'बिग बॉस 20': स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड ने लव गिल से मांगी माफी, जानिए पूरा विवाद
क्या है खबर?
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में मौजूद स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने लव गिल से मांगी माफी मांगी है। हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में उन्होंने शो में पहुंचकर लव और स्काउट की नजदीकियाें पर सवाल उठाया था। साथ ही, गेमर से लव से दूरी बनाने के लिए कहा था। काशवी के आरोपों पर लव की टीम ने पलटवार किया था और उन्हें खरी-खोटी सुनाया था। अब काश्वी ने अपने शब्दों को लेकर माफी मांगी है।
आलोचना
काशवी ने आलोचना के बाद सफाई दी
काशवी ने इंस्टाग्राम पर कहा कि उनका इरादा स्काउट से बात करना था। उन गलतियों को बताना था जो उन्हें लगता था कि उसने की हैं, और उसे जिम्मेदार ठहराना था।
हालांकि, उन्होंने माना कि उनके कुछ शब्द इसमें शामिल दूसरे लोगों के लिए असंवेदनशील थे।
उन्होंने लिखा, 'उस समय मैं जो भी महसूस कर रही थी, किसी और के इरादों या कैरेक्टर पर जजमेंट देना मेरा काम नहीं है, और मैं खुद को बेहतर तरीके से बता सकती थी।'
माफी
काशवी ने अपने बर्ताव के लिए लव से मांगी माफी
लव से माफी मांगते हुए काशवी ने कहा कि उनका इरादा किसी दूसरी महिला के प्रति नफरत फैलाने या किसी को उन्हें टारगेट करने के लिए उकसाने का इरादा नहीं था।
अपने शब्दों के असर को मानते हुए, उन्होंने इस बात की जिम्मेदारी ली कि उनके बयान कैसे सामने आए होंगे।
इससे पहले, लव की टीम ने काशवी और शो निर्माताओं पर आरोप लगाया था कि कैसे नेशनल टीवी पर अभिनेत्री का चरित्र खराब दिखाया जा रहा है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
#BiggBoss20 | #Kaashvi owns up to her words and apologises. 🙏 #ScoutOP #LovepreetGill #LoveGill pic.twitter.com/e5wGPZLGKw
— Bollywood Spy (@BollySpy) October 26, 2026