NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'ब्रह्मास्त्र' से 'लाल सिंह चड्ढा' तक, इन फिल्मों में कैमियो कर चुके हैं शाहरुख खान
    मनोरंजन

    'ब्रह्मास्त्र' से 'लाल सिंह चड्ढा' तक, इन फिल्मों में कैमियो कर चुके हैं शाहरुख खान

    'ब्रह्मास्त्र' से 'लाल सिंह चड्ढा' तक, इन फिल्मों में कैमियो कर चुके हैं शाहरुख खान
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Oct 09, 2022, 07:00 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'ब्रह्मास्त्र' से 'लाल सिंह चड्ढा' तक, इन फिल्मों में कैमियो कर चुके हैं शाहरुख खान
    इन फिल्मों में कैमियो कर चुके हैं शाहरुख खान

    दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान की मौजूदगी ही किसी फिल्म को खास बना देती है। पर्दे पर फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। कई फिल्मों में उन्होंने अपने स्पेशल अपीयरेंस से दर्शकों का दिल जीता है। हाल के दिनों में वह भले किसी फिल्म में मुख्य भूमिका में नहीं दिखे, लेकिन कैमियो के किरदार से उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है। आइए उन फिल्मों पर गौर फरमाते हैं, जिसमें शाहरुख ने कैमियो किया है।

    ब्रह्मास्त्र

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में शाहरुख एक छोटी भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में उन्हें वैज्ञानिक मोहन भार्गव के किरदार में देखा गया था। शाहरुख को करीब 10-15 मिनट का स्क्रीन स्पेस दिया गया है, जिसमें मेकर्स ने उनकी उपस्थिति को पूरी तरह से भुनाया है। अयान मुखर्जी के निर्देशन की यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अयान की यह फिल्म तीन भागों में दर्शकों के बीच आएगी।

    लाल सिंह चड्ढा

    आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' में शाहरुख की छोटी-सी झलक दिखी है। दर्शकों के लिए उन्हें स्क्रीन पर देखना एक अलग अनुभव रहा। लंबे समय बाद आमिर ने इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी की थी। इसमें उनके साथ अभिनेत्री करीना कपूर भी नजर आई थीं। यह हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की हिंदी रीमेक है, जिसमें आमिर वाला किरदार टॉम हैंक्स ने निभाया था। अद्वैत चंदन की यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हुई थी।

    रॉकेट्री

    आर माधवन की 'रॉकेट्री' को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। फिल्म 1 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अपने कैमियो के किरदार से शाहरुख ने दर्शकों को अपना मुरीद बना लिया। फिल्म में वह माधवन का इंटरव्यू लेते हुए नजर आए थे। माधवन ने खुलासा किया था कि शाहरुख ने इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली है। माधवन ने इस फिल्म में वैज्ञानिक नांबी नारायणन की भूमिका निभाई है।

    ट्यूबलाइट

    लोकप्रिय अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' 2017 में रिलीज हुई थी। इसमें शाहरुख भी नजर आए थे। ये अलग बात है कि उनकी मौजूदगी भी फिल्म की डूबती नैया को बचा नहीं पाई। 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चल पाई थी। इसका निर्देशन कबीर खान ने किया था। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो और डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

    ऐ दिल है मुश्किल

    2016 में आई रोमांटिक फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में शाहरुख का अंदाज लोगों को पसंद आया था। अपनी छोटी भूमिका में उन्होंने गहरी छाप छोड़ी थी। फिल्म में ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर मुख्य किरदारों में नजर आए थे। इसमें शाहरुख ने ऐश्वर्या के पूर्व पति की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में अच्छी-खासी कमाई की थी। इसका निर्देशन फिल्ममेकर करण जौहर ने किया था। इस फिल्म को दर्शक वूट पर देख सकते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लाल सिंह चड्ढा

    ताज़ा खबरें

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी घर छोड़कर होटल में हुए शिफ्ट? मां और पत्नी के विवाद से थे परेशान नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    कैसे बनती थी ममी? मृतकों को वर्षों सुरक्षित रखने का मिस्र का रहस्य आया सामने मिस्र
    पहला टेस्ट: वेस्टइंडीज के नाम रहा दूसरा दिन, ब्रैथवेट-तेजनारायण ने जमाए शानदार शतक  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज: तेजनारायण चंद्रपॉल ने जमाया टेस्ट करियर का पहला शतक, जानिए इनके आंकड़े  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

    बॉलीवुड समाचार

    सिद्धार्थ-कियारा की शादी के लिए मनीष मल्होत्रा ने तैयार की हैं 150 कस्टम ड्रेस कियारा आडवाणी
    'दंगल' को पीछे छोड़ भारत में 'पठान' बनी बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर शाहरुख खान
    सिद्धार्थ-कियारा, रणवीर-दीपिका और विराट-अनुष्का की शादी में क्या एक बात समान है?  कियारा आडवाणी
    जन्मदिन विशेष: ये हैं अभिषेक बच्चन की टॉप-5 IMDb रेटेड फिल्में, जानें किस OTT पर देखें अभिषेक बच्चन

    शाहरुख खान

    'दंगल' के करीब 'पठान', इस हफ्ते बन सकती है सबसे ज्यादा कमाई वाली हिंदी फिल्म पठान फिल्म
    एटली की अगली फिल्म में होंगे वरुण धवन, इसी साल शुरू होगी शूटिंग वरुण धवन
    क्या कोविड-19 से प्रेरित था 'पठान' का म्यूटेटेड वायरस? श्रीधर राघवन ने कही ये बात पठान फिल्म
    अमेरिकी पत्रकार ने टॉम क्रूज से की शाहरुख खान की तुलना, भड़के प्रशंसक  पठान फिल्म

    ब्रह्मास्त्र फिल्म

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कब दिखाएंगे बेटी की पहली तस्वीर? लिया यह फैसला रणबीर कपूर
    IIFA 2023 में 'ब्रह्मास्त्र' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का छाया जादू, इन फिल्मों को मिला नामांकन गंगूबाई काठियावाड़ी
    'ब्रह्मास्त्र' से 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक, बायकॉट ट्रेंड के बावजूद इन फिल्मों ने की बंपर कमाई गंगूबाई काठियावाड़ी
    अलविदा 2022: 'केसरिया' से 'नाचो नाचो' तक, इस साल इन गानों ने थिरकने पर किया मजबूर आलिया भट्ट

    लाल सिंह चड्ढा

    जूनियर NTR के साथ इस फिल्म में नजर आ सकते हैं आमिर खान जूनियर NTR
    'सर्कस' से दर्शक हुए निराश, इस साल त्यौहारों पर आईं अन्य फिल्मों का कैसा था प्रदर्शन? सर्कस फिल्म
    क्रिसमस और नए साल पर मनोरंजन का फुल डोज, टीवी पर इन फिल्मों का होगा प्रीमियर रक्षाबंधन
    आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' क्रिसमस पर टीवी पर होगी प्रसारित आमिर खान

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023