए थे। फिल्म में शाहिद ने एक वायुसेना अफसर हरिंदर (हैरी सिंह) का किरदार निभाया था। फिल्म भले ही नहीं चली, लेकिन शाहिद अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे। यह फिल्म ZEE5 पर है।

    जान्हवी कपूर

    जान्हवी कपूर 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' नाम की एक फिल्म में काम कर चुकी हैं। फिल्म में उन्होंने भी जांबाज पायलट गुंजन सक्सेना का किरदार निभाया, जिन्होंने कारगिल युद्ध में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। कहानी चंद शब्दों में कही जाए तो लखनऊ के एक आर्मी परिवार की बेटी की है, जो बचपन से एक पायलट बनना चाहती है। इस सपने में केवल उसके पिता उसका साथ देते हैं। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

    शाहरुख खान 

    अगर आपने फिल्म 'वीर जारा' देखी होगी तो इसमें शाहरुख खान का किरदार तो आपको याद ही होगा। उन्होंने फिल्म में एक पायलट वीर प्रताप सिंह का किरदार निभाया था और दर्शकों से खूब वाहवाही बटोरी थी। यह शाहरुख के करियर की बेहतरीन फिल्मों में शुमार है। फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था और इसमें शाहरुख के साथ प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी नजर आई थीं। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    कंगना 'तेजस' में बनने वाली हैं पायलट 

    बता दें कि जल्द ही कंगना रनौत भी अपनी फिल्म 'तेजस' में भारतीय वायुसेना की एक पायलट की भूमिका में नजर आने वाली हैं। इसमें वह जबरदस्त एक्शन करती दिखेंगी। फिल्म एक साहसी फायटर पायलट की कहानी है, जो एक ऐतिहासिक घटना से प्रेरित है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    दीपिका पादुकोण
    शाहरुख खान
    कंगना रनौत
    अजय देवगन

    दीपिका पादुकोण

    'टाइगर वर्सेस पठान' का हिस्सा बनीं दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ, 2024 में शुरू होगी शूटिंग  शाहरुख खान
    ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण ने शुरू की 'फाइटर' के भावुक दृश्य की शूटिंग  ऋतिक रोशन
    टाइम मैगजीन के कवर पर दीपिका पादुकोण, कहा- देश में रहकर विदेश में प्रभाव बनाना है टाइम मैगज़ीन
    प्रभास की फिल्म 'प्रोजेक्ट K' की रिलीज तारीख टली, जानिए इसके पीछे की वजह प्रभास

    शाहरुख खान

    नया संसद भवन: शाहरुख खान, अक्षय कुमार समेत इन हस्तियों ने दी शुभकामाएं अक्षय कुमार
    रियलमी ने शाहरुख खान को बनाया अपना नया ब्रांड एंबेसडर  रियलमी
    लक्ष्य लालवानी ने मारी बाजी, बने आर्यन खान की पहली वेब सीरीज 'स्टारडम' के हीरो आर्यन खान
    'पुष्पा 2' बनाम 'डंकी': शाहरुख खान से बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर लेंगे अल्लू अर्जुन पुष्पा 2

    कंगना रनौत

    कंगना रनौत ने मंदिर में छोटे कपड़े पहनने वाली लड़कियों को लगाई लताड़, जानिए क्या कहा बॉलीवुड समाचार
    कंगना रनौत ने किए केदारनाथ मंदिर में दर्शन, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें  केदारनाथ
    कंगना रनौत ओसाका तमिल अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, पोस्ट साझा कर जताया आभार  बॉलीवुड समाचार
    कंगना रनौत की 'तेजस' कब होगी रिलीज? सामने आई ये जानकारी  तेजस फिल्म

    अजय देवगन

    अजय देवगन की 'भोला' ने OTT पर दी दस्तक, इस प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज  भोला फिल्म
    प्रभास से लेकर अजय देवगन तक, इस साल जून में रिलीज होंगी इन सितारों की फिल्में बॉलीवुड समाचार
    अजय देवगन संग बनी डायना की जोड़ी, रवीना की बेटी राशा भी साथ में करेंगी डेब्यू डायना पेंटी
    रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में नजर आ सकते हैं विक्की कौशल, निर्माताओं ने किया संपर्क विक्की कौशल

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023