NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / BAFTA अवॉर्ड्स 2024 में छाईं दीपिका पादुकोण, प्रेजेंटर बन जीत लिया दुनियाभर के दर्शकों का दिल
    अगली खबर
    BAFTA अवॉर्ड्स 2024 में छाईं दीपिका पादुकोण, प्रेजेंटर बन जीत लिया दुनियाभर के दर्शकों का दिल
    दीपिका पादुकोण ने BAFTA अवॉर्ड्स 2024 में बिखेरा जलवा (तस्वीर: एक्स/@DeepikaPFC)

    BAFTA अवॉर्ड्स 2024 में छाईं दीपिका पादुकोण, प्रेजेंटर बन जीत लिया दुनियाभर के दर्शकों का दिल

    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 19, 2024
    02:45 am

    क्या है खबर?

    दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने अपने दम पर न सिर्फ देश, बल्कि दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई है।

    वह कई बार विदेशों में भारत का मान बढ़ा चुकी हैं। अब एक बार फिर उन्होंने विदेशी धरती पर भारत की शान बढ़ाई है।

    हाल ही में वह BAFTA अवॉर्ड्स में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुईं और अपनी मौजूदगी से उन्होंने वहां मौजूद दर्शकों का दिल जीत लिया।

    जलवा

    सोशल मीडिया पर छाईं दीपिका की तस्वीरें

    कुछ ही दिन पहले दीपिका ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी अपने प्रशंसकों के साथ साझा की थी कि वह BAFTA अवॉर्ड्स 2024 में बतौर प्रेजेंटर हिस्सा ले रही हैं और ये अवसार पाने के लिए उन्होंने आभार भी जताया था।

    अब जबकि वह समारोह में शरीक हुईं तो सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें छाई हुई हैं। दीपिका ने शिमरी साड़ी में जैसे ही BAFTA के रैंप पर एंट्री की, हर किसी की निगाहें उन पर टिक गईं।

    गर्व

    दीपिका ने BAFTA के मंच पर किया  विजेता का ऐलान

    दीपिका ने बेस्ट फिल्म नाॅन इन इंग्लिश लैंग्वेज की श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किया।

    एक्स पर उनके फैन क्लब ने एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें दीपिका विजेता की घोषणा करती नजर आ रही हैं। यह निश्चित रूप से न सिर्फ दीपिका, बल्कि उनके चाहनेवालों और पूरे भारत के लिए एक गर्व का क्षण था।

    दीपिका के साथ BAFTA में फुटबॉल स्टार डेविड बेकहम और दुआ लीपा भी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करने वाली हस्तियों में शामिल थे।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए वीडियो

    Full video of Deepika Padukone announcing the Film Not in the English Language Award for ‘The Zone of Interest’ on stage during the EE BAFTA Film Awards 2024 ✨#DeepikaPadukone #BAFTA2024 #BAFTAs pic.twitter.com/Wl7RqxjWlz

    — Deepika Padukone Fanpage (@pikashusbandd) February 18, 2024

    गौरव

    कई दफा भारत को गौरवान्वित कर चुकीं दीपिका

    इससे पहले दिसंबर, 2023 में दीपिका 'एकेडमी म्यूजियम गाला' में शामिल होने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनी थीं।

    2023 की शुरुआत में हुए 95वें ऑस्कर समारोह में भी दीपिका को बड़ी जिम्मेदारी मिली थी। ऑस्कर के मंच पर वह प्रेजेंटर के तौर पर नजर आई थीं।

    दीपिका कान्स फिल्म फेस्टिवल के जूरी सदस्यों की सूची में शामिल हो चुकी हैं। इसके अलावा वह FIFA विश्व कप ट्रॉफी से पर्दा उठाने वाली पहली भारतीय बनी थीं।

    आगामी फिल्में

    दीपिका इन 2 फिल्मों में आएंगी नजर

    दीपिका को पिछली बार फिल्म 'फाइटर' में देखा गया था। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही कछुए की रफ्तार में आगे बढ़ी हो, लेकिन हमेशा की तरह फिल्म में दीपिका ने अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों को भी अपना मुरीद बनाया।

    अब जल्द ही वह रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएंगी।

    उनकी पैन इंडिया फिल्म 'कल्कि 2898 AD' भी काफी चर्चा में हैं, जिसमें उनकी जोड़ी सुपरस्टार प्रभास के साथ बनी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दीपिका पादुकोण
    फिल्म पुरस्कार
    हॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    विनफास्ट आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार से कर रही बातचीत, जानिए क्या है योजना विनफास्ट
    भारत में साल 2026 तक होगी 10 लाख AI पेशेवरों की आवश्यकता, रिपोर्ट में दावा  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    हेट स्पीच मामला: अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता रद्द, चुनाव आयोग को भेजी गई सूचना उत्तर प्रदेश
    टोयोटा की बिक्री में आया 22 फीसदी का उछाल, जानिए मई में कितनी गाड़ियां बेची  टोयोटा

    दीपिका पादुकोण

    'फाइटर': ऋतिक रोशन और अनिल कपूर ने वायुसेना अधिकारियों को भेजे लाखों खत, यूं जताया आभार  फाइटर फिल्म
    'फाइटर' पर सेंसर बोर्ड ने चलाई थी कैंची, निर्देशक सिद्धार्थ आनंद बोले- कोई फर्क नहीं पड़ता सिद्धार्थ आनंद
    'फाइटर': ऋतिक-दीपिका हुए दिल्ली के लिए रवाना, IFS अधिकारियों के लिए रखी गई खास स्क्रीनिंग  ऋतिक रोशन
    दीपिका पादुकोण के लिए क्यों खास है 'फाइटर'? कमाई पर कही ये बात ऋतिक रोशन

    फिल्म पुरस्कार

    ऑस्कर 2023: 'नाटू-नाटू' के खिताब जीतने पर खुशी से झूमी 'RRR' टीम, प्रतिक्रिया वायरल RRR फिल्म
    ऑस्कर 2023: 'RRR' टीम ने प्रशंसकों को समर्पित किया पुरस्कार, साझा किया नोट RRR फिल्म
    ऑस्कर 2023: 'नाटू-नाटू' के खिताब जीतने पर राम चरण ने जारी किया बयान, कही ये बात राम चरण
    'नाटू-नाटू': कंपोजर से कोरियोग्राफर तक, गाने को ऑस्कर दिलाने में है इनका हाथ ऑस्कर पुरस्कार

    हॉलीवुड समाचार

    हॉलीवुड लेखकों की हड़ताल खत्म, प्रियंका चोपड़ा ने जताई खुशी प्रियंका चोपड़ा
    टाइटन पनडुब्बी हादसे पर बनेगी फिल्म 'सैलवेज्ड', लेखक ने कहा- दुनिया को सच जानने का अधिकार मनोरंजन
    54वें IFFI गोवा में सत्यजीत रे लाइफटाइम पुरस्कार से सम्मानित होंगे हॉलीवुड स्टार माइकल डगलस हॉलीवुड के सितारे
    टेलर स्विफ्ट बनीं अरबपति, कितनी है कुल संपत्ति?  टेलर स्विफ्ट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025