NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / हॉलीवुड में हड़ताल: लेखकों के साथ सितारे भी हुए शामिल, जानिए क्यों हो रहा विरोध
    अगली खबर
    हॉलीवुड में हड़ताल: लेखकों के साथ सितारे भी हुए शामिल, जानिए क्यों हो रहा विरोध
    हॉलीवुड में चल रही हड़ताल में लेखकों के साथ जुड़े हॉलीवुड सितारे

    हॉलीवुड में हड़ताल: लेखकों के साथ सितारे भी हुए शामिल, जानिए क्यों हो रहा विरोध

    लेखन नेहा शर्मा
    Jul 14, 2023
    11:28 am

    क्या है खबर?

    हॉलीवुड के लेखक पिछले 2 महीने से हड़ताल पर हैं। इस चक्कर में कई फिल्मों और शो का काम अधर में लटका हुआ है।

    लगभग हजारों हॉलीवुड लेखक और उनके समर्थक लगातार फिल्म स्टूडियोज के साथ नए कॉन्ट्रैक्ट, रोजगार सुरक्षा सुनिश्चित करने, AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और पेमेंट गारंटी की मांग को लेकर अमेरिका में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अब उन्हें हॉलीवुड सितारों का साथ भी मिल गया है।

    बड़ी बात है कि 63 साल बाद ऐसा होने वाला है।

    कारण

    क्या है हड़ताल की वजह?

    हॉलीवुड लेखकों का कहना है कि फिल्म और टीवी के साथ-साथ OTT पर आने वाले शाोज के लिए उन्हें बेहतर पैसे मिलने चाहिए।

    उनका कहना है कि स्ट्रीमिंग की वजह से उन पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है। उन्हें कम पैसों में ज्यादा काम करना पड़ रहा है। उनकी मांग है कि स्ट्रीमिंग में जो भी मुनाफा हो रहा है, उसमें उन्हें और ज्यादा हिस्सेदारी दी जाए। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और हड़ताल की स्थिति पैदा हो गई।

    विरोध

    63 साल पहले हुई थी ऐसी हड़ताल

    हॉलीवुड कलाकारों के संघ ने 63 साल में पहली बार हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। संघ ने बीते दिन लॉस एंजेलिस में हुई प्रेस काॅन्फ्रेंस में यह घोषणा की।

    लगभग 65,000 फिल्म और टीवी के कलाकार संघ से जुड़े हुए हैं, जो हड़ताल कर रहे लेखक संघ के 11,000 से ज्यादा सदस्यों में शामिल होंगे।

    1960 के बाद यह पहली बार होगा कि लेखकों और अभिनेताओं दोनों का प्रतिनिधित्व करने वाले संघ एक ही समय में हड़ताल करेंगे।

    शुरुआत

    कब शुरू हुआ था विरोध?

    हॉलीवुड में काम करने वाले सैकड़ों लेखकों का 1 मई को कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था। इसके अगले दिन से ही सभी ने हड़ताल शुरू कर दी थी।

    इसके बाद से कई प्रोडक्शन हाउस बंद हो चुके हैं क्योंकि दिन ब दिन विरोध बढ़ता जा रहा है।

    लेखक संघ का आरोप है कि सीरीज के बजट वक्त के साथ बढ़ते जा रहे हैं, जबकि इसमें काम करने वाले लेखकों को मिलने वाले पैसे लगातार कम किए जा रहे हैं।

    बदलाव

    फिल्मों और टीवी शो की रिलीज पर लगेगी रोक?

    इस हड़ताल के चलते इस साल टीवी पर वापसी के लिए तैयार कई लोकप्रिय शो को अब लंबी देरी का सामना करना पड़ सकता है। हड़ताल लंबे समय तक जारी रही तो कई फिल्मों की रिलीज को भी स्थगित किया जा सकता है।

    हॉलीवुड सितारों के जुड़ने से फिल्मों या शो के प्रचार-प्रसार से जुड़े कार्यक्रम भी रद्द कर दिए जाएंगे।

    पिछली बार हॉलीवुड लेखकों ने 2007 में लिखना बंद किया था। उनकी यह हड़ताल 100 दिनों तक चली थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    हॉलीवुड के सितारे
    हड़ताल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    हॉलीवुड समाचार

    प्रियंका चोपड़ा बनीं ब्यूटी ब्रांड से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी अभिनेत्री, इन्हें दी मात प्रियंका चोपड़ा
    'स्पाइडर मैन' अभिनेता टॉम हॉलैंड और जेंडाया पहुंचे मुंबई, वीडियो वायरल टॉम हॉलैंड
    प्रियंका और निक ही नहीं, भारत के दौरे पर आईं ये मशहूर विदेशी हस्तियां; देखिए सूची प्रियंका चोपड़ा
    प्रियंका चोपड़ा ने फिर मिलाया अमेजन प्राइम वीडियो से हाथ, फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' का ऐलान प्रियंका चोपड़ा

    हॉलीवुड के सितारे

    जॉनी डेप बनाम एंबर हर्ड: जानें क्या है यह पूरा मामला हॉलीवुड समाचार
    सिद्धू मूसेवाला ही नहीं, इन मशहूर रैपर्स की भी गोली मारकर की गई हत्या हॉलीवुड समाचार
    जॉनी डेप बनाम एंबर हर्ड मामले का आया फैसला, अभिनेता ने जीता केस हॉलीवुड समाचार
    मानहानि मुकदमे के बाद फिर से 'जैक स्पैरो' बनेंगे जॉनी डेप? हॉलीवुड समाचार

    हड़ताल

    अगले छह में से पांच दिन बंद रहेंगे बैंक, आज ही निपटा लें अपने जरुरी काम बैंकिंग
    बंगाल के डॉक्टरों की हड़ताल जारी, दिल्ली पर भी असर, जानें क्या है पूरा मामला मुंबई
    पश्चिम बंगाल डॉक्टर हड़ताल: 700 सरकारी डॉक्टरों के इस्तीफे से संकट और गहराया मुंबई
    देशभर में फैली डॉक्टरों की हड़ताल, जानें अब तक क्या-क्या हुआ दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025