NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'सम्राट पृथ्वीराज' से पहले इन फिल्मों का भी विरोध के चलते बदला गया था नाम
    मनोरंजन

    'सम्राट पृथ्वीराज' से पहले इन फिल्मों का भी विरोध के चलते बदला गया था नाम

    'सम्राट पृथ्वीराज' से पहले इन फिल्मों का भी विरोध के चलते बदला गया था नाम
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    May 30, 2022, 05:48 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'सम्राट पृथ्वीराज' से पहले इन फिल्मों का भी विरोध के चलते बदला गया था नाम
    इन फिल्मों का भी बदला गया टाइटल

    अक्षय कुमार स्टारर 'सम्राट पृथ्वीराज' 3 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म की कास्टिंग और पृथ्वीराज की जाति के अलावा फिल्म के टाइटल को लेकर फिल्म विवादों में रही। करणी सेना द्वारा किए गए विवाद के बाद मेकर्स ने 'पृथ्वीराज' का टाइटल 'सम्राट पृथ्वीराज' कर दिया है। रिलीज के पहले फिल्मों को लेकर विवाद होना कोई नई बात नहीं है। आइए, जानते हैं ऐसी ही फिल्मों के बारे में जिनका टाइटल विवादों के कारण मेकर्स को बदलना पड़ा।

    पद्मावत

    फिल्म 'पद्मावत' पर छिड़ा विवाद हिंसक हो गया था। करणी सेना के फिल्म में महारानी पद्मावती के किरदार पर कड़ी आपत्ति जताई थी। संजय लीला भंसाली की यह फिल्म मोहम्मद जायसी की कविता 'पद्मावत' पर आधारित थी। करणी सेना ने मेकर्स पर इतिहास से छेड़छाड़ और रानी पद्मावती के किरदार को गलत तरीके से दिखाने का आरोप लगाकर काफी हंगामा किया। हंगामे के बाद फिल्म से कई दृश्य हटाए गए और फिल्म का नाम 'पद्मावती' से 'पद्मावत' कर दिया गया।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह स्टारर 'पद्मावत' उस समय बॉलीवुड की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्मों में से एक थी। इस पीरियड ड्रामा को बनाने में करीब 215 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। फिल्म ने 585 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

    लवयात्री

    पहले 'लवयात्री' फिल्म का नाम 'लवरात्रि' था। फिल्म 2018 में नवरात्रि के समय रिलीज हुई थी। ऐसे में फिल्म के नाम से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगे और विवाद हुआ। इसके बाद प्रोड्यूसर सलमान खान ने फिल्म का नाम बदलकर 'लवयात्री' कर दिया। सलमान ने इस फिल्म से अपनी बहन के पति आयुष शर्मा को लॉन्च किया था। फिल्म की फीमेल लीड वरीना हुसैन ने भी इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था।

    गोलियों की रासलीला राम-लीला

    2013 में आई भंसाली की इस फिल्म का प्लॉट मशहूर उपन्यास 'रोमियो जूलियट' पर आधारित था। फिल्म के दोनों मुख्य किरदारों का नाम 'राम' (रणवीर सिंह) और 'लीला' (दीपिका पादुकोण) था और फिल्म का नाम 'रामलीला' रखा गया था। धार्मिक संगठनों ने फिल्म के टाइटल पर सवाल उठाए थे, क्योंकि फिल्म का रामलीला से कोई कनेक्शन नहीं था। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद फिल्म का नाम बदलकर 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' कर दिया गया था।

    जजमेंटल है क्या

    कंगना रनौत और राजकुमार राव स्टारर 'जजमेंटल है क्या' साल 2019 में रिलीज हुई थी। पहले फिल्म का नाम 'मेंटल है क्या' था। लोगों के अनुसार यह नाम मानसिक रूप से बीमार लोगों का मजाक उड़ाने वाला था। 'इंडियन साइकैट्रिस्ट सोसाइटी' के सदस्यों ने सेंसर बोर्ड को फिल्म का नाम बदलने के लिए चिट्ठी लिखी थी। इसके बाद फिल्म का टाइटल बदलने के साथ-साथ फिल्म में हर जगह से 'मेंटल' शब्द को हटाकर रिलीज किया गया था।

    बिल्लु

    इरफान खान और लारा दत्ता की फिल्म बिल्लु 2009 में आई थी। पहले इस फिल्म का नाम 'बिल्लु बार्बर' था। इस फिल्म में इरफान एक नाई की भूमिका में थे। बांद्रा के सैलोन और ब्यूटीपार्लर एसोसिएशन ने टाइटल से बार्बर हटाने की मांग की थी। इसके बाद प्रोड्यूसर शाहरुख खान फिल्म के नाम से बार्बर हटाने का फैसला लिया। फिल्म में शाहरुख खान का भी गेस्ट अपियरेंस था। फिल्म में ओमपुरी, राजपाल यादव भी गेस्ट अपियरेंस में थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड समाचार
    पद्मावत फिल्म
    रणवीर सिंह

    ताज़ा खबरें

    दूसरा वनडे: दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे टी-20 मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारतीय क्रिकेट टीम
    दूसरा टी-20: भारत ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    हॉकी विश्व कप: जर्मनी ने बेल्जियम को पेनल्टी शूटआउट में हराकर तीसरी बार जीता खिताब  हॉकी विश्व कप

    दीपिका पादुकोण

    'पठान' बॉक्स ऑफिस पर रच रही इतिहास, अब तक तोड़े ये रिकॉर्ड पठान फिल्म
    पठान: शाहरुख खान को नहीं जानती थी यह अभिनेत्री, फिल्म में साथ किया काम  शाहरुख खान
    लद्दाख: 'पठान' दुनिया के सबसे ऊंचाई वाले सिनेमाघर में दिखाई गई शाहरुख खान
    'पठान' पर विरोध: कहीं जलाए शाहरुख-दीपिका के पोस्टर तो कहीं पढ़ी हनुमान चालीसा पठान फिल्म

    बॉलीवुड समाचार

    शहनाज गिल को मिला निखिल आडवाणी का अगला प्रोजेक्ट, महिला प्रधान होगी फिल्म शहनाज गिल
    'पठान' ने किया साबित, ट्रोलिंग और बॉयकॉट फिल्म जगत में मिथक- करण जौहर करण जौहर
    सारा अली खान की फिल्म 'मर्डर मुबारक' में एंट्री, ली जान्हवी कपूर की जगह सारा अली खान
    कंगना रनौत ने फिर दी बॉलीवुड को नसीहत, धमकाते हुए बोलीं- राजनीति से दूर रहो कंगना रनौत

    पद्मावत फिल्म

    'पद्मावत' से 'दंगल' तक, बायकॉट ट्रेंड होने के बावजूद हिट रहीं ये बॉलीवुड फिल्में बॉलीवुड समाचार
    अभिनेत्री अनुप्रिया गोयनका का बड़ा खुलासा, धार्मिक गुरू ने की थी फायदा उठाने की कोशिश बॉलीवुड समाचार
    कुश के वंशजों के दावे के बाद करणी सेना प्रमुख ने कहा- मैं लव का वंशज जयपुर

    रणवीर सिंह

    रणवीर सिंह ने YRF से फिर मिलाया हाथ? पिछले साल एजेंसी से हुए थे अलग यशराज फिल्म्स
    रणवीर सिंह होंगे रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' का हिस्सा- रिपोर्ट अजय देवगन
    करण जौहर ने बताया गणित, कैसे फ्लॉप होने पर भी फिल्मों से होता है मुनाफा? करण जौहर
    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'अवतार 2' बनी दर्शकों की पहली पसंद, बुरी तरह पिटी 'सर्कस' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023