Page Loader
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पहली बार बेटी दुआ के साथ दिखे, वीडियो हो रहा वायरल 
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पहली बार बेटी दुआ के साथ दिखे (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@ranveersingh)

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पहली बार बेटी दुआ के साथ दिखे, वीडियो हो रहा वायरल 

Nov 08, 2024
01:01 pm

क्या है खबर?

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में माता-पिता बने हैं। अभिनेत्री ने शादी के 6 साल बाद 8 सितंबर, 2024 को एक बेटी को जन्म दिया। उन्होंने अपनी बेटी का नाम दुआ रखा है। अब माता-पिता बनने के ठीक 2 महीने बाद दीपिका और रणवीर पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखे हैं। दोनों को हाल ही में कलिना हवाई अड्डे पर देखा गया। इस दौरान रणवीर और दीपिका के साथ उनकी बेटी दुआ भी दिखीं।

वीडियो

सामने आया दीपिका-रणवीर का वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दीपिका और रणवीर कलिना हवाई अड्डे पर अपनी बेटी के साथ नजर आ रहे हैं। दीपिका ने दुआ को गोद में लिया हुआ है। कहा जा रहा है दोनों माता-पिता बनने के बाद दुआ के साथ अपनी पहली छुट्टियां मनाने के लिए रवाना हो गए हैं। दीपिका ने 2018 में रणवीर से शादी की थी। शादी से 3 साल पहले ही 2015 में दोनों ने गुपचुप सगाई कर ली थी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो