Page Loader
दीपिका पादुकोण का वीडियो बना रहा था प्रशंसक, अभिनेत्री ने कैमरे पर मारा हाथ; देखिए वीडियो
दीपिका पादुकोण ने कैमरे पर मारा हाथ (तस्वीर: इंस्टाग्राम@deepikapadukone)

दीपिका पादुकोण का वीडियो बना रहा था प्रशंसक, अभिनेत्री ने कैमरे पर मारा हाथ; देखिए वीडियो

May 09, 2024
11:12 am

क्या है खबर?

दीपिका पादुकोण का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, हाल ही में दीपिका को अपने पति और अभिनेता रणवीर सिंह के साथ मुंबई हवाई अड्डे पर देखा गया था। इस दौरान दीपिका बेहद गुस्से में नजर आईं। दरअसल, दीपिका के एक प्रशंसक ने उन्हें कैमरे में कैद करने की कोशिश की और जब अभिनेत्री की नजर कैमरे पर पड़ी तो उन्होंने उसे दूर धकेल दिया।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

रणवीर-दीपिका

मां बनने वाली हैं दीपिका 

रणवीर-दीपिका की शादी को 6 साल हो गए हैं। वे 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने अपने परिवार और दोस्तों की मौजदूगी मे इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी। रणवीर ने 'कॉफी विद करण' में यह खुलासा किया था कि उन्होंने शादी से 3 साल पहले ही यानी 2015 में दीपिका से गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी। अब शादी के 6 साल बाद दीपिका और रणवीर माता-पिता बनने जा रहे हैं।