NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दीपिका पादुकोण बनीं 'एकेडमी म्यूजियम गाला' में शामिल होने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री
    अगली खबर
    दीपिका पादुकोण बनीं 'एकेडमी म्यूजियम गाला' में शामिल होने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री
    दीपिका पादुकोण पहुंचीं एकेडमी म्यूजिक गाला (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@deepikapadukone)

    दीपिका पादुकोण बनीं 'एकेडमी म्यूजियम गाला' में शामिल होने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री

    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 04, 2023
    01:23 pm

    क्या है खबर?

    दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने बिना किसी गॉडफादर के न सिर्फ देश, बल्कि दुनियाभर में अपनी एक खास पहचान बनाई है।

    उनके करियर से कई बड़ी उपलब्धियां जुड़ी हैं और वह कई बार दुनियाभर में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। अब एक बार फिर दीपिका ने दुनियाभर में भारत का मान बढ़ाया है।

    दरअसल, वह 'एकेडमी म्यूजियम गाला' में शामिल होने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बन गई हैं।

    गर्व

    दीपिका की एक नई बड़ी उपलब्धि

    एकेडमी म्यूजियम गाला इसलिए खास है, क्योंकि ऑस्कर के बाद यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मंच है, जो एक ही बोर्ड द्वारा आयोजित किया जाता है।

    लिहाजा दीपिका ने अब फिर देश को गर्व महसूस कराने का मौका दिया है।

    जहां इस साल की शुरुआत में उन्होंने ऑस्कर के मंच पर कदम रख भारत का प्रतिनिधित्व कर इतिहास रचा, वहीं अब साल के खत्म होते-होते उन्होंने एकेडमी म्यूजियम गाला में पहुंचकर फिर भारत का नाम रोशन कर दिया है।

    मके

    ये दिग्गज हस्तियां रहीं कार्यक्रम में मौजूद

    दीपिका के अलावा सेलेना गोमेज, नताली पोर्टमैन और दुआ लीपा जैसे कई हॉलीवुड सितारे इस वैश्विक कार्यक्रम का हिस्सा थे। रेड कार्पेट पर ये सितारे फोटोग्राफरों के लिए पोज देते हुए नजर आए।

    इस कार्यक्रम में जब दीपिका बैंगनी रंग का मखमली गाउन पहने पहुंचीं तो दर्शकों ने खूब तालियां और सीटियां बजाईं। रेड कार्पेट पर जाने से पहले दीपिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने लुक की कई तस्वीरें साझा कीं।

    उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए इवेंट में शामिल हुईं दीपिका की एक झलक

    Deepika Padukone arrives at the 3rd annual Academy Museum Gala at the Academy Museum of Motion Pictures in LA pic.twitter.com/z9FxYevI4r

    — Team DP Malaysia (@TeamDeepikaMY_) December 4, 2023

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    एकेडमी म्यूजियम गाला का मकसद संग्रहालय की प्रदर्शनियों और सार्वजनिक प्रोग्रामिंग के लिए धन जुटाना है। इस कार्यक्रम में मेरिल स्ट्रीप, माइकल बी जॉर्डन, ओपरा विन्फ्रे और सोफिया कोपोला जैसी कई हस्तियों को सम्मानित भी किया गया, जिन्होंने सिनेमा में अपना अहम योगदान दिया है।

    उपलब्धियां

    कई दफा देश का मान बढ़ा चुकीं दीपिका

    इससे पहले 2023 की शुरुआत में हुए 95वें ऑस्कर समारोह में भी दीपिका को बड़ी जिम्मेदारी मिली थी। ऑस्कर के मंच पर वह प्रेजेंटर के तौर पर नजर आई थीं। पहली बार किसी भारतीय अभिनेत्री ने फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े पुरस्कार समारोह में यह भूमिका निभाई थी।

    इससे पहले दीपिका को कान्स फिल्म फेस्टिवल के जूरी सदस्यों की सूची में शामिल किया गया था।

    इसके अलावा दीपिका FIFA विश्व कप ट्रॉफी से पर्दा उठाने वाली पहली भारतीय बनी थीं।

    आगामी फिल्में

    दीपिका की ये फिल्में हैं कतार में

    दीपिका आखिरी बार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में कैमियो करती दिखी थीं। वह जल्द ही 'फाइटर' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में पहली बार उन्हें ऋतिक रोशन के साथ देखा जाएगा।

    इसके अलावा नाग अश्विन की पैन इंडिया फिल्म 'कल्कि 2898 AD' उनके खाते से जुड़ी है। फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन भी अहम भूमिकाओं में हैं।

    दीपिका की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' भी शामिल है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौता जल्द होने की उम्मीद, क्या टैरिफ की समस्या हल होगी? अमेरिका
    देशभर में बारिश की बौछारों से मौसम सुहाना, पूर्वात्तर में बाढ़ की आफत  मानसून
    डिज्नी फिर करेगी सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी, कई विभागों पर पड़ेगा असर  डिज्नी
    गूगल एंटीट्रस्ट मुकदमा सुलझाने को तैयार, निपटारे के लिए खर्च करेगी 4,200 करोड़ रुपये गूगल

    दीपिका पादुकोण

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने फिर मिलाया हाथ, राम चरण और तृषा भी देंगे साथ  बॉलीवुड समाचार
    'प्रोजेक्ट K' ने रचा इतिहास, बनी 'सैन डिएगो कॉमिक-कॉन' में लॉन्च होने वाली पहली भारतीय फिल्म प्रभास
    कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां हैं प्रोडक्शन कंपनियों की मालकिन, क्या आपको पता हैं इनके नाम? बॉलीवुड समाचार
    क्या प्रभास और दीपिका पादुकोण की 'प्रोजेक्ट के' का नाम बदलकर हुआ 'कालचक्र'?  प्रभास

    बॉलीवुड समाचार

    'रॉकी और रानी...' के रॉकी रंधावा की आलीशान हवेली बनी अपराध की नई जगह, जानिए वजह करण जौहर
    लिन लैशराम संग घर बसाएंगे रणदीप हुड्डा, कहां हुई थी उनकी पहली मुलाकात? रणदीप हुड्डा
    मणिपुरी पोशाक पहने रणदीप हुड्डा के सिर सजी पगड़ी, सामने आया शादी से पहला वीडियो रणदीप हुड्डा
    संदीप रेड्डी वांगा का रश्मिका के वायरल सीन पर बयान, 'एनिमल 2' पर कही ये बात रश्मिका मंदाना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025