Page Loader
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हुए डीपफेक का शिकार, बच्चे के सोनोग्राफी की नकली तस्वीर वायरल
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हुए डीपफेक का शिकार (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@deepikapadukone)

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हुए डीपफेक का शिकार, बच्चे के सोनोग्राफी की नकली तस्वीर वायरल

May 16, 2024
03:55 pm

क्या है खबर?

रश्मिका मंदाना, काजोल और आलिया भट्ट के बाद अब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह डीपफेक का शिकार हो गए हैं। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे दीपिका और रणवीर की तस्वीर बताया जा रहा है। इस तस्वीर में एक औरत के हाथ में सोनोग्राफी की तस्वीर दिख रही है, वहीं उस महिला ने एक शख्स को गले लगाया हुआ है। दोनों का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। दोनों ने कैप लगा रखी है।

तस्वीर

सितंबर में माता-पिता बन जाएंगे दीपिका-रणवीर

अब सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को लेकर यह अफवाह है कि यह फोटो और किसी की नहीं बल्कि, दीपिका-रणवीर के साथ उनके आने वाले बच्चे की सोनोग्राफी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायरल तस्वीर में मौजूद लोग वास्तव में दीपिका और रणवीर नहीं हैं। हाल ही में दीपिका और रणवीर को एक साथ मुंबई में देखा गया था। इस दौरान दीपिका का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा था। दोनों जल्द ही सितंबर में माता-पिता बन जाएंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहा देखिए तस्वीर