NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / भारत को 'रॉकेट्री' और 'द कश्मीर फाइल्स' को ऑस्कर में भेजना चाहिए- आर माधवन
    अगली खबर
    भारत को 'रॉकेट्री' और 'द कश्मीर फाइल्स' को ऑस्कर में भेजना चाहिए- आर माधवन
    'रॉकेट्री' को ऑस्कर में भेजना चाहिए- माधवन (इंस्टाग्राम/@actormaddy)

    भारत को 'रॉकेट्री' और 'द कश्मीर फाइल्स' को ऑस्कर में भेजना चाहिए- आर माधवन

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Sep 22, 2022
    12:03 pm

    क्या है खबर?

    हाल में ऑस्कर 2023 के लिए गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' को भारत की तरफ से भेजा गया।

    ऐसी चर्चा चल रही थी कि 'द कश्मीर फाइल्स' और 'रॉकेट्री' ऑस्कर 2023 के नॉमिनेशंस में शामिल हो सकती हैं। हालांकि, 'छेल्लो शो' ने बाजी मार ली।

    अब 'रॉकेट्री' के निर्देशक और प्रोड्यूसर आर माधवन ने कहा है कि 'रॉकेट्री' और 'द कश्मीर फाइल्स' को ऑस्कर में भेजना चाहिए।

    उन्हें लगता है कि ये दोनों फिल्में ऑस्कर में नॉमिनेशंस पाने की हकदार थीं।

    रिपोर्ट

    माधवन ने ऑस्कर को लेकर कही ये बात

    माधवन ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में ऑस्कर पुरस्कार को लेकर बयान दिया है।

    उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि उन्हें 'रॉकेट्री', 'द कश्मीर फाइल्स' को ऑस्कर में भेजना चाहिए। दर्शन कुमार 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए अभियान शुरू कर रहे हैं, मैं भी 'रॉकेट्री' के लिए एक अभियान शुरू कर रहा हूं।"

    माधवन को लगता है कि ये दोनों फिल्में ऑस्कर का प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने का माद्दा रखती हैं।

    फिल्म

    ऑस्कर के लिए नॉमिनेट होने वाली 'छेल्लो शो' के बारे में जानिए

    'छेल्लो शो' (लास्ट फिल्म शो) को भारत की ओर से 95वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फिल्म की दावेदारी के लिए चुना गया है।

    फिल्म एक चाय बेचने वाले बच्चे के सपनों की कहानी है। इसे कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया जा चुका है।

    पिछले साल आई इस फिल्म का निर्देशन पान नलिन ने किया था। भविन राबरी, रिचा मीना और भावेश श्रीमली जैसे कलाकार इस फिल्म का हिस्सा हैं।

    प्रक्रिया

    ऑस्कर में भेजने के लिए कैसे चुनी जाती है फिल्म?

    ऑस्कर में भेजने के लिए आधिकारिक रूप से फिल्म का चयन करने के लिए चयनकर्ताओं की एक समिति बनाई जाती है। इस समिति में हर साल कुछ नए सदस्य शामिल किए जाते हैं।

    फिल्म के चयन के लिए पहले फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) देश के सभी फिल्म एसोसिएशन को अपनी ओर से फिल्म भेजने के लिए निमंत्रण भेजता है।

    कई मानकों पर परखने के बाद फिल्म को ऑस्कर में भेजने का निर्णय लिया जाता है।

    फिल्में

    'रॉकेट्री' और 'द कश्मीर फाइल्स' को दर्शकों ने खूब सराहा

    'रॉकेट्री' और 'द कश्मीर फाइल्स' दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिला।

    'रॉकेट्री' 1 जुलाई को और 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को सिनेमाघरों में आई थी।

    'रॉकेट्री' वैज्ञानिक नांबी नारायणन की जिंदगी की सच्चाई से दर्शकों को रूबरू कराती है। इसमें माधवन ने नांबी का किरदार निभाया था।

    'द कश्मीर फाइल्स' कश्मीरी पंडितों के विस्थापन और नरसंहार की कहानी है। विवेक रंजन अग्निहोत्री के निर्देशन की फिल्म में अनुपम खेर, दर्शन और मिथुन चक्रवर्ती नजर आए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर पुरस्कार
    आर माधवन
    द कश्मीर फाइल्स

    ताज़ा खबरें

    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    भारत के 'टाइगर मैन' वाल्मीक थापर का 73 वर्ष की आयु में निधन रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान

    बॉलीवुड समाचार

    गिरफ्तारी की मांग के बीच जुबिन नौटियाल ने किया ट्वीट, जानें क्या है मामला संगीत इंडस्ट्री
    6 अक्टूबर को शादी रचाएंगे अली फजल और ऋचा चड्ढा- रिपोर्ट अली फजल
    जन्मदिन विशेष: 'इमरजेंसी' से महिमा चौधरी कर रहीं कमबैक, जानिए अभिनेत्री से जुड़ी खास बातें जन्मदिन विशेष
    तुषार कपूर और नसीरुद्दीन शाह की 'मारीच' की रिलीज डेट जारी रोहित शेट्टी

    ऑस्कर पुरस्कार

    अपना टाइम आ गया! भारत से 2020 ऑस्कर के लिए 'गली बॉय' लेगी एंट्री बॉलीवुड समाचार
    'एवेंजर्स: एंडगेम' को ऑस्कर 2020 में इन 13 कैटेगरी में भेजने की तैयारी हॉलीवुड समाचार
    गणतंत्र दिवस: संविधान से जुड़ी इन हिंदी फिल्मों ने जीता लोगों का दिल भारत की खबरें
    कोरोना वायरस का असर: क्या रद्द होगा 2021 ऑस्कर अवॉर्ड्स समारोह? हॉलीवुड समाचार

    आर माधवन

    घर में क्रॉस रखने पर ट्रोल हुए माधवन, पढ़ें ट्रोलर को दिया अभिनेता का करारा जवाब बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे एमएस धोनी, इस अभिनेता के साथ आएंगे नजर! बॉलीवुड समाचार
    'बंटी और बबली' के सीक्वल में रानी मुखर्जी के साथ दिखेगा यह स्टार, शूटिंग शुरू बॉलीवुड समाचार
    कोरोना वायरस के चलते घर में बंद हैं? ये साउथ इंडियन फिल्में करेंगी आपका मनोरंजन मनोरंजन

    द कश्मीर फाइल्स

    फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया 'द दिल्ली फाइल्स' का ऐलान बॉलीवुड समाचार
    विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी बॉलीवुड समाचार
    'द कश्मीर फाइल्स' की रिलीज से पहले विवेक अग्निहोत्री ने डिएक्टिवेट किया अपना ट्विटर अकाउंट ट्विटर
    झकझोर देगी कश्मीरी पंडितों की दर्दभरी दास्तां, देखिए फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का ट्रेलर बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025