Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / इन फिल्मों ने अभिनेता विक्की कौशल को बनाया स्टार
मनोरंजन

इन फिल्मों ने अभिनेता विक्की कौशल को बनाया स्टार

इन फिल्मों ने अभिनेता विक्की कौशल को बनाया स्टार
लेखन चंद्रशेखर कुमार
May 16, 2022, 08:03 am 4 मिनट में पढ़ें
इन फिल्मों ने अभिनेता विक्की कौशल को बनाया स्टार
विक्की कौशल की यादगार फिल्में

विक्की कौशल ने बॉलीवुड में अपनी अमिट पहचान बनाई है। वह 16 मई यानी आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर फैंस उनसे जुड़ी बातें जरूर जानना चाहेंगे। उनका जन्म 16 मई, 1988 को फिल्ममेकर शाम कौशल और हाउस वाइफ वीना कौशल के घर हुआ था। आज विक्की जिस मुकाम पर हैं, उसके पीछे एक लंबी यात्रा रही है। आइए उन फिल्मों पर नजर डालते हैं, जिसने विक्की को इंडस्ट्री का चमकता हुआ सितारा बनाया।

#1
मसान

2015 में रिलीज हुई विक्की की 'मसान' में उनके कैरेक्टर को पसंद किया गया था। भले यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल नहीं कर पाई, लेकिन इसमें विक्की ने अपने अंदाज से महफिल लूट ली थी। इसमें विक्की ने एक तथाकथित छोटी जाति के लड़के की भूमिका निभाई थी, जो एक उच्च जाति की लड़की से प्यार करता है। इस प्रकार यह फिल्म जातिवादी समाज की बंदिशों पर रोशनी डालती है। नीरज घेवाण ने इसका निर्देशन किया था।

#2
राजी

मेघना गुलजार की फिल्म 'राजी' में एक पुलिस वाले की भूमिका में विक्की खूब जंचे थे। आलिया भट्ट के साथ उनकी जोड़ी पसंद की गई थी। 2018 में आई यह एक्शन थ्रिलर फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित थी। फिल्म एक युवा भारतीय जासूस सहमत (आलिया) की वास्तविक जीवन की कहानी बताती है, जो दुश्मन से खुफिया जानकारी हासिल करने के लिए एक पाकिस्तानी सेना के अधिकारी (विक्की) से शादी कर लेती हैं।

#3
संजू

दिग्गज अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक फिल्म 'संजू' में विक्की ने अपने किरदार में जान डाल दी थी। 2018 में आई इस फिल्म में संजय की भूमिका अभिनेता रणबीर कपूर ने निभाई थी। विक्की ने संजय के करीबी दोस्त कमली का किरदार अदा किया था। उन्होंने अपनी भूमिका के लिए कई पुरस्कार भी जीते और इस कैरेक्टर के लिए उन्हें देशभर में पहचान मिली। राजकुमार हिरानी की यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

#4
मनमर्जियां

2018 में ही रूपहले पर्दे पर आई विक्की की फिल्म 'मनमर्जियां' को अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। अनुराग कश्यप ने इसका निर्देशन किया था। फिल्म में उन्होंने विक्की संधू का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था। विक्की के प्रशंसकों को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। फिल्म लव ट्राएंगल पर आधारित है। इसमें विक्की के अलावा तापसी पन्नू और अभिषेक बच्चन लीड रोल में थे। इस फिल्म के गाने को भी खूब सराहा गया था।

#5
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक

2019 में रिलीज हुई 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' ने लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना कूट-कूटकर भर दी थी। इस फिल्म में उनका अभिनय निखर कर सामने आया था। फिल्म ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिलाया। फिल्म सुपर-डुपर हिट हुई थी और इसका निर्देशन आदित्य धर ने किया था। फिल्म के डायलॉग आज भी दर्शकों की जुबां पर हैं। इसमें विक्की के साथ यामी गौतम भी नजर आई थीं।

#6
सरदार उधम

पिछले साल रिलीज हुई 'सरदार उधम' में विक्की ने अपने अभिनय का शानदार नमूना पेश किया। फिल्म एक क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए माइकल ओ'डायर की हत्या कर दी थी। कहा जाता है कि इसमें विक्की ने अपने करियर का शानदार प्रदर्शन किया है। यह फिल्म आज भी दर्शकों को रोमांचित करती है। फिल्म को ऑस्कर 2022 के लिए भी शॉर्टलिस्ट किया गया था।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

विक्की के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'मिस्टर लेले' में मुख्य भूमिका निभाएंगे। वह 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' का भी हिस्सा हैं। 'गोविंदा नाम मेरा' भी उनके खाते से जुड़ी हुई है। वह 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' और 'तख्त' जैसी फिल्मों में भी दिखाई देंगे।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
सेलिब्रिटी गॉसिप
बॉलीवुड समाचार
जन्मदिन विशेष
विक्की कौशल
ताज़ा खबरें
मेरी अभिनेता बनने की कोई भी योजना नहीं थी- आदित्य रॉय कपूर
मेरी अभिनेता बनने की कोई भी योजना नहीं थी- आदित्य रॉय कपूर मनोरंजन
टोयोटा हाईराइडर से लेकर ऑडी A8 L तक, जुलाई में लॉन्च होंगी ये गाड़ियां
टोयोटा हाईराइडर से लेकर ऑडी A8 L तक, जुलाई में लॉन्च होंगी ये गाड़ियां ऑटो
गीकबेंच पर देखा गया रेडमी 10 प्राइम प्लस 5G स्मार्टफोन, भारत में जल्द होगा लॉन्च
गीकबेंच पर देखा गया रेडमी 10 प्राइम प्लस 5G स्मार्टफोन, भारत में जल्द होगा लॉन्च टेक्नोलॉजी
टेस्ट क्रिकेट में कैसे हैं रविंद्र जडेजा और बेन स्टोक्स के आंकड़े?
टेस्ट क्रिकेट में कैसे हैं रविंद्र जडेजा और बेन स्टोक्स के आंकड़े? खेलकूद
PGI-D: स्कूलों को लेकर शिक्षा मंत्रालय की ग्रेडिंग में राजस्थान के तीन जिलों ने किया टॉप
PGI-D: स्कूलों को लेकर शिक्षा मंत्रालय की ग्रेडिंग में राजस्थान के तीन जिलों ने किया टॉप करियर
सेलिब्रिटी गॉसिप
वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा
वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा मनोरंजन
'जुग जुग जियो' के सेट पर कियारा से दो-तीन बार हो गई थी लड़ाई- वरुण धवण
'जुग जुग जियो' के सेट पर कियारा से दो-तीन बार हो गई थी लड़ाई- वरुण धवण मनोरंजन
जवान लड़कियां मेरे साथ काम नहीं करना चाहतीं- अनिल कपूर
जवान लड़कियां मेरे साथ काम नहीं करना चाहतीं- अनिल कपूर मनोरंजन
अगले एक साल ज्यादा काम नहीं करूंगा- पंकज त्रिपाठी
अगले एक साल ज्यादा काम नहीं करूंगा- पंकज त्रिपाठी मनोरंजन
अपनी 250 रुपये की पहली कमाई मां के चरणों में रख दी थी- रणबीर कपूर
अपनी 250 रुपये की पहली कमाई मां के चरणों में रख दी थी- रणबीर कपूर मनोरंजन
और खबरें
बॉलीवुड समाचार
'रहना है तेरे दिल में' की रीमेक पर माधवन बोले- यह बेवकूफी है
'रहना है तेरे दिल में' की रीमेक पर माधवन बोले- यह बेवकूफी है मनोरंजन
माता-पिता बनने वाले हैं रणबीर और आलिया, अभिनेत्री ने की पुष्टि
माता-पिता बनने वाले हैं रणबीर और आलिया, अभिनेत्री ने की पुष्टि मनोरंजन
'टाइगर 3' में कैमियो की भूमिका में दिखेंगे शाहरुख, अभिनेता ने की पुष्टि
'टाइगर 3' में कैमियो की भूमिका में दिखेंगे शाहरुख, अभिनेता ने की पुष्टि मनोरंजन
फिर एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण
फिर एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण मनोरंजन
रणबीर से लेकर संजय दत्त तक, जानिए 'शमशेरा' के कलाकारों ने कितनी फीस ली
रणबीर से लेकर संजय दत्त तक, जानिए 'शमशेरा' के कलाकारों ने कितनी फीस ली मनोरंजन
और खबरें
जन्मदिन विशेष
अमरीश पुरी के यादगार डायलॉग्स, जिनका आज भी है बोलबाला
अमरीश पुरी के यादगार डायलॉग्स, जिनका आज भी है बोलबाला मनोरंजन
लिएंडर पेस ने जीते हैं कुल 18 ग्रैंड स्लैम, जानिए उनके रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां
लिएंडर पेस ने जीते हैं कुल 18 ग्रैंड स्लैम, जानिए उनके रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां खेलकूद
प्रेरक हैं इम्तियाज अली के ये मजेदार और फिल्मी डायलॉग्स
प्रेरक हैं इम्तियाज अली के ये मजेदार और फिल्मी डायलॉग्स मनोरंजन
किरण खेर ने इन फिल्मों में खूबसूरती से निभाया मां का किरदार
किरण खेर ने इन फिल्मों में खूबसूरती से निभाया मां का किरदार मनोरंजन
'पुष्पा' से 'लाइगर' तक, इन बड़ी फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दिशा पाटनी
'पुष्पा' से 'लाइगर' तक, इन बड़ी फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दिशा पाटनी मनोरंजन
और खबरें
विक्की कौशल
कैटरीना कैफ संग शादी पर विक्की ने की बात, बोले- खुद को सेटल्ड महसूस करता हूं
कैटरीना कैफ संग शादी पर विक्की ने की बात, बोले- खुद को सेटल्ड महसूस करता हूं मनोरंजन
IIFA अवार्ड्स 2022: कृति ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता बने विक्की कौशल
IIFA अवार्ड्स 2022: कृति ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता बने विक्की कौशल मनोरंजन
'गोविंदा नाम मेरा' और 'मिशन मजनू' के अलावा तीन और फिल्मों की रिलीज डेट टली
'गोविंदा नाम मेरा' और 'मिशन मजनू' के अलावा तीन और फिल्मों की रिलीज डेट टली मनोरंजन
रणबीर-आलिया से लेकर कार्तिक-कियारा तक, जल्द ही पर्दे पर दिखेंगी ये नई जोड़ियां
रणबीर-आलिया से लेकर कार्तिक-कियारा तक, जल्द ही पर्दे पर दिखेंगी ये नई जोड़ियां मनोरंजन
अगस्त में शुरू होगी विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' की शूटिंग
अगस्त में शुरू होगी विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' की शूटिंग मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022