NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दीपिका पादुकोण के नाम एक और उपलब्धि, बनीं ये अंतरराष्ट्रीय सम्मान पाने वाली अकेली भारतीय स्टार
    अगली खबर
    दीपिका पादुकोण के नाम एक और उपलब्धि, बनीं ये अंतरराष्ट्रीय सम्मान पाने वाली अकेली भारतीय स्टार
    दीपिका पादुकोण को मिला ये खास अंतरराष्ट्रीय सम्मान (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@deepikapadukone)

    दीपिका पादुकोण के नाम एक और उपलब्धि, बनीं ये अंतरराष्ट्रीय सम्मान पाने वाली अकेली भारतीय स्टार

    लेखन नेहा शर्मा
    May 15, 2024
    07:03 pm

    क्या है खबर?

    दीपिका पादुकोण अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। अब एक बार फिर वह सुर्खियों में हैं और वजह भी बेहद खास है। दरअसल, दीपिका ने एक बार फिर दुनियाभर में भारत का नाम रोशन किया है।

    दरअसल, अंतरराष्ट्रीय पत्रिका 'डेडलाइन' ने 2024 के ग्लोबल डिसरप्टर्स की सूची जारी की है। इसमें दुनियाभर के वो सितारे शामिल हैं, जो मनोरंजन जगत में अपना खास योगदान दे रहे हैं। इस सूची में भारत से अकेली दीपिका शामिल हैं।

    उपलब्धि

    इन हॉलीवुड सितारों के साथ चमकीं दीपिका

    दीपिका लोकप्रिय हॉलीवुड पत्रिका 'डेडलाइन' की ग्लोबल डिसरप्टर्स 2024 सूची में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय सेलेब्रिटी हैं।

    उन्हें 'भारत की सरप्राइज सुपरस्टार' बताया गया है, जो लगातार सीमाओं और मिथकों को तोड़ रही हैं।

    रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका ने न केवल लगातार 2 वर्षों तक बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की है, बल्कि कई वैश्विक प्लेटफार्मों पर भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है।

    प्रतिष्ठित सूची में ईवा लोंगोरिया, उमा थुरमन और ली सुंग-जिन जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारे भी शामिल हैं।

    गर्व

    कई बार देश का मान बढ़ा चुकी हैं दीपिका

    दीपिका BAFTA अवॉर्ड्स, 2024 में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुई थीं। दिसंबर, 2023 में वह 'एकेडमी म्यूजियम गाला' में शामिल होने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनी थीं।

    2023 में हुए 95वें ऑस्कर समारोह में भी दीपिका को बड़ी जिम्मेदारी मिली थी। ऑस्कर के मंच पर वह प्रेजेंटर के तौर पर नजर आई थीं।

    दीपिका कान्स फिल्म फेस्टिवल के जूरी सदस्यों की सूची में शामिल हो चुकी हैं। वह FIFA विश्व कप ट्रॉफी से पर्दा उठाने वाली पहली भारतीय बनी थीं।

    प्रेग्नेंसी

    मां बनने वाली हैं दीपिका

    दीपिका इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने इस साल फरवरी में सोशल मीडिया पर यह ऐलान किया था कि वह मां बनने वाली हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि सितंबर, 2024 में वह बच्चे को जन्म देंगी।

    दीपिका ने 2018 में रणवीर सिंह से शादी की थी। उन्होंने 2 रीति-रिवाजों से इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी। शादी के 6 साल बाद अब वे माता-पिता बनने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

    आगामी फिल्में

    दीपिका की ये फिल्में हैं कतार में

    दीपिका जल्द ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिंघम अगेन' में पुलिस की वर्दी पहने धमाल मचाती नजर आएंगे। इस फिल्म में उनका एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। दीपिका 'लेडी सिंघम' बनकर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।

    इसके अलावा 'कल्कि 2898 AD' भी उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार है, जिसमें पहली बार उनकी जोड़ी प्रभास के साथ बनी है।

    हॉलीवुड फिल्म 'द इंटर्न' का हिंदी रीमेक भी दीपिका के खाते से जुड़ा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड समाचार
    हॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    कार की पावर स्टीयरिंग क्यों होती है खराब? जानिए कैसे करें समाधान  कार
    दिल्ली के जंगपुरा में चला बुलडोजर, मद्रासी कैंप में तोड़ी गईं 300 झुग्गियां; क्या है वजह? दिल्ली हाई कोर्ट
    ममता बनर्जी ने अल्पसंख्यकों को खुश करने के लिए किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का विरोध- अमित शाह अमित शाह
    IPL 2025 में बेहद खराब रहा राशिद खान का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े राशिद खान

    दीपिका पादुकोण

    'फाइटर' का नया गाना 'बेकरार दिल' जारी, ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण ने किया जबरदस्त डांस ऋतिक रोशन
    बॉक्स ऑफिस: ऋतिक रोशन की 'फाइटर' की कमाई जारी, जानें 13वें दिन का कारोबार  ऋतिक रोशन
    बॉक्स ऑफिस: ऋतिक रोशन की 'फाइटर' की कमाई में गिरावट जारी, 14वें दिन का कारोबार जानिए ऋतिक रोशन
    बॉक्स ऑफिस: ऋतिक रोशन की 'फाइटर' की पकड़ बरकरार, 15वें दिन कमाए इतने करोड़ रुपये  ऋतिक रोशन

    बॉलीवुड समाचार

    'श्रीकांत' की बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत, पहले दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़ रुपये राजकुमार राव
    इमरान खान क्यों कर रहे वापसी? बोले- न पैसों में दिलचस्पी है, ना स्टारडम में इमरान खान
    नसीरुद्दीन से गैर धर्म में शादी करने पर कैसी थी रत्ना पाठक के घरवालों की प्रतिक्रिया? नसीरुद्दीन शाह
    सलमान खान के लिए चिंतित हुईं सोमी अली, बिश्नोई समाज से की यह खास अपील  सलमान खान

    हॉलीवुड समाचार

    किलियन मर्फी ऑस्कर में पहले नामांकन पर बोले- मैं हैरान हूं ऑस्कर पुरस्कार
    'लोलापालूजा इंडिया' में धमाल मचाएंगे 'जोनास ब्रदर्स', जानिए इस म्यूजिक फेस्टिवल के बारे में सबकुछ मनोरंजन
    66वें ग्रैमी अवॉर्ड्स: तीन पुरस्कार जीतने के बाद किलर माइक हुए गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला ग्रैमी अवार्ड्स
    ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024: पुरस्कार पाने से चूकीं बियॉन्से तो भड़क गए पति जे-जेड, जानिए क्या कहा बियॉन्से
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025