Loading...
गौतम गंभीर का हार्दिक पांड्या की वापसी पर बयान, कहा- नहीं कर सकते 10 ओवर गेंदबाजी
भारतीय क्रिकेट टीम के मुुख्य कोच गौतम गंभीर ने हार्दिक पांड्या की वापसी पर अहम बयान दिया है

गौतम गंभीर का हार्दिक पांड्या की वापसी पर बयान, कहा- नहीं कर सकते 10 ओवर गेंदबाजी

Sep 18, 2026
10:49 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज में 3-0 से जीत करने के बाद ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की टीम में वापसी पर अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हार्दिक अभी पूरी तरह मैच फिट नहीं हैं और वनडे में पूरे 10 ओवर गेंदबाजी नहीं कर सकते। बता दें कि हार्दिक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लगी चोट के बाद से ही भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं।

बयान

गंभीर ने क्या दिया बयान?

गंभीर ने जोर दिया कि हार्दिक को भारतीय टीम में वापसी कराने से पहले प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापस लाना ही मुख्य लक्ष्य है।

उन्होंने कहा, "हार्दिक इस समय (वनडे में) 10 ओवर नहीं फेंक सकते हैं। हम उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापस लाने के लिए किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। जब वह पूरी तरह फिट हो जाएंगे, तो इस बात की पूरी संभावना है कि वह और नीतीश रेड्डी दोनों एक साथ प्लेइंग इलेवन में खेलें।"

संदेश

गंभीर ने हार्दिक को दिया स्पष्ट संदेश

गंभीर ने स्पष्ट किया कि हार्दिक को आगामी इंडिया-A मैचों में खेलने के लिए कहा गया है।

उन्होंने कहा, "हार्दिक को यही स्पष्ट संदेश दिया गया था कि अगर वह इंडिया-A सीरीज खेल सकते हैं और फिर अगर सब कुछ ठीक रहा, तो वह वापस आकर टी-20 और वनडे टीम का भी हिस्सा बन सकते हैं।" गंभीर के बयान से साफ हैं कि वह हार्दिक को पूरी तरह फिर होने पर ही टीम में चाहते हैं।

ADVERTISEMENT

करियर

कैसा रहा है हार्दिक का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर?

हार्दिक का अब तक का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर काफी शानदार रहा है।

उन्होंने भारत के लिए 11 टेस्ट मैचों में 532 रन बनाने के साथ 17 विकेट भी चटकाए हैं।

इसी तरह उन्होंने 94 वनडे मैचों में 92* के उच्चतम स्कोर के साथ 1,904 रन बनाए हैं और 91 विकेट भी अपने नाम किए हैं।

वह 138 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 71* के उच्चतम स्कोर के साथ 2,288 रन और 114 विकेट चटकाने में भी सफल रहे हैं।

ADVERTISEMENT