Page Loader
कान्स 2025: अनुष्का सेन ने रेड कार्पेट पर रखा कदम, देसी अंदाज में लूटी महफिल 
अनुष्का सेन ने रेड कार्पेट पर रखा कदम (तस्वीर: एक्स/@anushkasen0408)

कान्स 2025: अनुष्का सेन ने रेड कार्पेट पर रखा कदम, देसी अंदाज में लूटी महफिल 

May 20, 2025
04:24 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री अनुष्का सेन लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करती दिख रही हैं। अब उन्होंने 22 साल की उम्र में कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में कदम रखा है। कान्स 2025 से अनुष्का का दूसरा लुक सामने आ गया है, जो इस वक्त हर जगह छाया हुआ है। वह देसी अंदाज में रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरती नजर आईं। सामने आईं तस्वीरों में अनुष्का को काले रंग की लॉन्ग स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहने हुए देखा जा सकता है।

लुक

24 मई तक चलेगा कार्यक्रम

इससे पहले अनुष्का ने रेड कार्पेट पर बैंगनी रंग का गाउन पहना था। अभिनेत्री के दोनों लुक उनके प्रशंसक को काफी पसंद आ रहे हैं। बता दें कि दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह में से एक कान्स फिल्म फेस्टिवल के 78वें संस्करण का आगाज बीते 13 मई को हुआ था और यह कार्यक्रम 24 मई तक चलने वाला है। अब तक मौनी रॉय, जैकलीन फर्नांडिस, उर्वशी रौतेला, नैन्सी त्यागी और नितांशी गोयल रेड कार्पेट पर जलवा बिखेर चुके हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें