NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / हॉलीवुड लेखकों की हड़ताल का 'प्रोजेक्ट K' पर असर, सैन डिएगो नहीं जाएंगी दीपिका पादुकोण
    अगली खबर
    हॉलीवुड लेखकों की हड़ताल का 'प्रोजेक्ट K' पर असर, सैन डिएगो नहीं जाएंगी दीपिका पादुकोण
    SAG.AFTRA की हड़ताल में शामिल हुईं दीपिका (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@deepikapadukone)

    हॉलीवुड लेखकों की हड़ताल का 'प्रोजेक्ट K' पर असर, सैन डिएगो नहीं जाएंगी दीपिका पादुकोण

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jul 19, 2023
    05:08 pm

    क्या है खबर?

    प्रभास और दीपिका पादुकोण की पैन इंडिया फिल्म 'प्रोजेक्ट K' इन दिनों चर्चा में है। दुनियाभर के सबसे बड़े फिल्मी कार्यक्रमों में से एक सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में इसकी पहली झलक प्रदर्शित की जाएगी। इस कार्यक्रम के लिए फिल्म की टीम सैन डिएगो पहुंची हुई है।

    21 जुलाई को यहां फिल्म की झलकियां पेश की जाएंगी। अब खबर है कि इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में दीपिका हिस्सा नहीं लेंगी। SAG-AFTRA की हड़ताल की वजह से उन्होंने यह फैसला लिया है।

    खबर

    हड़ताल में शामिल हुईं दीपिका पादुकोण

    हॉलीवुड लेखक और कलाकारों के संघ SAG.AFTRA के सदस्य काफी समय से हड़ताल पर हैं। दुनियाभर की कई हस्तियां संघ को अपना समर्थन दे चुकी हैं।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका भी लेखकों के समर्थन में हैं और हड़ताल में हिस्सा लेते हुए वह सैन डिएगो में 'प्रोजेक्ट K' का कार्यक्रम छोड़ने वाली हैं।

    दीपिका खुद भी SAG-AFTRA की सदस्य हैं और अपने सहकर्मियों को समर्थन देने का फैसला किया है। उनके प्रशंसक उनके इस फैसले की तारीफ कर रहे हैं।

    हड़ताल 

    अगले साल रिलीज होगी 'प्रोजेक्ट K'

    'प्रोजेक्ट K' जनवरी 2024 में रिलीज होने वाली है। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रभास, दीपिका के अलावा अमिताभ बच्चन और कमल हासन भी नजर आएंगे।

    यह भारतीय पौराणिकता पर आधारित साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसमें VFX से बेहतरीन सिनेमाई अनुभव देखने को मिलेगा।

    रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपये से अधिक है।

    यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। कुछ समय पहले इसकी शूटिंग करते हुए अमिताभ घायल हो गए थे।

    हड़ताल

    हॉलीवुड लेखक क्यों कर रहे हैं हड़ताल?

    हॉलीवुड में काम करने वाले सैकड़ों लेखकों का 1 मई, 2023 को कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था। इसके अगले दिन से ही सभी ने हड़ताल शुरू कर दी थी।

    लेखक संघ का आरोप है कि वेब सीरीज के बजट वक्त के साथ बढ़ते जा रहे हैं, जबकि इसमें काम करने वाले लेखकों को मिलने वाले पैसे लगातार कम किए जा रहे हैं।

    इंडस्ट्री के लेखकों ने भी उनका साथ दिया और SAG.AFTRA भी इस हड़ताल में शामिल हो गया।

    दीपिका पादुकोण

    इन फिल्मों का भी हिस्सा हैं दीपिका

    दीपिका शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में नजर आएंगी। पिछली बार वह शाहरुख की ही फिल्म 'पठान' में पर्दे पर दिखाई दी थीं।

    इनके अलावा वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' का भी हिस्सा हैं। फिल्म में लेडी सिंघम बनकर एक्शन करती नजर आएंगी।

    दीपिका ऋतिक रोशन की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'फाइटर' का भी हिस्सा हैं। यह फिल्म भी अगले साल जनवरी में रिलीज होनी है। चर्चा है कि फिल्म में दोनों सितारे हवा में स्टंट करते नजर आएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दीपिका पादुकोण
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    सरकार ने माइक्रोसाॅफ्ट यूजर्स के लिए जारी की चेतावनी, पकड़ में आई कमजोरियां  माइक्रोसॉफ्ट
    IPL 2025: CSK ने अपने आखिरी मुकाबले में GT को हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: CSK ने GT को 83 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    कुवैत ने छीनी 37,000 से अधिक लोगों की नागरिकता, पीड़ितों में अधिकतर महिलाएं शामिल कुवैत

    दीपिका पादुकोण

    विष्णु के आधुनिक अवतार पर आधारित होगी दीपिका और प्रभास की 'प्रोजेक्ट के' प्रभास
    ऋतिक रोशन ने शूरू की 'फाइटर' के तीसरे शेड्यूल की शूटिंग, दीपिका पादुकोण नहीं होंगी शामिल ऋतिक रोशन
    दीपिका पादुकोण ने बताई 'पठान' विवाद पर चुप्पी की वजह, कहा- अनुभव सब सिखा देता है शाहरुख खान
    दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ अब साथ मिलकर करेंगी जासूसी, जानें यशराज फिल्म्स की अगली तैयारी  कैटरीना कैफ

    हॉलीवुड समाचार

    प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड पर साधा निशाना, बोलीं- सजावटी सामान की तरह इस्तेमाल होती थीं अभिनेत्रियां प्रियंका चोपड़ा
    AI के बारे में समझने के लिए सही साबित होंगी ये फिल्में, जानिए कहां हैं उपलब्ध हॉलीवुड फिल्में
    अब संजय लीला भंसाली ने हॉलीवुड एजेंसी से मिलाया हाथ, प्रशंसकों को नई घोषणा का इंतजार संजय लीला भंसाली
    प्रियंका चोपड़ा को ग्लोबल स्टार बनने के बाद भी हॉलीवुड में बॉलीवुड जैसे मौकों का इंतजार  प्रियंका चोपड़ा

    बॉलीवुड समाचार

    हिमाचल प्रदेश में तबाही से दुखी यामी गौतम, कहा- यह प्रकृति की चेतावनी यामी गौतम
    डेजी शाह ने बताया क्यों 'खतरों के खिलाड़ी 13' के साथ किया छोटे पर्दे का रुख डेजी शाह
    बादशाह का आरोप, माफिया मुंडीर के दौरान हनी सिंह ने ब्लैंक कॉन्ट्रैक्ट पर कराए थे हस्ताक्षर रैपर बादशाह
    मुफ्त में 'जवान' करने को तैयार थे विजय सेतुपति, यह थी खास वजह विजय सेतुपति
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025