NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'सर्कस' से लेकर 'बैजू बावरा' तक, इन फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर सिंह
    मनोरंजन

    'सर्कस' से लेकर 'बैजू बावरा' तक, इन फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर सिंह

    'सर्कस' से लेकर 'बैजू बावरा' तक, इन फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर सिंह
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jul 06, 2022, 07:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    'सर्कस' से लेकर 'बैजू बावरा' तक, इन फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर सिंह
    इन फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर सिंह

    अभिनेता रणवीर सिंह अपने फैशन और स्टाइल को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। यूं तो उन्होंने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन हाल के दिनों में उनका प्रदर्शन फीका रहा है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेंगी। आज (6 जुलाई) वह अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए इस मौके पर उनकी आगामी फिल्मों पर नजर डालते हैं।

    सर्कस

    इस कड़ी में रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' है, जिसमें रणवीर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हाल में इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हुआ था। फिल्म क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी। निर्देशन के साथ-साथ रोहित इस फिल्म का निर्माण भी कर रहे हैं। 'सिम्बा' और 'सूर्यवंशी' के बाद रोहित और रणवीर तीसरी बार 'सर्कस' में साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी।

    बैजू बावरा

    संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' भी रणवीर के खाते से जुड़ी हुई है। फिल्म में आलिया भट्ट के साथ रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। हाल में खबर आई थी कि फिल्म में अजय देवगन संगीतकार तानसेन की भूमिका निभाएंगे। 'बैजू बावरा' के जरिए रणवीर चौथी बार भंसाली के साथ काम कर रहे हैं। सबसे पहले दोनों ने 'गोलियों की रासलीला रामलीला' में साथ काम किया था। इसकी कहानी 1952 में आई क्लासिक फिल्म 'बैजू बावरा' पर आधारित होगी।

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

    रणवीर और आलिया करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी एक साथ नजर आएंगे। इसमें दोनों एक-दूसरे के साथ रोमांस करते हुए दिखाई देंगे। खास बात यह है कि करण पांच साल बाद इस फिल्म से निर्देशन में वापसी करेंगे। यह फिल्म अगले साल 10 फरवरी को आएगी। फिल्म में शबाना आजामी, धर्मेंद्र और जया बच्चन भी नजर आएंगी। जया फिल्म में रणवीर की दादी की भूमिका में दिखेंगी।

    तख्त

    करण की 'तख्त' के साथ रणवीर का नाम जुड़ा हुआ है। इस फिल्म में शाहजहां के दो बेटों दारा शिकोह और औरंगजेब के बीच उत्तराधिकार की लड़ाई दिखाई जाएगी। फिल्म में रणवीर, औरंगजेब के भाई दारा शिकोह का रोल करेंगे, जबकि विक्की कौशल मुगल शासक औरंगजेब की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म में आलिया, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखने वाले हैं। करीना कपूर भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रही हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    रणवीर सिंह
    जन्मदिन विशेष
    आगामी फिल्में
    सर्कस फिल्म

    ताज़ा खबरें

    दूसरा वनडे: दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे टी-20 मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारतीय क्रिकेट टीम
    दूसरा टी-20: भारत ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    हॉकी विश्व कप: जर्मनी ने बेल्जियम को पेनल्टी शूटआउट में हराकर तीसरी बार जीता खिताब  हॉकी विश्व कप

    रणवीर सिंह

    रणवीर सिंह ने YRF से फिर मिलाया हाथ? पिछले साल एजेंसी से हुए थे अलग यशराज फिल्म्स
    रणवीर सिंह होंगे रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' का हिस्सा- रिपोर्ट अजय देवगन
    करण जौहर ने बताया गणित, कैसे फ्लॉप होने पर भी फिल्मों से होता है मुनाफा? करण जौहर
    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'अवतार 2' बनी दर्शकों की पहली पसंद, बुरी तरह पिटी 'सर्कस' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: श्रुति हासन की IMDb पर पांच लोकप्रिय फिल्में श्रुति हासन
    जन्मदिन विशेष: श्रुति हासन फिटनेस के लिए यह वर्कआउट और डाइट प्लान करती हैं फॉलो श्रुति हासन
    जन्मदिन विशेष: "पंजाब की कैटरीना" शहनाज गिल ने यूं जीता फैंस का दिल, खूब देखे उतार-चढ़ाव शहनाज गिल
    जन्मदिन विशेष: शहनाज गिल फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट प्लान शहनाज गिल

    आगामी फिल्में

    सारा अली खान की फिल्म 'मर्डर मुबारक' में एंट्री, ली जान्हवी कपूर की जगह सारा अली खान
    सलमान खान ने साइन की पैन इंडिया फिल्म, इस बड़े प्रोडक्शन हाउस से मिलाया हाथ! सलमान खान
    राधिका मदान ने किया नई फिल्म 'रूमी की शराफत' का ऐलान, मिला दिनेश विजान का साथ राधिका मदान
    सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में दिखेंगे शाहरुख खान, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग  सलमान खान

    सर्कस फिल्म

    जॉनी अब क्यों नहीं करते कॉमेडी फिल्में? बोले- अभिनेताओं को सताने लगा मेरा डर बॉलीवुड समाचार
    बॉक्स ऑफिस: रणवीर सिंह की 'सर्कस' के लिए लागत निकाल पाना मुश्किल, सिनेमाघरों में हुई फ्लॉप रणवीर सिंह
    रणवीर सिंह की 'सर्कस' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी, केवल इतने करोड़ रहा कलेक्शन रणवीर सिंह
    रणवीर सिंह 3 सेकेंड में 'सर्कस' करने के लिए हो गए थे राजी, खुद किया खुलासा रणवीर सिंह

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023