Page Loader
दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावत' सिनेमाघरों में फिर हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे 
'पद्मावत' सिनेमाघरों में फिर हो रही रिलीज (तस्वीर: एक्स/@TSeries)

दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावत' सिनेमाघरों में फिर हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे 

Jan 22, 2025
11:43 am

क्या है खबर?

दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर, अदिति राव हैदरी और रणवीर सिंह जैसे दिग्गज सितारों की अदाकारी से सजी फिल्म 'पद्मावत' को दर्शकों का खूब प्यार मिला। यह फिल्म 25 जनवरी, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 572 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, वहीं फिल्म का बजट 190 करोड़ रुपये था। अब करीब 7 साल बाद 'पद्मावत' एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। आइए बताते हैं कब।

तारीख

'पद्मावत' में दीपिका ने निभाया था ये किरदार 

'पद्मावत' को 24 जनवरी, 2025 को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। टी-सीरीज ने इसकी पुष्टि करते हुए लिखा, 'साहस, बलिदान और कालातीत वीरता की एक महाकाव्य कहानी बड़े पर्दे पर लौट रही है।' इस फिल्म में दीपिका ने रानी पद्मावती का किरदार निभाया था। इसमें उनकी अदाकारी को भी खूब सराहा गया था। 'पद्मावत' का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट