Page Loader
अनुष्का शर्मा के नक्शेकदम पर चलेंगी दीपिका पादुकोण, अभिनय से लेंगी ब्रेक
अनुष्का शर्मा के नक्शेकदम पर चलेंगी दीपिका पादुकोण (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@deepikapadukone)

अनुष्का शर्मा के नक्शेकदम पर चलेंगी दीपिका पादुकोण, अभिनय से लेंगी ब्रेक

Sep 16, 2024
04:52 pm

क्या है खबर?

दीपिका पादुकोण शादी के 6 साल बाद मां बन गई हैं। अभिनेत्री ने 8 सितंबर, 2024 को मुंबई के HN रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया है। दीपिका को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वह अपने पति-अभिनेता रणवीर सिंह और अपनी बेटी के साथ घर लौट आई हैं। अब खबर आ रही है कि मां बनते ही दीपिका ने कई बड़े फैसले लिए हैं। वह अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के नक्शेकदम पर चलने को तैयार हैं।

रिपोर्ट

नैनी नहीं रखेंगी दीपिका 

बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक, दीपिका अपनी लालडी के लिए नैनी नहीं रखेंगी और इस मामले में वह ऐश्वर्या राय और अनुष्का की राह पर चलेंगी। कहा जा रहा है कि वह खुद अपनी बेटी का पालन-पोषण करेंगी। दीपिका मां बनने के बाद कुछ समय के लिए अभिनय से ब्रेक लेंगी। दीपिका अपनी बेटी को मीडिया से भी दूर रखेंगी। इसके लिए वो अनुष्का-विराट कोहली और आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की तरह ही नो-फोटो पॉलिसी का पालन करती नजर आ सकती हैं।

दीपिका

कब तक ब्रेक पर रहेंगी दीपिका? 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका ने अपनी प्रेग्नेंसी के हर पल का पूरा लुत्फ उठाया है और उनके मातृत्व अवकाश की बात करें तो वह अगले साल मार्च तक ब्रेक पर रहेंगी। अगले कुछ महीने वह अपने बच्चे को समर्पित करेंगी और अपना पूरा वक्त उसी के साथ बिताएंगी। बता दें कि दीपिका ने 2018 में रणवीर से शादी की थी। शादी से 3 साल पहले ही 2015 में दोनों ने गुपचुप सगाई कर ली थी।