NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दीपिका पादुकोण ने 'जवान' के लिए नहीं ली फीस, ये फिल्में भी कीं मुफ्त में
    अगली खबर
    दीपिका पादुकोण ने 'जवान' के लिए नहीं ली फीस, ये फिल्में भी कीं मुफ्त में
    इन फिल्मों में मुफ्त में काम कर चुकी हैं दीपिका पादुकोण (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@deepikapadukone)

    दीपिका पादुकोण ने 'जवान' के लिए नहीं ली फीस, ये फिल्में भी कीं मुफ्त में

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Sep 16, 2023
    08:46 am

    क्या है खबर?

    शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण नई पीढ़ी के लिए पसंदीदा जोड़ी बनकर उभर रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया था।

    हाल ही में दीपिका 'जवान' में भी शाहरुख के साथ नजर आई हैं। फिल्म में शाहरुख दोहरी भूमिका में नजर आए हैं, जिनमें से एक भूमिका में वह दीपिका के साथ रोमांस करते नजर आए।

    अब दीपिका ने इस फिल्म के लिए अपनी फीस के बारे में खुलासा किया है।

    जवान

    'जवान' के लिए दीपिका ने नहीं ली कोई फीस

    द वीक से बातचीत में दीपिका ने शाहरुख के साथ अपनी जोड़ी पर बात की। उन्होंने कहा कि दोनों एक-दूसरे के लिए भाग्यशाली है, लेकिन उनका रिश्ता भाग्य से कहीं ज्यादा है।

    उनके मन में एक-दूसरे के लिए बहुत सम्मान है। वे एक-दूसरे पर अपना हक समझते हैं। एक-दूसरे के सामने वे अपने डर खुलकर जाहिर कर सकते हैं।

    'जवान' दीपिका और शाहरुख की 5वीं फिल्म है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के लिए उन्होंने कोई फीस नहीं ली है।

    83 

    '83' में इस वजह से नहीं ली फीस

    'जवान' में मुफ्त में कैमियो करने के साथ ही दीपिका ने यह भी बताया कि वह अपने किसी भी कैमियो के लिए फीस नहीं लेती हैं।

    दीपिका ने रणवीर सिंह की फिल्म '83' में अपनी भूमिका के लिए भी कोई फीस नहीं ली थी।

    उन्होंने बताया, "मैं 83 का हिस्सा इसलिए होना चाहती थी, क्योंकि मैं इसे उन महिलाओं को समर्पित करना चाहती थी, जो अपने पति के करियर को संभालने के लिए त्याग करती हैं।"

    सर्कस 

    रोहित शेट्टी की 'सर्कस' में भी मुफ्त में किया काम 

    पिछले साल रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' काफी सुर्खियों में थी। फिल्म में रणवीर मुख्य भूमिका में थे। हालांकि, जब फिल्म का ट्रेलर आया तो उसमें दर्शकों के लिए एक तोहफा मौजूद था।

    ट्रेलर में दीपिका की झलक देखकर दर्शक उत्साहित हो गए। 'सर्कस' में दीपिका एक गाने में नजर आई थीं। उन्होंने यह गाना भी मुफ्त में किया था।

    दीपिका ने कहा कि शाहरुख और रोहित के लिए कैमियो करने के लिए वह हमेशा तैयार हैं।

    ओम शांति ओम 

    मुफ्त में की थी पहली फिल्म 'ओम शांति ओम'

    दीपिका ने फराह खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्हें अपनी पहली ही फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला था।

    इस बात से उत्साहित अभिनेत्री ने इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली थी। पहली ही फिल्म से दीपिका हर तरफ छा गई थीं और पहली फिल्म मुफ्त में करना उनके लिए घाटे का सौदा साबित नहीं हुआ।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    राजकुमार राव ने अपनी फिल्म 'ट्रैप्ड' के लिए कोई फीस नहीं ली थी। फिल्म 'ब्लैक' के लिए अमिताभ बच्चन ने कोई शुल्क नहीं लिया था। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म 'मंटो' 1 रुपये में साइन की थी। शाहिद कपूर ने 'हैदर' में मुफ्त में काम किया।

    पोल

    आपको दीपिका पादुकोण की जोड़ी किस अभिनेता के साथ ज्यादा पसंद है?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    यह भी पढ़ें: 
    'टाइगर वर्सेस पठान' का हिस्सा बनीं दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ, 2024 में शुरू होगी शूटिंग  'टाइगर वर्सेस पठान' का हिस्सा बनीं दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ, 2024 में शुरू होगी शूटिंग 
     यह भी पढ़ें:  
    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने फिर मिलाया हाथ, राम चरण और तृषा भी देंगे साथ  रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने फिर मिलाया हाथ, राम चरण और तृषा भी देंगे साथ 
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दीपिका पादुकोण
    जवान फिल्म
    शाहरुख खान
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    दीपिका पादुकोण

    ऑस्कर 2023: भारतीय हस्तियों ने रेड कार्पेट पर मचाया धमाल, देखिए तस्वीरें ऑस्कर पुरस्कार
    ऑस्कर 2023: दीपिका पादुकोण के नए टैटू ने खींचा ध्यान, जानिए क्या है इसका मतलब ऑस्कर पुरस्कार
    'पठान' का जलवा कायम, 50वें दिन 800 स्क्रीन पर दिखाई जाने वाली पहली हिंदी फिल्म बनेगी शाहरुख खान
    शाहरुख खान की 'पठान' इस दिन OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक, जानिए कहां देखें  शाहरुख खान

    जवान फिल्म

    'जवान' से 'जेलर' तक, इस हफ्ते सिनेमाघरों और OTT पर रहेगी इन फिल्मों की धूम शाहरुख खान
    'जवान' से पहले एटली ने संभाली इन 4 फिल्मों के निर्देशन की कमान, चारों ही सुपरहिट दक्षिण भारतीय सिनेमा
    बॉक्स ऑफिस: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़ रुपये  शाहरुख खान
    'जवान' रिव्यू: मनोरंजन से भरी फिल्म, शाहरुख खान ने अपने हर पहलू को भुनाया फिल्म रिव्यू

    शाहरुख खान

    शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' सिनेमाघरों के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज  जवान फिल्म
    दर्शकों पर चढ़ा 'जवान' का खुमार, शाहरुख खान बोले- इतने प्यार के लिए शुक्रिया  जवान फिल्म
    शाहरुख के बाद एटली अब अल्लू अर्जुन से मिलाएंगे हाथ, नई पैन इंडिया फिल्म का ऐलान जवान फिल्म
    'जवान': प्रचार के लिए सामने नहीं आ रहे शाहरुख खान, क्या काम आ रही यह रणनीति? जवान फिल्म

    बॉलीवुड समाचार

    महिमा चौधरी ने पहली ही फिल्म से बना ली थी पहचान, देखिए उनकी ये शानदार फिल्में महिमा चौधरी
    'शोले' के अभिनेता सतिंदर कुमार खोसला का निधन, इन फिल्मों में किया था काम मनोरंजन
    अभिषेक बच्चन ने बताया, बच्चों को छोटी उम्र में मोबाइल देना कितना सही? अभिषेक बच्चन
    नसीरुद्दीन शाह पर भड़के विवेक अग्निहोत्री, बोले- शायद उन्हें आतंकवाद से प्यार है नसीरुद्दीन शाह
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025