'डकैत' की OTT रिलीज तारीख का ऐलान, जानिए कब और कहां आएगी फिल्म
क्या है खबर?
अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' अप्रैल, 2026 में रिलीज हुई थी। हालांकि इसका बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। इसने करीब 56 करोड़ रुपये का ग्राॅस कलेक्शन किया था। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद, पिछले महीने फिल्म का डिजिटल प्रीमियर तो हुआ, लेकिन हिंदी संस्करण जारी नहीं किया गया। अब फैंस का इंतजार खत्म हो जाएगा, क्योंकि 'डकैत' के हिंदी संस्करण की OTT रिलीज तारीख का ऐलान हो गया है।
प्रीमियर
जानिए किस OTT पर दस्तक देगी 'डकैत'
शेनिल देव द्वारा निर्देशित 'डकैत: एक प्रेम कथा' 5 जून से अमेजन प्राइम वीडियो पर छाने के लिए तैयार है। निर्माताओं ने ऐलान करते हुए लिखा, 'प्यार में बदला या प्यार से बदला। प्राइम वीडियो पर 'डकैत' 5 जून से हिंदी में।' फिल्म की कहानी प्यार, जातिवाद, विश्वासघात और बदले के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिसमें इंटेंस इमोशनल थ्रिलर ड्रामा भरपूर मात्रा में परोसा गया है। अदिवि और मृणाल के अलावा, फिल्म में अनुराग कश्यप और अतुल कुलकर्णी भी हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
pyaar mein badla ya pyaar se badla 💔#DacoitOnPrime, In Hindi, June 5@AdiviSesh @mrunal0801 @anuragkashyap72 #SupriyaYarlagadda @Deonidas #ZaynMarieKhan @bhaskarla_sai @atul_kulkarni #BheemsCeciroleo @abburiravi @AnnapurnaStdios @AsianSuniel #SSCreations @sonymusicindia pic.twitter.com/zNvGM3KtJ0
— prime video IN (@PrimeVideoIN) June 3, 2026