NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'प्रोजेक्ट K' से सामने आई दीपिका की पहली झलक, फिल्म में बनी हैं प्रभास की जोड़ीदार
    अगली खबर
    'प्रोजेक्ट K' से सामने आई दीपिका की पहली झलक, फिल्म में बनी हैं प्रभास की जोड़ीदार
    'प्रोजेक्ट K' से सामने आई दीपिका की पहली झलक

    'प्रोजेक्ट K' से सामने आई दीपिका की पहली झलक, फिल्म में बनी हैं प्रभास की जोड़ीदार

    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 05, 2023
    03:09 pm

    क्या है खबर?

    दीपिका पादुकोण आज यानी 5 जनवरी को खूब सुर्खियों में हैं और हों भी क्यों ना, उनका जन्मदिन जो है। जहां सोशल मीडिया पर प्रशंसक उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं, वहीं उनकी आगामी फिल्मों से उनके लुक का तोहफा भी प्रशंसकों को मिल रहा है।

    दीपिका, प्रभास के साथ एक फिल्म को लेकर चर्चा में हैं , जिसका नाम फिलहाल 'प्रोजेक्ट K ' रखा गया है।अब इससे उनका लुक सामने आ गया है, जो प्रशंसकों को खूब भा रहा है।

    शुभकामनाएं

    दीपिका को फिल्म की टीम ने दी बधाई

    फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी वैजयंती मूवीज ने ट्विटर पर दीपिका का एक पोस्टर साझा किया है, जो उनके प्रशंसकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। प्रोडक्शन हाउस की तरफ से किए गए पोस्ट में लिखा गया, 'प्रोजेक्ट K की टीम की तरफ से दीपिका पादुकोण को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।'

    पोस्टर में दीपिका की पीठ दिख रही है और उनका एक अलग हेयरकट देखने को मिल रहा है। पोस्टर में लिखा हुआ है 'अंधेरे में एक आशा।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए पोस्टर

    Here's wishing our @deepikapadukone a very Happy Birthday.#ProjectK #HBDDeepikaPadukone pic.twitter.com/XfCbKapf25

    — Vyjayanthi Movies (@VyjayanthiFilms) January 5, 2023

    पदार्पण

    तेलुगु सिनेमा में दीपिका की शुरुआत

    'प्रोजेक्ट K' से दीपिका तेलुगु सिनेमा में पदार्पण कर रही हैं। उन्होंने कन्नड़ फिल्म 'ऐश्वर्या' से 2006 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

    2014 में दीपिका ने फिल्म 'कोचादइयां' से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।

    अब 'प्रोजेक्ट K' से वह तमिल फिल्मों में कदम बढ़ा रही हैं। पहली बार किसी फिल्म में उनकी जोड़ी सुपरस्टार प्रभास के साथ बनी है। फिल्म में अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म एकसाथ कई भाषाओं में रिलीज होगी।

    लागत

    वैजयंती मूवीज की अब तक की सबसे महंगी फिल्म

    'प्रोजेक्ट K ' प्रोडक्शन हाउस वैजयंती मूवीज की अब तक की सबसे महंगी फिल्म होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट लगभग 500 करोड़ रुपये तक जाएगा।

    इस साइंस फिक्शन फिल्म को भारत की सबसे बड़ी फिल्म बताया जा रहा है।

    इसके निर्देशन की कमान साउथ के जाने-माने निर्देशक नाग अश्विन संभाल रहे हैं। फिल्म में एक्शन और VFX का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा। निर्माता इसे भव्य फिल्म बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    नाग अश्विन एक लोकप्रिय फिल्म निर्देशक और स्क्रीनराइटर हैं। उन्होंने 2018 में 'महानती' नाम की एक सुपरहिट तेलुगु फिल्म निर्देशित की थी। इसके लिए अश्विन को बेस्ट डायरेक्टर का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। 'महानती' को बेस्ट फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है।

    आगामी फिल्में

    दीपिका की ये फिल्में भी हैं कतार में

    दीपिका फिल्म 'पठान' में नजर आएंगी। उनके जन्मदिन पर फिल्म के हीरो शाहरुख खान ने इससे उनका नया लुक भी शेयर किया है। दीपिका की फिल्म 'फाइटर' भी चर्चा में है, जिसमें उनकी जोड़ी ऋतिक रोशन के साथ बनी है।

    रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में भी दीपिका शामिल हो गई हैं। उन्हें फिल्म 'सिंघम अगेन' में देखा जाएगा। 'ब्रह्मास्त्र 2' भी उनके खाते से जुड़ी है। 'ब्रह्मास्त्र' में दीपिका के कैमियो की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दीपिका पादुकोण
    प्रभास
    बॉलीवुड समाचार
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी, गाजा में 48 घंटों में हो सकती है 14,000 बच्चों की मौत इजरायल
    IPL: ऋषभ पंत की कप्तानी में कैसा रहा है टीमों का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े ऋषभ पंत
    कर्नाटक: बेंगलुरु समेत अन्य जिलों में बारिश से 5 की मौत, मौसम विभाग ने दी चेतावनी कर्नाटक
    राहुल गांधी को पसंद आई प्रतीक गांधी की फिल्म 'फुले', लिखा- ऐसी फिल्में और बननी चाहिए  राहुल गांधी

    दीपिका पादुकोण

    'पठान' से सामने आया शाहरुख खान का नया लुक, देखिए तस्वीर शाहरुख खान
    दीपिका पादुकोण 'सिंघम अगेन' में आएंगी नजर, रोहित शेट्टी ने किया ऐलान रोहित शेट्टी
    शाहरुख खान की 'पठान' का पहला गाना 'बेशरम रंग' रिलीज, यहां देखिए शाहरुख खान
    'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जताई आपत्ति नरोत्तम मिश्रा

    प्रभास

    रिलीज होते ही कई साइटों पर ऑनलाइन लीक हुई प्रभास की फिल्म 'राधे श्याम' बॉलीवुड समाचार
    रिलीज के दो दिनों में ही प्रभास की 'राधे श्याम' ने 100 करोड़ रुपये कमाए बॉलीवुड समाचार
    'सालार' के सेट पर चोटिल हुए थे प्रभास, अब करवानी पड़ी सर्जरी दक्षिण भारतीय सिनेमा
    'द कश्मीर फाइल्स' और 'राधे श्याम' ने 10 दिनों में कमाए 200-200 करोड़ रुपये अनुपम खेर

    बॉलीवुड समाचार

    'पठान' की बुराई करने पर विवेक अग्निहोत्री को मिली जान से मारने की धमकी विवेक अग्निहोत्री
    सामंथा रुथ की 'शाकुंतलम' की नई रिलीज डेट जारी, हिंदी में भी आएगी फिल्म सामंथा रुथ प्रभु
    शीजान की बहनों का दावा- तुनिषा की मां ने की थी उसका गला दबाने की कोशिश तुनिषा शर्मा
    'गांधी गोडसे एक युद्ध' का टीजर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म महात्मा गांधी

    आगामी फिल्में

    विवेक अग्निहोत्री ने शुरू की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की शूटिंग विवेक अग्निहोत्री
    अर्जुन कपूर की फिल्म 'कुत्ते' का पहला लुक आया सामने, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज अर्जुन कपूर
    'पठान' और 'गांधी गोडसे एक युद्ध' की बॉक्स ऑफिस पर 26 जनवरी को होगी टक्कर पठान फिल्म
    बॉबी देओल ने कुणाल कोहली की 'श्लोक- द देसी शेरलॉक' की शूटिंग की पूरी बॉबी देओल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025