NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / वरुण धवन से सिद्धार्थ मल्होत्रा तक, OTT पर किस्मत आजमा रहे ये अभिनेता
    अगली खबर
    वरुण धवन से सिद्धार्थ मल्होत्रा तक, OTT पर किस्मत आजमा रहे ये अभिनेता
    बॉलीवुड अभिनेताओं ने किया OTT का रुख

    वरुण धवन से सिद्धार्थ मल्होत्रा तक, OTT पर किस्मत आजमा रहे ये अभिनेता

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Feb 19, 2023
    08:53 pm

    क्या है खबर?

    OTT प्लेटफॉर्म कंटेंट के लिए दर्शकों की नई पसंद बन चुका है। अब लोग सिनेमाघरों में जाकर फिल्में देखने से ज्यादा घर बैठे वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं।

    कई महिला कलाकारों के करियर में OTT ने नई उड़ान भरी। बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता भी अब OTT की ओर रुख कर रहे हैं।

    शाहिद कपूर, वरुण धवन जैसे सितारों ने OTT का रुख किया है।

    इनमें से कुछ वेब सीरीज रिलीज हो गई हैं तो कुछ का काम जारी है।

    #1

    शाहिद कपूर- फर्जी

    शाहिद कपूर ने हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर आई वेब सीरीज 'फर्जी' से OTT पर डेब्यू किया है। इस सीरीज में शाहिद के साथ विजय सेतुपति भी हैं।

    इसका निर्देशन लोकप्रिय निर्देशक जोड़ी राज और डीके ने किया है।

    यह एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है जो नकली नोटों के धंधे पर आधारित है।

    'फर्जी' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और अब राज और डीके इसके दूसरे सीजन की भी तैयारी कर रहे हैं।

    <p>2</p><p> </p>

    न नाइट मैनेजर- आदित्य रॉय कपूर

    आदित्य रॉय कपूर की 'द नाइट मैनेजर' 17 फरवरी को डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज हुई है।

    इसमें आदित्य के साथ अनिल कपूर और शोभिता धूलिपाला नजर आए हैं।

    यह सीरीज इसी नाम से बनी एक ब्रिटिश वेब सीरीज की हिंदी रीमेक है, जिसकी कहानी जॉन ले कार्रे की किताब 'द नाइट मैनेजर' की कहानी पर आधारित थी।

    खास बात यह है कि इस किताब के कवर पेज पर अब अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर को शामिल किया गया है।

    #3

    वरुण धवन- सिटाडल इंडिया

    वरुण धवन 'सिटाडेल इंडिया' से OTT पर कदम रखने जा रहे हैं।

    यह अंतरराष्ट्रीय सीरीज 'सिटाडेल' का भारतीय संस्करण है। 'सिटाडेल' में प्रियंका चोपड़ा नजर आईं, वहीं इसके भारतीय संस्करण में सामंथा रुथ प्रभु नजर आएंगी।

    'सिटाडेल इंडिया' अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी।

    इस सीरीज का निर्देशन भी राज और डीके की जोड़ी कर रही है।

    यह सीरीज लंबे समय से चर्चा में थी, लेकिन पिछले साल दिसंबर में वरुण ने इसका आधिकारिक ऐलान किया था।

    #4

    राजकुमार राव- गन्स एंड गुलाब्स 

    पिछले साल सितंबर में नेटफ्लिक्स ने नए शो 'गन्स ऐंड गुलाब्स' का टीजर शेयर किया था।

    राजकुमार राव यूं तो नेटफ्लिक्स की कुछ फिल्मों में नजर आ चुके हैं, लेकिन यह उनकी पहली वेब सीरीज होगी।

    इस शो में राजकुमार के अलावा दुलकर सलमान और आदर्श गौरव भी नजर आएंगे।

    यह एक कॉमिक थ्रिलर शो है जिसमें भरपूर रेट्रो वाइब देखने को मिलेगा।

    इस शो के जरिए भी दर्शकों को निर्देशक जोड़ी राज और डीके का कमाल देखने को मिलेगा।

    #5 

    सिद्धार्थ मल्होत्रा- इंडियन पुलिस फोर्स

    सिद्धार्थ मल्होत्रा इंडियन पुलिस फोर्स से अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं।

    रोहित शेट्टी ने अपनी इस वेब सीरीज के लिए अमेजन प्राइम वीडियो के साथ हाथ मिलाया है।

    इस सीरीज में सिद्धार्थ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय भी नजर आएंगे।

    हाल ही में शूटिंग के दौरान रोहित घायल हो गए थे। इसके पहले सिद्धार्थ और शिल्पा भी इसकी शूटिंग में घायल हो चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शाहिद कपूर
    आदित्य रॉय कपूर
    वरुण धवन
    राजकुमार राव

    ताज़ा खबरें

    कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने कहा- भारत के साथ टूटे संबंध जोड़ने को तत्पर कनाडा
    लंदन: मैडम तुसाद में बनाया गया मोम का 'सॉसेज रोल', क्या है खास? लंदन
    यूट्यूब शॉर्ट्स में जोड़ा जाएगा गूगल लेंस, वीडियो में दिख रही चीजें सर्च कर सकेंगे यूजर्स यूट्यूब
    नरेंद्र मोदी का भाजपा नेताओं को साफ संदेश, कहा- टिकट वितरण में जमींदारी प्रथा नहीं चलेगी नरेंद्र मोदी

    शाहिद कपूर

    अजय देवगन समेत ये बॉलीवुड कलाकार इस साल करेंगे OTT डेब्यू अजय देवगन
    राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'महाभारत' में कर्ण बनेंगे विक्की कौशल बॉलीवुड समाचार
    शाहिद कपूर की 'जर्सी' 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में होगी रिलीज लेटेस्ट फिल्में
    शाहिद कपूर के बारे में ये रोचक बातें बहुत कम लोग जानते होंगे बॉलीवुड समाचार

    आदित्य रॉय कपूर

    'द नाइट मैनेजर' की हिन्दी रीमेक में लीड रोल निभाएंगे आदित्य रॉय कपूर डिज्नी+ हॉटस्टार
    एक्टर बनने से पहले VJ थे आदित्य रॉय कपूर, जानिए अभिनेता से जुड़ीं रोचक बातें बॉलीवुड समाचार
    आदित्य रॉय कपूर की 'ओम' की रिलीज डेट जारी, माधवन की 'रॉकेट्री' से होगा मुकाबला बॉलीवुड समाचार
    संगीत पर आधारित ये बॉलीवुड फिल्में हैं युवाओं की पसंदीदा बॉलीवुड समाचार

    वरुण धवन

    'जुग जुग जियो' का ट्रेलर जारी, कभी हंसाती तो कभी भावुक करती है कहानी फिल्म का ट्रेलर
    इस साल बॉलीवुड में इन सितारों के पूरे हुए दस साल, जानिए कैसा रहा करियर बॉलीवुड समाचार
    वरुन धवन ने खरीदी मर्सिडीज बेंज GLS SUV, जानें क्या है कार की कीमत बॉलीवुड समाचार
    अर्जुन कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​दोनों शादी के लिए तैयार हैं- वरुण धवन सेलिब्रिटी गॉसिप

    राजकुमार राव

    जयपुर में गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से शादी करने वाले हैं राजकुमार राव- रिपोर्ट सेलिब्रिटी गॉसिप
    राजकुमार राव और पत्रलेखा आज लेंगे सात फेरे, शादी का कार्ड हुआ लीक सेलिब्रिटी गॉसिप
    राजकुमार और भूमि की 'बधाई दो' की रिलीज टली, 4 फरवरी को आएगी फिल्म अक्षय कुमार
    सान्या और राजकुमार अभिनीत 'हिट' की हिन्दी रीमेक 20 मई, 2022 को आएगी बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025