NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कियारा आडवाणी से रणवीर सिंह तक, ये हैं सबसे महंगी शादी करने वाले बॉलीवुड सितारे
    अगली खबर
    कियारा आडवाणी से रणवीर सिंह तक, ये हैं सबसे महंगी शादी करने वाले बॉलीवुड सितारे
    सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने शाही अंदाज में रचाई थी शादी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@sidmalhotra)

    कियारा आडवाणी से रणवीर सिंह तक, ये हैं सबसे महंगी शादी करने वाले बॉलीवुड सितारे

    लेखन मेघा
    Mar 02, 2024
    07:21 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड में हर साल कई सितारे शादी के बंधन में बंधते हैं और उनकी शादियां काफी समय तक चर्चा में बनी रहती हैं।

    हाल ही में रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने शादी रचाई तो अब पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा इस महीने शादी कर सकते हैं।

    मनोरंजन जगत में होने वाली इन शादियों में सितारे खूब पैसा भी खर्च करते हैं।

    ऐसे में आइए बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी शादियों के बारे में जानते हैं।

    #1

    अनुष्का शर्मा-विराट कोहली 

    अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में दूसरे बार माता-पिता बने हैं। दोनों ने अपने घर बेटे अकाय कोहली का स्वागत किया है तो उनकी एक बेटी वामिका भी है।

    दोनों ने 2017 में इटली के एक 800 साल पुराने गांव में शादी की थी, जिसे अब एक शानदार रिजॉर्ट में तब्दील कर दिया गया है।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी इस शादी में 50 लोग ही शामिल हुए थे और इसमें 100 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

    #2

    रणवीर सिंह -दीपिका पादुकोण

    इस सूची में अगला नंबर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आते हैं, जिन्होंने हाल ही में माता-पिता बनने का ऐलान किया है। दोनों के घर सितंबर में नन्हा मेहमान दस्तक देगा।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका और रणवीर की 2018 में हुई शादी का खर्चा 77-79 करोड़ रुपये था, जो बॉलीवुड में हुई अब तक की दूसरी सबसे महंगी शादी है।

    कपल ने भी इटली में अपने परिवार और बेहद करीबी दोस्तों की मौजूदगी में ही शादी रचाई थी।

    #3

    सैफ अली खान-करीना कपूर

    बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान और करीना कपूर ने 2012 में शाही अंदाज में शादी रचाई थी, जिसमें भी खूब खर्चा किया गया था।

    रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की शादी में 10 करोड़ रुपये से 12 करोड़ रुपये तक का खर्चा आया था और यह भी बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियों में अपनी जगह बनाए हुए है।

    मालूम हो कि करीना और सैफ दो बेटे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के माता-पिता हैं।

    #4

    कैटरीना-विक्की और सिद्धार्थ-कियारा 

    कैटरीना कैफ और विक्की कौशल दिसंबर, 2021 में शादी के बंधन में बंधे हैं। कपल की शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस रिजॉर्ट में हुई थी, जिसमें करीबी दोस्त और परिजन ही शामिल हुए थे। इस शादी पर 4.7 करोड़ रुपये का खर्च आया था।

    इसी तरह सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शाही शादी का बजट 6 करोड़ रुपये था। दोनों ने बीते साल फरवरी में जैसलमेल के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए थे।

    #5

    प्रियंका-निक और परिणीति-राघव

    प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास से दिसंबर, 2018 में शादी की। दोनों की शादी में बस परिवार के लोग ही शामिल हुई थे। जोधपुर के उम्मेद भवन में दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। इसका खर्च 3-4 करोड़ रुपये बताया जाता है।

    प्रियंका की बहन और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने बीते साल राघव चड्ढा से शादी रचाई, जिसमें 3-5 करोड़ रुपये का खर्च आया था। परिणीति की शादी उदयपुर के लीला पैलेस में हुई थी।

    जानकारी

    ये सितारे भी हैं शामिल

    शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने 2009 में शादी की थी, जिसका बजट 5 करोड़ रुपये था। असिन ने बिजनेसमैन राहुल शर्मा से 2016 में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी। कहा जाता है कि शादी का खर्च 10 करोड़ रुपये था।

    #6

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 

    इन सितारों के अलावा अगर मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन की बात करें तो उनकी शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन पर ही 1,000 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।

    1 से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में चल रहे इस कार्यक्रम में देश-विदेश की मशहूर हस्तियों ने शिरकत की है।

    रिपोर्ट के अनुसार, हॉलीवुड की पॉप स्टार रिहाना को ही उनकी परफॉर्मेंस के लिए 52 करोड़ रुपये फीस दी गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अनुष्का शर्मा
    प्रियंका चोपड़ा
    सिद्धार्थ मल्होत्रा
    कियारा आडवाणी

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    अनुष्का शर्मा

    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहुंचे ऋषिकेश, धार्मिक अनुष्ठान में लेंगे हिस्सा विराट कोहली
    आलिया को किया चोरी-छिपे कैमरे में कैद, गुस्साई अभिनेत्री ने निकाली भड़ास; समर्थन में उतरा बॉलीवुड  आलिया भट्ट
    विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को बताया प्रेरणा, कहा- मां बनकर बड़ी बलिदानी दी विराट कोहली
    अनुष्का-विराट को जब पड़ोसी कैटरीना-विक्की ने बुलाया था डिनर पर, पढ़िए मजेदार किस्सा बॉलीवुड समाचार

    प्रियंका चोपड़ा

    जन्मदिन विशेष: प्रियंका चोपड़ा फिट रहने के लिए इस वर्कआउट और डाइट को करती हैं फॉलो जन्मदिन विशेष
    जन्मदिन विशेष: प्रियंका चोपड़ा ने ठुकराईं ये फिल्में, कोई हिट हुई तो कोई सुपरहिट जन्मदिन विशेष
    जन्मदिन विशेष: एक फिल्म के लिए इतने करोड़ रुपये लेती हैं प्रियंका चोपड़ा, जानिए कुल संपत्ति  बॉलीवुड समाचार
    मणिपुर मामला: थम नहीं रहा बॉलीवुड का गुस्सा, प्रियंका चोपड़ा ने की न्याय की मांग मणिपुर हिंसा

    सिद्धार्थ मल्होत्रा

    'राउडी राठौड़ 2' में अक्षय कुमार या सिद्धार्थ मल्होत्रा? जानें क्या सच और क्या अफवाह अक्षय कुमार
    सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा' की नई रिलीज डेट जारी, जानिए दर्शकों के बीच कब आएगी फिल्म  दिशा पाटनी
    कार्तिक से सिद्धार्थ मल्होत्रा तक, इस साल युवा अभिनेताओं की इन फिल्मों पर लगा है दांव बॉलीवुड समाचार
    सिद्धार्थ मल्होत्रा और दिशा पाटनी ​​की फिल्म 'योद्धा' की रिलीज तारीख फिर टली योद्धा फिल्म

    कियारा आडवाणी

    बॉक्स ऑफिस: 'सत्यप्रेम का कथा' की कमाई की रफ्तार धीमी, जानिए 14वें दिन का कारोबार  सत्यप्रेम की कथा
    शाहरुख खान की 'जवान' का हिस्सा बनीं कियारा आडवाणी, शुरू की शूटिंग  शाहरुख खान
    बॉक्स ऑफिस: 'सत्यप्रेम की कथा' की कमाई में गिरावट, जानिए 15वें दिन का कारोबार  सत्यप्रेम की कथा
    सत्यप्रेम की कथा: निर्देशक ने बताया किस दृश्य को फिल्माना था सबसे कठिन सत्यप्रेम की कथा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025