Loading...
'दायरा' रिव्यू: करीना कपूर के नाम पर मिला धोखा, जनता बोली- मेघना गुलजार ने किया महा-बोर

'दायरा' रिव्यू: करीना कपूर के नाम पर मिला धोखा, जनता बोली- मेघना गुलजार ने किया महा-बोर

Sep 18, 2026
12:08 pm

क्या है खबर?

फिल्म 'दायरा' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस थ्रिलर-ड्रामा फिल्म में करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म का पहला शो खत्म होते ही सिनेमाघरों से बाहर निकल रहे दर्शकों और सोशल मीडिया यूजर्स की ओर से पहली प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। आइए जानते हैं फिल्म देखने के बाद लोगों ने एक्स पर क्या कहा।

रफ्तार

मेघना गुलजार का ढीला निर्देशन और धीमी रफ्तार

एक यूजर ने लिखा कि 'राजी' जैसी सफल फिल्में बनाने वाली मेघना गुलजार से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन 'दायरा' बहुत सुस्त और नीरस साबित हुई।

यूजर के मुताबिक, फिल्म की पटकथा बिल्कुल भी कसी हुई नहीं है और इसकी रफ्तार बहुत धीमी है। प्रदर्शन की बात करें तो करीना कपूर कई दृश्यों में बेमन नजर आईं, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन ने शानदार काम किया है।

यूजर की मानें तो फिल्म विषय के साथ न्याय करने में पूरी तरह से विफल रही।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्वीट

ADVERTISEMENT

अभिनय

करीना के फीके अभिनय ने बिगाड़ा मजा

दर्शक 'दायरा' से बेहद निराश हैं। फिल्म उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी।

लाेगों का कहना है कि 'ओमकारा' जैसी फिल्मों में बेहतरीन काम करने वाली करीना इस बार बेहद फीकी और प्रभावहीन नजर आईं। हालांकि, पृथ्वीराज सुकुमारन और क्षिति जोग के अभिनय की तारीफ हुई है।

दर्शकों के मुताबिक, डार्क विषय, धीमी कहानी और फीके संगीत के कारण फिल्म कतई प्रभावित नहीं कर पाती। कुल मिलाकर, लोगों का कहना है कि 'दायरा' एक गंवाया हुआ बड़ा मौका साबित हुई।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

फिल्म देख क्या बोली जनता?

प्रतिक्रिया

सिर्फ पृथ्वीराज सुकुमारन ने जीता दिल

रेप जैसे गंभीर विषय पर बनी 'दायरा' दर्शकों को बांधने में नाकाम रही और इसे 2/5 रेटिंग के साथ 'बोरिंग' बताया जा रहा है।

मेघना के निर्देशन और करीना के अभिनय से भारी उम्मीदें थीं, लेकिन धीमी रफ्तार और ढीली पटकथा ने सारा रोमांच खत्म कर दिया।

फिल्म में पृथ्वीराज का अभिनय ही इकलौता मजबूत पहलू रहा। लोग कह रहे कि एक बेहतरीन विषय और दमदार स्टारकास्ट के बावजूद ये एक सुस्त, अप्रभावी और निराश करने वाली फिल्म साबित हुई।

उबाऊ

गंभीर संदेश के बावजूद बोरियत बन गई मेघना गुलजार की 'दायरा'

लोगों का कहना है कि अगर आप करीना को सोचकर थिएटर जाएंगे तो बड़ा झटका लगेगा, क्योंकि फिल्म में करीना बस नाम की हैं।

पूरी फिल्म का सारा बोझ अकेले पृथ्वीराज सुकुमारन के कंधों पर है, जिन्होंने एक टूटे और परेशान पुलिस अफसर के रोल में जान फूंक दी है।

मेघना गुलजार इस बार पूरी तरह चूक गईं। लोगों के अनुसार, गंभीर संदेश होने के बावजूद धीमी रफ्तार और बिना रोमांच के ये फिल्म सिर्फ महा-बोरियत बनकर रह गई है।

ट्विटर पोस्ट

'दायरा' ने किया जनता को बोर

ADVERTISEMENT