Page Loader
दीपिका पादुकोण हुईं अस्पताल में भर्ती, जल्द आ सकती है खुशखबरी
दीपिका पादुकोण अस्पताल में भर्ती (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@deepikapadukone)

दीपिका पादुकोण हुईं अस्पताल में भर्ती, जल्द आ सकती है खुशखबरी

Sep 07, 2024
06:00 pm

क्या है खबर?

दीपिका पादुकोण की शादी की खबरों ने जितनी सुर्खियां बटोरीं, उतनी ही चर्चा उनकी प्रेग्नेंसी की भी हो रही है। दीपिका के प्रशंसक उनकी प्रेग्नेंसी से जुड़े पल-पल के अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं। अब खबर आ रही है कि दीपिका अस्पताल में भर्ती हो गई हैं। अभिनेत्री ने बताया था कि वह सितंबर में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। अब आखिरकार वो घड़ी आ गई है, जिसका दीपिका समेत उनके चाहनेवालों को भी बेसब्री से इंतजार था।

खुशखबरी

दीपिका जल्द देंगी बच्चे को जन्म

बताया जा रहा है कि दीपिका को मुंबई के HN रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती किया गया है। अब वह कभी भी बच्चे को जन्म दे सकती हैं। दीपिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें अस्पताल दाखिल होते हुए देखा गया है। कार में दीपिका के साथ उनके परिवार के दूसरे सदस्य भी मौजूद हैं। यह वीडियो देखते ही दीपिका के प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो