NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'सिटाडेल' से प्रियंका चोपड़ा ने साझा की पहली तस्वीर, रिचर्ड मैडेन के साथ करती दिखीं एक्शन
    अगली खबर
    'सिटाडेल' से प्रियंका चोपड़ा ने साझा की पहली तस्वीर, रिचर्ड मैडेन के साथ करती दिखीं एक्शन
    प्रियंका चोपड़ा ने साझा की 'सिटाडेल' की पहली झलक (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@priyankachopra)

    'सिटाडेल' से प्रियंका चोपड़ा ने साझा की पहली तस्वीर, रिचर्ड मैडेन के साथ करती दिखीं एक्शन

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Feb 27, 2023
    09:05 pm

    क्या है खबर?

    प्रियंका चोपड़ा काफी समय से पर्दे पर नजर नहीं आई थीं। ऐसे में उनके प्रशंसकों को उनकी आने वाली वेब सीरीज 'सिटाडेल' का बेसब्री से इंतजार है।

    अमेजन प्राइम वीडियो की यह सीरीज काफी समय से चर्चा में है। इसकी शूटिंग के दौरान प्रियंका के घायल होने की भी खबर आई थी।

    अब लोगों का इंतजार खत्म होने वाला है। सोमवार को प्रियंका ने इस सीरीज से अपनी पहली तस्वीरें साझा की हैं।

    पहली तस्वीरें

    जासूस का किरदार निभा रही हैं प्रियंका

    यह सीरीज 28 अप्रैल को अमेजन प्राइम पर प्रसारित होगी। सीरीज में प्रियंका एक जासूस के किरदार में है, जिसका नाम नादिया सिन है।

    प्रियंका की साझा की गईं तस्वीरों में उनका एक्शन अंदाज देखने को मिल रहा है।

    एक तस्वीर में एक बोर्ड पर उनके किरदार की तस्वीर के साथ उसकी मौत की सूचना है। एक अन्य तस्वीर में वह रिचर्ड के किरदार के साथ किसी मिशन पर नजर आ रही हैं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    'सिटाडेल' से प्रियंका की पहली तस्वीरें

    Instagram post

    A post shared by priyankachopra on February 27, 2023 at 8:52 pm IST

    सिटाडेल

    ऐसी है वेब सीरीज की कहानी

    इस वेब सीरीज का निर्देशन एंथनी रूसो और जोसफ रूसो कर रहे हैं।

    सीरीज में प्रियंका रिचर्ड मेडेन, लेस्ली मैनविल और स्टैनली टुचि के साथ नजर आएंगी।

    रिपोर्ट्स के अनुसार रिचर्ड और प्रियंका का किरदार सिटाडेल नाम की संस्था के जासूस हैं। यह संस्था किसी भी देश के अंतर्गत नहीं आती।

    शो की कहानी कि शुरुआत सिटाडेल के अंत से होती है और संस्था के लोगों को पता करना है कि ऐसा कैसे हुआ।

    बयान

    ऐसा कुछ टेलीविजन पर पहले नहीं देखा गया- प्रियंका

    एक अंतरराष्ट्रीय मैगजीन से बातचीत में प्रियंका ने कहा कि शो में उनका किरदार उनके असल किरदार से बिल्कुल अलग है। इसके लिए उन्हें शारीरिक और भावनात्मक रूप से काफी मेहनत करनी पड़ी, लेकिन इसे करने में बहुत मजा आया।

    प्रियंका ने कहा, "इसने मेरे होश उड़ा दिए। ऐसे कुछ टेलीविजन पर पहले कभी नहीं देखा गया है। यह प्रयोग और इसे करने की हिम्मत मेरे लिए काफी दिलचस्प था।"

    हिंदी संस्करण

    सिटाडेल हिंदी में नजर आएंगे वरुण धवन और सामंथा

    'सिटाडेल' का हिंदी और इटैलियन संस्करण भी बन रहा है। इस वेब सीरीज का हिंदी संस्करण भी काफी समय से चर्चा में है।

    हिंदी संस्करण में वरुण धवन मुख्य भूमिका निभाएंगे। उनके साथ सामंथा रुथ प्रभु भी नजर आएंगी। हाल ही में शो से सामंथा का पहला लुक साझा किया गया था।

    इस सीरीज का निर्देशन राज और डीके की जोड़ी कर रही है।

    हिंदी सीरीज को लेकर अन्य जानकारियां अभी साझा नहीं की गई हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    प्रियंका चोपड़ा
    अमेजन प्राइम वीडियो
    वेब सीरीज
    हॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका 30 से ज्यादा इंटरनेशनल मैगजीन के कवर पर होने वालीं पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं हॉलीवुड समाचार
    सरोगेसी के जरिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बने माता-पिता बॉलीवुड समाचार
    मां बनने के बाद फिल्म 'जी ले जरा' से बाहर हो सकती हैं प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड समाचार
    मार्वल स्टार एंथोनी मैकी के साथ हॉलीवुड फिल्म 'एंडिंग थिंग्स' में नजर आएंगी प्रियंका हॉलीवुड समाचार

    अमेजन प्राइम वीडियो

    अगले साल शुरू होगी 'द फैमिली मैन 3' की शूटिंग, मनोज बाजपेयी ने की पुष्टि मनोज बाजपेयी
    सामंथा रुथ प्रभु की 'यशोदा' 9 दिसंबर को अमेजन प्राइम पर होगी रिलीज सामंथा रुथ प्रभु
    OTT प्लेटफॉर्म पर कैसे होती है फिल्मों की कमाई? जानिए पूरा गणित भारत की खबरें
    OTT और थिएटर में इस हफ्ते देखें ये फिल्में और वेब सीरीज OTT प्लेटफॉर्म

    वेब सीरीज

    कौन हैं चंदन महतो, वेब सीरीज 'खाकी: द बिहार चैप्टर' में आतंक मचाने वाले गैंगस्टर? नेटफ्लिक्स
    संजय लीला भंसाली की 'हीरा मंडी' में जैकी श्रॉफ, पहले 'देवदास' में मिलाया था हाथ जैकी श्रॉफ
    'पंचायत 2' से 'दिल्ली क्राइम 2' तक, इस साल IMDb पर लोकप्रिय रही ये वेब सीरीज IMDb
    क्रिसमस होगा धमाकेदार, OTT और थिएटर में इस सप्ताह रिलीज हो रहीं ये फिल्में और सीरीज लेटेस्ट वेब सीरीज

    हॉलीवुड समाचार

    किम कार्दशियन चौथी बार करना चाहती हैं शादी, कही ये बातें  किम कार्दशियन
    'ब्लैक पैंथर 2' बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला नेतृत्व फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    अभिनेता जेरेमी रेनर हुए हादसे का शिकार, हालत स्थिर हॉलीवुड के सितारे
    जेरेमी रेनर की हालत स्थिर, सर्जरी के बाद ICU में भर्ती हैं हॉलीवुड स्टार हॉलीवुड के सितारे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025