Loading...
दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड्स 2026 में 'धुरंधर' की धूम, इन फिल्मों और सितारों ने भी मारी बाजी
दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड्स 2026 में 'धुरंधर' का जलवा

दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड्स 2026 में 'धुरंधर' की धूम, इन फिल्मों और सितारों ने भी मारी बाजी

Nov 21, 2026
09:41 am

क्या है खबर?

दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2026 के विजेताओं की घोषणा हो गई है, जिसमें भारतीय सिनेमा के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय फिल्मों, वेब सीरीज, टेलीविजन और संगीत जगत की हस्तियों को सम्मानित किया गया है। इस साल रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' सबसे बड़ी विजेता बनकर उभरी है, जबकि अंतरराष्ट्रीय सितारों में टेलर स्विफ्ट, जेम्स कैमरून और माइकल बी जॉर्डन जैसे नाम शामिल हैं। घोषित की गई सभी श्रेणियों के विजेताओं की पूरी सूची यहां देखें।

जलवा

'धुरंधर' ने मारी बाजी, झोली में आए 5 बड़े पुरस्कार

फिल्म 'धुरंधर' ने दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2026 में धमाका कर दिया।

इसे कुल 5 पुरस्कार अपने नाम किए हैं। एक ओर इसे बेस्ट फिल्म का सम्मान मिला, जबकि रणवीर सिंह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया।

निर्देशक आदित्य धर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला। इसके अलावा आदित्य धर, ज्योति देशपांडे और लोकेश धर को फिल्म के लिए 'प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर' का सम्मान दिया गया, वहीं अक्षय खन्ना ने नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।

ट्विटर पोस्ट

रणवीर सिंह ने जीता बड़ा सम्मान

ADVERTISEMENT

सम्मान

ऋषभ शेट्टी और यामी गौतम को भी मिला सम्मान

दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2026 में 'कांतारा: चैप्टर 1' को क्रिटिक्स बेस्ट फिल्म का पुरस्कार मिला।

फिल्म के लिए ऋषभ शेट्टी को क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर चुना गया, वहीं फिल्म 'हक' के लिए यामी गौतम को क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान मिला।

'छावा' में अपने शानदार अभिनय के लिए विनीत कुमार सिंह को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का पुरस्कार दिया गया, जबकि 'हाउसफुल 5' के लिए रितेश देशमुख को कॉमिक रोल में बेस्ट एक्टर चुना गया।

ADVERTISEMENT

वेब सीरीज

पहली वेब सीरीज से आर्यन खान का धमाका

OTT और वेब सीरीज की श्रेणी में आर्यन खान की पहली वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' ने बाजी मारी। इसे बेस्ट वेब सीरीज का पुरस्कार मिला, जबकि आर्यन खान को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक चुना गया।

'पाताल लोक 2' के लिए जयदीप अहलावत सर्वश्रेष्ठ अभिनेता बने, वहीं 'दिल्ली क्राइम 3' के लिए शेफाली शाह को बेस्ट एक्ट्रेस और हुमा कुरैशी को नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। विनय पाठक को 'ग्राम चिकित्सालय' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता चुना गया।

अंतरराष्ट्रीय सम्मान

टेलर स्विफ्ट बनीं 'इंटरनेशनल आर्टिस्ट ऑफ द ईयर'

दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड्स 2026 में अंतरराष्ट्रीय फिल्मों और कलाकारों को भी सम्मानित किया गया।

'अवतार: फायर एंड ऐश' को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला। 'सिनर्स' के लिए माइकल बी जॉर्डन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और 'हैमनेट' के लिए जेसी बकले को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया।

पॉल थॉमस एंडरसन को 'वन बैटल आफ्टर अनेदर' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, तो टेलर स्विफ्ट को इंटरनेशनल आर्टिस्ट ऑफ द ईयर और जेम्स कैमरून को ग्लोबल सिनेमा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

जीत

स्मृति ईरानी और कमल हासन ने भी मारी बाजी

टीवी, संगीत और मनोरंजन जगत की हस्तियों को भी सम्मानित किया गया।

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को टीवी सीरीज ऑफ द ईयर चुना गया। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के लिए अमर उपाध्याय और स्मृति ईरानी को बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला।

'सैयारा' का टाइटल ट्रैक सॉन्ग ऑफ द ईयर बना। शाश्वत सचदेव, फहीम अब्दुल्ला और इरशाद कामिल को भी सम्मान मिला। कमल हासन को फिल्म इंडस्ट्री में योगदान के लिए पुरस्कार दिया गया।

ADVERTISEMENT