Page Loader
एकेडमी ने साझा किया दीपिका पादुकोण का वीडियो, 'दीवानी मस्तानी' गाने पर डांस करती दिखीं अभिनेत्रीं
'एकेडमी' ने साझा दीपिका पादुकोण का ये वीडियो (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@deepikapadukone)

एकेडमी ने साझा किया दीपिका पादुकोण का वीडियो, 'दीवानी मस्तानी' गाने पर डांस करती दिखीं अभिनेत्रीं

Apr 04, 2024
10:40 am

क्या है खबर?

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी पेशेवर जिंदगी से कहीं ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर खबरों का हिस्सा बनी हुई हैं। अभिनेत्री जल्द मां बनने वाली हैं। इस बीच दीपिका को एकेडमी अवॉर्ड्स ने एक बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, एकेडमी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक दीपिका का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के सुपरहिट गाने 'दीवानी मस्तानी' पर डांस करती नजर आ रही हैं।

वीडियो

फिल्म को जल्द पूरे होंगे 9 साल 

'बाजीराव मस्तानी' में दीपिका के अलावा रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में थे। रअसल, इ फिल्म को 2024 में 9 साल पूरे होने वाले हैं। इससे पहले गाने ने एक नया इतिहास रच दिया है। रणवीर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'मेस्मेरिक।' 18 दिसंबर, 2015 को रिलीज हुई 'बाजीराव मस्तानी' को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। 145 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने 356.2 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो