Page Loader
दीपिका के लिए बेहद जरूरी है रणवीर सिंह संग समय बिताना, अभिनेत्री ने कही ये बात
दीपिका के लिए जरूरी है रणवीर सिंह संग समय बिताना (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@deepikapadukone)

दीपिका के लिए बेहद जरूरी है रणवीर सिंह संग समय बिताना, अभिनेत्री ने कही ये बात

Nov 13, 2023
07:38 pm

क्या है खबर?

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों साथ में तस्वीरें साझा करते रहते हैं। रणवीर-दीपिका को हाल ही में करण जौहर के मशहूर चैट शो 'कॉफी विद करण 8' में देखा गया था। इसके बाद से ही दोनों खबरों का हिस्सा बने हुए हैं। अब दीपिका ने रणवीर को लेकर खुलकर बातचीत की और बताया कि अभिनेता के साथ समय बिताना उनके लिए कितना जरूरी है।

बयान

हम साथ होते हैं तो अच्छा लगता है- दीपिका 

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, दीपिका ने कहा, "रणवीर के साथ समय बिताना बहुत जरूरी है। इसके लिए हम दोनों प्रयास करते हैं क्योंकि यह एक से नहीं हो सकता। ऐसा कई बार होता है जब हम एक ही शहर में होते हैं, लेकिन एक-दूसरे के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाते।" उन्होंने कहा, "यह समय की कमी नहीं, बल्कि उस समय का महत्त्व है जो हमने एक साथ बिताया है। जब हम दोनों साथ होते हैं तो अच्छा लगता है।"

बयान

क्या दीपिका को पसंद है मशहूर होना? 

दीपिका से बातचीत के दौरान पूछा गया कि क्या उन्हें मशहूर होना पसंद है? इसपर उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मुझे इससे कोई समस्या है, लेकिन इसके बीच का संतुलन बनाना अच्छे से आता है कि कब सुर्खियों में रहना चाहती हैं और कब नहीं रहना। मैं मशहूर नहीं हूं, मैं एक बेटी हूं, मैं एक पत्नी हूं, मैं एक बहन हूं, मैं एक बहू हूं, जब मैं उस दुनिया से बाहर निकलती हूं, तो मशहूर हो जाती हूं।"