Loading...
'बिग बॉस 20' के फिनाले की तारीख तय? जानिए सलमान खान कब करेंगे विजेता का ऐलान
'बिग बॉस 20' के फिनाले पर आया अपडेट

'बिग बॉस 20' के फिनाले की तारीख तय? जानिए सलमान खान कब करेंगे विजेता का ऐलान

Oct 28, 2026
01:55 pm

क्या है खबर?

सलमान खान का शो 'बिग बॉस 20' अपने डेढ़ महीने का सफर पूरा कर चुका है। आमतौर पर 3 महीने तक चलने वाले शो का यह सीजन भी साल के आखिर में दर्शकों को टाटा-बॉय कह सकता है। ऐसी चर्चा है कि निर्माताओं ने फिनाले की तारीख तय कर ली है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर ग्रैंड फिनाले को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग अपने पसंदीदा प्रतियोगी को विजेता बनाने के लिए जमकर वोट कर रहे हैं।

फिनाले

दिसंबर में हो सकता है 'बिग बॉस 20' का फिनाले

टेली एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बिग बॉस 20' का ग्रैंड फिनाले 20 दिसंबर, 2026 को हो सकता है।

फिनाले की तारीख को लेकर यह अटकलें तब शुरू हुईं, जब हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में रोहित शेट्‌टी ने कथित तौर पर संकेत दिया कि प्रतियोगियों ने शो का आधा सफर तय कर लिया है। विजेता का ऐलान होने में अब सिर्फ 8 हफ्ते बाकी हैं।

हालांकि, निर्माताओं की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

शो

घर में बचे हैं सिर्फ ये 12 प्रतियोगी

'बिग बॉस 20' के प्रीमियर के बाद से रोहैद खान, रिति तिवारी, अमन गांधी, ईशा रिखी और मैरी कॉम समेत कई प्रतियोगी से बाहर हो चुके हैं।

अब घर में सिर्फ 12 प्रतियोगी बचे हैं, जिनमें आम्रपाली दुबे, यंग डीएसए, स्काउट ओपी, आसिफ खान, लव गिल, अरिश्फा खान, उदिति सिंह, माही गिल, काजी तौकीर, गुल्लू, कनिका मान और मनीष गोयल शामिल हैं।

अब देखना होगा कि इनमें से किस प्रतियोगी के हाथ विजेता की ट्रॉफी लगती है।

ADVERTISEMENT