संदीप रेड्डी वांगा की वजह से दीपिका पादुकोण ने छोड़ी 'स्पिरिट'? बाहर आई अंदर की बात
क्या है खबर?
'स्पिरिट' से दीपिका पादुकोण के बाहर होने को लेकर नया विवाद छिड़ गया है। एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका ने इस प्रोजेक्ट को कभी गंभीरता से नहीं लिया था। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री संदीप रेड्डी वांगा के साथ काम करने की इच्छुक बिल्कुल नहीं थीं। इसके पीछे मुख्य कारण फिल्म निर्देशक का 'महिला विरोधी' स्वभाव बताया गया है। इस खुलासे ने फिल्म जगत में नई बहस छेड़ दी है, जिससे चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
रिपोर्ट
1 घंटा लेट पहुंचे निर्देशक
हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से सूत्र ने बताया कि फिल्म 'स्पिरिट' की चर्चा के दौरान दीपिका और वांगा की सिर्फ एक बार मुलाकात हुई थी, जिसमें निर्देशक 1 घंटे की देरी से पहुंचे थे।
देरी के बावजूद दीपिका ने बातचीत के दौरान पूरा पेशेवर रवैया अपनाया। हालांकि, सूत्र का दावा है कि इस बैठक में फिल्म की कोई विस्तृत कहानी नहीं सुनाई गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका को फिल्म की कहानी की सिर्फ एक लाइन बताई गई थी।
रजामंदी
पूरी कहानी सुने बिना हां नहीं कहतीं दीपिका
सूत्र ने कहा कि दीपिका बिना पूरी कहानी सुने किसी फिल्म के लिए हां नहीं कहती हैं, इसलिए 'स्पिरिट' उनकी योजना में कभी नहीं थी।
दावा किया गया है कि दीपिका निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के साथ बिल्कुल काम नहीं करना चाहती हैं। इसकी मुख्य वजह वांगा का 'महिला विरोधी' स्वभाव बताया गया है, जो उनकी फिल्मों के साथ-साथ उनके असल जीवन में भी साफ नजर आता है। यही कारण है कि अभिनेत्री ने इस फिल्म से दूरी बना ली।
कंटेंट
महिला विरोधी कंटेंट के लेकर निशाने पर रहीं वांगा की फिल्में
वांगा की फिल्मों में महिलाओं को दिखाने के तरीके पर हमेशा सवाल उठे हैं। 'कबीर सिंह' और 'एनिमल' जैसी उनकी पिछली फिल्मों में रिश्तों और महिलाओं के चित्रण पर काफी विवाद हुआ था।
पिछले साल दीपिका के प्रभास संग वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' में काम करने की चर्चा थी। उनके फिल्म छोड़ने पर खूब विवाद हुआ। उस समय वजह सामने आई थी कि नए बच्चे की मां होने के कारण उन्होंने रोज 8 घंटे काम करने की मांग की थी।