NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सेंसर बोर्ड रिश्वत मामला: CBI करेगी जांच, आरोपियों के खिलाफ दर्ज की FIR
    अगली खबर
    सेंसर बोर्ड रिश्वत मामला: CBI करेगी जांच, आरोपियों के खिलाफ दर्ज की FIR
    CBI कर रही सेंसर बोर्ड रिश्वत मामले की जांच

    सेंसर बोर्ड रिश्वत मामला: CBI करेगी जांच, आरोपियों के खिलाफ दर्ज की FIR

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Oct 05, 2023
    01:59 pm

    क्या है खबर?

    कुछ दिनों से सेंसर बोर्ड में भ्रष्टाचार का मामला गर्माया हुआ है। तमिल अभिनेता विशाल ने आरोप लगाया था कि उन्हें अपनी फिल्म 'मार्क एंटनी' की रिलीज के लिए सेंसर बोर्ड को 6.5 लाख रुपये की रिश्वत देनी पड़ी थी।

    इसके बाद से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही थी। कई लोगों ने इसके लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच की मांग की थी।

    रिपोर्ट के अनुसार, अब मामले की जांच CBI को दे दी गई है।

    खबर

    विशाल के आरोपों की CBI करेगी जांच 

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विशाल द्वारा सेंसर बोर्ड पर लगाए गए रिश्वत के आरोपों की जांच अब CBI करेगी।

    मामले में CBI ने कुछ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इसमें बाहरी एजेंट मर्लिन मेनगा, जीजा रामदास, राजन एम शामिल हैं। इनके अलावा सेंसर बोर्ड के कुछ अधिकारियों के खिलाफ भी FIR दर्ज हुई है।

    मामले में कार्रवाई करते हुए CBI ने मुंबई में 4 जगहों पर छापे भी मारे हैं।

    बयान 

    7 लाख रुपये की थी मांग

    CBI के एक प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा, "आरोप के अनुसार, सितंबर, 2023 में एक निजी एजेंट ने सेंसर बोर्ड के मुंबई ऑफिस से एक हिंदी डब्ड फिल्म को प्रमाणपत्र दिलाने के लिए 7 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी।"

    आरोपी ने सेंसर बोर्ड के अधिकारियों की ओर से पैसों की मांग बताई थी। मोलभाव करने के बाद 6.54 लाख पर बात तय हुई थी। 2 अन्य आरोपियों के बैंक खाते में ये पैसे भेजे गए थे।

    CBI जांच

    एजेंट को मिले 20,000 रुपये

    CBI प्रवक्ता ने यह भी बताया कि इस राशि के अलावा आरोपी महिला के बैंक खाते में 20,000 रुपये डाले गए थे। CBI के हाथों में जांच आने से जानकारों को इसमें कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

    इससे पहले सेंसर बोर्ड की ओर से जारी किए गए बयान में भी CBI जांच की मांग की गई थी।

    लोकप्रिय निर्माता-निर्देशक अशोक पंडित ने भी कहा था कि ये आरोप गंभीर हैं और CBI को इनकी जांच करनी चाहिए।

    मामला 

    कहां से शुरू हुआ मामला?

    विशाल ने एक्स पर बताया था कि उन्हें 'मार्क एंटनी' के लिए सेंसर बोर्ड के अधिकारियों को रिश्वत देनी पड़ी थी। उन्होंने 3 लाख रुपये स्क्रीनिंग के लिए और 3.5 लाख रुपये फिल्म के सर्टिफिकेट के लिए सेंसर बोर्ड को दिए थे।

    उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और नरेंद्र मोदी से भी मामले में संज्ञान लेने के लिए कहा था।

    विशाल के आरोपों के बाद से ही फिल्म जगत में यह मुद्दा गरमाया हुआ था।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    तमिल फिल्म 'मार्क एंटनी' 15 सितंबर को दक्षिण भारत में रिलीज हुई थी। दर्शकों और समीक्षकों की बेहतरीन प्रतिक्रिया के बाद इसे हिंदी में रिलीज करने का फैसला किया गया था। 29 सितंबर को फिल्म हिंदी में रिलीज हो चुकी है।

    पहलाज निहलानी

    पहलाज निहलानी ने की थी प्रसून जोशी के इस्तीफे की मांग

    सेंसर बोर्ड के आरोपों के बाद पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी वर्तमान अध्यक्ष प्रसून जोशी पर भड़क गए थे और उनके इस्तीफे की भी मांग की थी।

    उन्होंने जोशी पर आरोप लगाया था कि अपने कार्यकाल में प्रसून सिर्फ अपने पद का आनंद ले रहे हैं।

    उन्होंने कहा था, "अगर कोई बड़ी फिल्म होती है तो वह फाइल मंगा लेते हैं और सर्टिफिकेट पर साइन कर देते हैं। यह सही तरीका नहीं है। छत के नीचे भ्रष्टाचार हो रहा है।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेंसर बोर्ड

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    सेंसर बोर्ड

    भारत में अपने कंटेट को सेल्फ-सेंसर कर सकते हैं नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार नेटफ्लिक्स
    साल 2000-2016 के बीच सेंसर बोर्ड ने बैन की 793 फिल्में, 'मोहल्ला अस्सी' और 'परजानिया' शामिल बॉलीवुड समाचार
    ईशान और अनन्या की 'खाली पीली' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, कई डायलॉग्स हुए म्यूट बॉलीवुड समाचार
    NCPCR ने नेटफ्लिक्स की 'बॉम्बे बेगम्स' के प्रसारण को रोकने के लिए कहा, जानिए कारण नेटफ्लिक्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025