Page Loader
दीपिका पादुकोण हवाई अड्डे पर बेटी दुआ के साथ दिखीं, मीडिया से छिपाया चेहरा; देखें वीडियो 
दुआ के साथ दिखीं दीपिका पादुकोण (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@deepikapadukone)

दीपिका पादुकोण हवाई अड्डे पर बेटी दुआ के साथ दिखीं, मीडिया से छिपाया चेहरा; देखें वीडियो 

Dec 09, 2024
03:09 pm

क्या है खबर?

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में माता-पिता बने हैं। अभिनेत्री ने 8 सितंबर, 2024 को बेटी को जन्म दिया। उन्होंने अपनी बेटी का नाम दुआ रखा है। हाल ही में दीपिका को मुंबई के कलीना हवाई अड्डे पर बेटी दुआ के साथ देखा गया। इस दौरान अभिनेत्री ने मीडिया से अपनी बेटी का चेहरा छिपाती दिखीं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दीपिका अपनी बेटी को सीने से चिपकाई नजर आ रही हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 

दीपिका

दीपिका और रणवीर ने 2018 में की थी शादी

दीपिका ने 2018 में रणवीर से शादी की थी। उनकी शादी को 6 साल हो गए हैं। दोनों ने इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी। शादी से 3 साल पहले ही 2015 में दोनों ने गुपचुप सगाई कर ली थी। काम के मोर्चे पर बात करें तो दीपिका को पिछली बार रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में देखा गया था, जिसमें वह जबरदस्त एक्शन करती दिखीं। इस फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह भी नजर आए थे।