NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / #NewsBytesExplainer: बॉलीवुड, टॉलीवुड, सैंडलवुड; जानिए कितना विस्तृत है भारतीय सिनेमा
    अगली खबर
    #NewsBytesExplainer: बॉलीवुड, टॉलीवुड, सैंडलवुड; जानिए कितना विस्तृत है भारतीय सिनेमा
    जानिए कितना विस्तृत है भारतीय सिनेमा

    #NewsBytesExplainer: बॉलीवुड, टॉलीवुड, सैंडलवुड; जानिए कितना विस्तृत है भारतीय सिनेमा

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Dec 27, 2022
    02:27 pm

    क्या है खबर?

    जैसे हमारी भारतीय संस्कृति विविधता से भरी है, उसी प्रकार सिनेमा भी इससे अछूता नहीं है। भारतीय सिनेमा में हमें विभिन्न संस्कृतियों और जीवन मूल्यों की झलक देखने को मिलती है।

    भाषाओं के आधार पर देश में फिल्म निर्माण की कई इंडस्ट्रियां विकसित हो चुकी हैं। हम इन विभिन्न इंडस्ट्रियों को बॉलीवुड, टॉलीवुड, सैंडलवुड और कॉलीवुड जैसे नामों से जानते हैं।

    आइए भारतीय सिनेमा के विस्तृत स्वरूप पर नजर डालते हैं।

    #1

    बॉलीवुड ने वैश्विक जगत में फहराया परचम

    बॉलीवुड देश की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री है, जिसे हम हिंदी सिनेमा के नाम से जानते हैं। इस इंडस्ट्री में हर एक साल सैकड़ों फिल्में बनाई जाती हैं। इसका हजारों करोड़ रुपये का मार्केट है।

    प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय, तब्बू, दीपिका पादुकोण, ओम पुरी, अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर जैसे कलाकार हॉलीवुड में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं।

    शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के चाहने वाले फैंस दुनियाभर में मौजूद हैं।

    #2

    पॉलीवुड के सितारों ने बॉलीवुड में जमाई धाक

    पंजाबी सिनेमा को पॉलीवुड कहा जाता है। इस इंडस्ट्री की रोमांटिक और कॉमेडी फिल्मों को खूब वाहवाही मिली है।

    पॉलीवुड में ज्यादातर ग्रामीण पंजाब और कनाडा की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्में बनाई गई हैं। 'अंग्रेजी', 'किस्मत', 'कैरी ऑन जट्टा', 'हौसला रख' और 'किस्सा' जैसी पंजाबी फिल्में सफल रही हैं।

    इस इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने बॉलीवुड में भी अपनी धाक जमाई है। इनमें गिप्पी ग्रेवाल, दिलजीत दोसांझ, शहनाज गिल, मीका सिंह और दलेर मेहंदी का नाम शामिल है।

    #3

    टॉलीवुड

    आमतौर पर तेलुगु सिनेमा को टॉलीवुड के नाम से जाना जाता है। इस इंडस्ट्री की फिल्मों ने पैन इंडिया लेवल पर अच्छा कारोबार किया है।

    'RRR', 'बाहुबली' फ्रेंचाइजी, 'ईगा', 'पुष्पा: द राइज' और 'महानती' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में इस इंडस्ट्री की देन हैं। 'RRR' को मेकर्स ने स्वतंत्र रूप से ऑस्कर की दावेदारी के लिए भेजा है।

    एसएस राजामौली वर्तमान में टॉलीवुड के टॉप निर्देशकों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है।

    #4

    कॉलीवुड

    तमिल फिल्म इंडस्ट्री को कॉलीवुड के नाम से पहचान मिली हुई है। यह इंडस्ट्री अपनी भव्यता और एक्शन दृश्यों के लिए जानी जाती है। इस इंडस्ट्री के कलाकारों की फैन फॉलोइंग देशभर है।

    सूर्या, कमल हासन, रजनीकांत, विक्रम, विजय सेतुपति, धनुष, सामंथा रुथ प्रभु और नयनतारा जैसे कलाकारों ने कॉलीवुड को देशभर में लोकप्रिय बना दिया।

    'विक्रम', 'विक्रम वेधा', 'कैथी', 'असुरन', 'सिंघम', 'बीस्ट', 'पोन्नियन सेलवन', 'दरबार' और 'बिगिल' जैसी हालिया फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया।

    #5

    मॉलीवुड

    मॉलीवुड एक ऐसा शब्द है, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से मलयालम सिनेमा के लिए होता है। पृथ्वीराज सुकुमारन, मामूट्टी, फहाद फासिल और मोहनलाल मॉलीवुड के कुछ प्रमुख अभिनेता हैं।

    बता दें कि अजय देवगन अभिनीत 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' दोनों ही फिल्में इसी नाम की मलयालम फिल्म की रीमेक हैं। मलयालम की दोनों फिल्मों में मोहनलाल ने मुख्य भूमिका निभाई है।

    'लव', 'इरुल', 'जन गण मन', 'मीनल मुरली' और 'अरिप्पु' जैसी कुछ हालिया मलयालम फिल्में नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हैं।

    #6

    सैंडलवुड

    कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को सैंडलवुड कहा जाता है। बाकी साउथ इंडस्ट्री की तरह हाल के दिनों में सैंडलवुड की फिल्मों का भी जलवा रहा है।

    यश की 'KGF' और 'KGF 2' ने सिनेमाघरों में कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। किच्चा सुदीप की 'विक्रांत रोणा' को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज किया गया था।

    ऋषभ शेट्टी की ब्लॉकबस्टर कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' की भी दुनियाभर में धूम रही।

    दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार और प्रकाश राज कॉलीवुड के ही प्रमुख कलाकार हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    तमिल सिनेमा
    कन्नड़ सिनेमा
    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: असीम मुनीर बने फील्ड मार्शल; क्या होती है ये रैंक, क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं? पाकिस्तान समाचार
    ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला कर सकता है इजरायल, अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में दावा ईरान
    सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग वाली याचिका ठुकराई सुप्रीम कोर्ट
    TVS एनटॉर्क 125 ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम, बनाया यह रिकॉर्ड  TVS मोटर

    बॉलीवुड समाचार

    गौरी खान ने करण जौहर के घर को दिया नया लुक, यहां देखिए झलक गौरी खान
    'ओमकारा' का रीमेक और 'देसी बॉयज' का सीक्वल बनेगा, आनंद पंडित ने की घोषणा आगामी फिल्में
    बादशाह के मुंबई कॉन्सर्ट के टिकट की कीमत छह लाख रुपये तक रैपर बादशाह
    सलमान खान ने शेरा के बेटे की डेब्यू फिल्म के लिए शुरू की हीरोइन की तलाश सलमान खान

    तमिल सिनेमा

    रिलीज़ के दूसरे ही दिन तमिल रॉकर्स ने ऑनलाइन लीक की अमिताभ और तापसी की 'बदला' बॉलीवुड समाचार
    आत्महत्या की कोशिश के बाद अभिनेत्री विजयलक्ष्मी अस्पताल में भर्ती, इन नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप मनोरंजन
    बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां जानती हैं चार से ज्यादा भाषाएं विद्या बालन
    राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक एसपी जननाथन का निधन ट्विटर

    कन्नड़ सिनेमा

    कन्नड़ अभिनेत्री सौजन्या ने 25 साल की उम्र में की खुदकुशी, फंदे से लटका मिला शव मनोरंजन
    जाते-जाते किसी और की जिंदगी रोशन कर गए पुनीत राजकुमार, दान की गईं सुपरस्टार की आंखें कन्नड़ फिल्में
    पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म 'जेम्स' उनकी पहली जयंती पर आएगी दक्षिण भारतीय सिनेमा
    प्लास्टिक सर्जरी के बाद 21 वर्षीय कन्नड़ अभिनेत्री चेतना राज का निधन दक्षिण भारतीय सिनेमा

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    थलापति विजय और रश्मिका मंदाना की 'वरिसु' हिंदी में होगी रिलीज- रिपोर्ट थलापति विजय
    'कांतारा' में गाने 'वराह रूपम' की हुई वापसी, बैन हटने के बाद दर्शकों ने जताई खुशी कांतारा फिल्म
    हंसिका मोटवानी ने मंगेतर सोहेल कथूरिया संग रचाई शादी, सामने आईं तस्वीरें सेलिब्रिटी की शादी
    सामंथा रुथ प्रभु की 'यशोदा' 9 दिसंबर को अमेजन प्राइम पर होगी रिलीज सामंथा रुथ प्रभु
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025