मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' का पहला गाना जारी, दिल जीत लेगी फहीम अब्दुल्लाह की आवाज
क्या है खबर?
मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष की आगामी फिल्म 'डकैत- एक प्रेम कथा' लंबे समय से चर्चा में है। पहले इसे मार्च, 2026 में रिलीज किया जाना था, लेकिन अब फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों का रुख करेगी। इस बीच, लोगों की उत्सुकता को बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने पहला गाना 'रूबरू' जारी कर दिया है। गाने को हिंदी और तेलुगु भाषाओं के साथ डब किया गया है, जो सोनी म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध हो चुका है।
गाना
फहीम अब्दुल्लाह के अलावा इस गायिका ने दी 'रूबरू' को आवाज
'रूबरू' को फहीम अब्दुल्लाह ने आवाज दी है। इसमें उनका साथ चिन्मयी श्रीपदा ने दिया है। गाने का संगीत भीम्स सेसिरोलियो ने तैयार किया है, जबकि बोल रितेश रजवाड़ा ने लिखे हैं। बता दें, फिल्म 'डकैत' का निर्देशन शेनिल देव ने किया है। इसकी कहानी प्यार, धोखे और बदले के इर्द-गिर्द घूमती है। प्रकाश राज और अतुल कुलकर्णी भी फिल्म में प्रमुख किरदारों में दिखाई देंगे। इस पैन-इंडिया फिल्म को हिंदी और तेलुगु में एक साथ शूट किया गया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
When love felt real. When love made him feel human ❤️#Dacoit first single #Rubaroo out now ❤🔥
— Mrunal Thakur (@mrunal0801) February 27, 2026
Hindi ▶️ https://t.co/dxZMw597jX
🎼#BheemsCeciroleo
🎙️(Telugu) #BheemsCeciroleo, @Chinmayi
✍️ @bhaskarabhatla
🎙️(Hindi) @poetofkashmir, @Chinmayi
✍️ @riteshrajwada pic.twitter.com/Nd79nuS7I5