NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 चीजें, लगेगा बहुत खूबसूरत
    लाइफस्टाइल

    क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 चीजें, लगेगा बहुत खूबसूरत

    क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 चीजें, लगेगा बहुत खूबसूरत
    लेखन अंजली
    Dec 21, 2022, 07:01 pm 1 मिनट में पढ़ें
    क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 चीजें, लगेगा बहुत खूबसूरत
    क्रिसमस ट्री को इन चीजों से सजाएं

    क्रिसमस के दिन को लोग ईसाह मसीह (यीशू) के जन्‍मदिन के तौर पर धूमधाम से मनाते हैं और इस दौरान क्रिसमस ट्री का सबसे ज्यादा महत्व होता है। इसे सजाना उत्सव के सबसे दिलचस्प हिस्सों में से एक है। ऐसे बहुत से तरीके हैं, जिनके जरिए सदाबहार और आर्टिफिशियल क्रिसमस ट्री को बहुत खूबसूरत बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए किन-किन चीजों का इस्तेमाल करना ज्यादा अच्छा है।

    लाइट्स लगाएं

    सजावट में सबसे पहली और महत्वपूर्ण चीज है लाइट्स लगाना। ऐसे में क्रिसमस ट्री को आप किसी भी रंग की ट्री लाइट्स से सजा सकते हैं। इसके लिए आप अपने पेड़ से मेल खाने वाले स्ट्रैंड कलर को चुनें ताकि लाइट के तार को आसानी से छिपाया जा सके। LED लाइट्स, ग्लोब लाइट्स और बबल लाइट्स की लड़ियों को क्रिसमस ट्री की सजावट के लिए चुनना सबसे बेहतर रहेगा।

    ट्री गारलैंड

    क्रिसमस ट्री को गारलैंड्स से भी सजाया जाता है, जो माला की तरह होता है। क्रिसमस ट्री की इससे सजाने के लिए कोई नियम नहीं हैं। बस अत्यधिक गारलैंड्स का प्रयोग न करें और शाखाओं को उभारने से बचें। पेड़ के शीर्ष से शुरू करें और धीरे-धीरे प्रत्येक लहर के बीच गारलैंड्स की मात्रा बढ़ाएं। इसके लिए आप प्लेन गारलैंड, फैंसी गारलैंड्स, थीन गारलैंड्स या क्रीप पेपर गारलैंड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    रिबन और स्टार

    आप क्रिसमस ट्री की सजावट के लिए रिबन का इस्तेमाल विभिन्न तरीकों से कर सकते हैं। इससे फूल बना सकते हैं या बस इसे जूते के फीते की तरह बांध सकते हैं। आप विभिन्न प्रकार के रंगीन रिबन का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, क्रिसमस ट्री के शीर्ष पर स्टार जरूर लगाएं। यह बहुत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि यह बेथलहम के तारे का प्रतीक है और यह काफी अहम माना जाता है।

    आर्टिफिशियल फूल आएंगे काम

    आप चाहें तो क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए आर्टिफिशियल फूलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन फूलों का रंग थोड़ा सोच-समझकर चुनें। सफेद, पीले और लाल रंग के फूलों का चयन करना सबसे अच्छा है।

    चॉकलेट्स लगाएं

    अगर आपके घर में बच्चे हैं तो उनके लिए क्रिसमस ट्री को आकर्षक बनाने के लिए इस पर चॉकलेट्स और टॉफी भी लगा सकते हैं। आप तरह-तरह की चॉकलेट को धागे से बांधकर क्रिसमस ट्री पर टांगे। इससे क्रिसमस ट्री बेहद खूबसूरत दिखेगा। साथ ही बच्चों को काफी अच्छा लगेगा और आप चाहें तो क्रिसमस ट्री के नीचे बच्चों के लिए गिफ्ट्स भी रख सकते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    लाइफस्टाइल
    क्रिसमस

    लाइफस्टाइल

    सर्दियों में गुड़ खाने से मिल सकते हैं कई स्वास्थ्य संबंधित लाभ खान-पान
    विदेश यात्रा को किफायती बनाने के लिए अपनाएं ये 5 महत्वपूर्ण तरीके पर्यटन
    हैप्पी हॉर्मोन सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके हेल्थ टिप्स
    जन्मदिन विशेष: तमन्ना भाटिया फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान तमन्ना भाटिया

    क्रिसमस

    दुबई: हेयर स्टाइलिस्ट ने महिला के सिर पर बनाई 9.5 फुट लंबी और एकदम सीधी चोटी दुबई
    ईको-फ्रेंडली क्रिसमस मनाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स घर की सजावट
    दिल्ली-NCR में होते हैं ये 5 शानदार क्रिसमस फेस्टिवल, एक बार जरूर जाएं दिल्ली NCR
    क्रिसमस पर स्टाइलिश और ट्रेंडी दिखने के लिए पुरुष जरूर ट्राई करें ये 5 आउटफिट लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023