Page Loader
दीपिका पादुकोण ने पहनी लगभग 2 लाख रुपये की साड़ी, बनने में लगे हजारों घंटे
दीपिका पादुकोण ने पहनी लगभग 2 लाख रुपये की साड़ी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@deepikapadukone)

दीपिका पादुकोण ने पहनी लगभग 2 लाख रुपये की साड़ी, बनने में लगे हजारों घंटे

Jul 08, 2024
12:14 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जल्द मां बनने वाली हैं। इन दिनों वह अपनी निजी जिंदगी के अलावा पेशेवर जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। इन दिनों सिनेमाघरों में उनकी बहुचर्चित फिल्म 'कल्कि 2898 AD' दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। अब इस बीच दीपिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह हाथ से कढ़ाई की हुई बैंगनी साड़ी पहनी हुई नजर आ रही हैं। इस साड़ी को बनाने में हजारों घंटे लगे हैं।

कीमत

साड़ी को शालीना नैथानी ने किया डिजाइन  

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका की इस साड़ी को तैयार होने में 3,400 घंटे का समय लगा है। कई कारीगरों ने इस साड़ी को मिलकर बनाया है। दीपिका की इस साड़ी को शालीना नैथानी ने डिजाइन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका की इस खूबसूरत साड़ी की कीमत 1.92 लाख रुपये है। बता दें कि रणवीर सिंह से शादी के 6 साल बाद दीपिका सितंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें