LOADING...
'सुपरगर्ल' का आखिरी धमाकेदार ट्रेलर जारी, मिली एल्कोक के एक्शन ने उड़ाए होश

'सुपरगर्ल' का आखिरी धमाकेदार ट्रेलर जारी, मिली एल्कोक के एक्शन ने उड़ाए होश

Jun 04, 2026
10:02 am

क्या है खबर?

हॉलीवुड के DC स्टूडियोज ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सुपरगर्ल' का आखिरी और धमाकेदार ट्रेलर जारी कर दिया है। 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' की अभिनेत्री मिली एल्कॉक को जबरदस्त एक्शन करते देख फैंस उत्साहित हो गए हैं। क्रेग गिलेस्पी द्वारा निर्देशित फिल्म में मिली एक सुपरगर्ल का किरदार निभा रही हैं, जो दुनिया को बचाना चाहती है। दिलचस्प बात यह है कि डेविड कोरेंसवेट 'सुपरमैन' के रूप में वापस लौटे हैं। दोनाें भाई-बहन मिलकर बुरे लोगों का सामना करते दिखे हैं।

ट्रेलर

सुपरमैन से ज्यादा आक्रामक दिखीं सुपरगर्ल

ट्रेलर में दिखाया गया है कि सुपरगर्ल और सुपरमैन अपने डॉग 'क्रिप्टो' को बचाने के लिए खतरानाक मिशन पर निकलते हैं। इस सफर में उनकी मुलाकात 'रुथये' नाम की एक युवा एलियन लड़की से होती है, जो उनका साथ देती है। 'लोबो' के रूप में जेसन मोमोआ DC यूनिवर्स में डेब्यू कर रहे हैं। फैंस के अनुसार, सुपरगर्ल के एक्शन दृश्य सुपरमैन से ज्यादा आक्रामक हैं। फिल्म 26 जून को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'सुपरगर्ल' का ट्रेलर

Advertisement