अनन्या पांडे-लक्ष्य की फिल्म 'चांद मेरा दिल' के टाइटल ट्रैक ने स्पॉटिफाई पर जमाया कब्जा
क्या है खबर?
अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म 'चांद मेरा दिल' ने रिलीज से पहले एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 14 अप्रैल को फिल्म के निर्माता धर्मा प्रोडक्शन ने इसका टाइटल ट्रैक जारी किया था, जिसे फहीम अब्दुल्ला ने अपनी आवाज दी है, जबकि संगीत सचिन-जिगर का है। वीडियो में अनन्या और लक्ष्य की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। इसी लोकप्रियता की बदौलत इस टाइटल ट्रैक ने स्पॉटिफाई इंडिया में अपनी धाक जमा ली है।
उपलब्धि
'चांद मेरा दिल' टाइटल ट्रैक ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
संगीत एल्बम 'चांद मेरा दिल' लगातार लोगों का दिल जीतते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह गाना स्पॉटिफाई इंडिया के टॉप 50 में शामिल हो गया है। यह खासकर युवाओं के बीच और आने वाले समय में और भी हिट गानों के साथ जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रहा है। फिल्म की बात करें, तो विवेक सोनी द्वारा निर्दशित और करण जौहर द्वारा निर्मित यह 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
#ChandMeraDil title track enters Spotify India Top 50 🎶🔥
— Ramesh Bala (@rameshlaus) May 1, 2026
A modern album with an old-school soul, winning hearts—especially among the youth—and building strong momentum with more hits on the way ❤️📈
The album perfectly complements the film’s intense summer love story, adding… pic.twitter.com/It7L06pWIz