Loading...
'बिग बॉस 20': लव के समर्थन में आईं ईशा रिखी, बोलीं- हमेशा महिला ही दोषी क्यों?
ईशा रिखी ने लव गिल के समर्थन में उठाई आवाज

'बिग बॉस 20': लव के समर्थन में आईं ईशा रिखी, बोलीं- हमेशा महिला ही दोषी क्यों?

Oct 27, 2026
06:02 pm

क्या है खबर?

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में स्काउट ओपी और लव गिल अपनी नजदीकियों को लेकर विवादों में हैं। हालिया एपिसोड में गेमर की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने लव पर स्काउट को फंसाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद से काम्या पंजाबी और आरती सिंह समेत कई लोग लव के समर्थन में आए। अब इसी सीजन की प्रतियोगी रह चुकीं ईशा रिखी ने इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लव को सहानुभूति का हकदार बताया है।

समर्थन

ईशा ने अकेले लव को दोषी ठहराने पर जताई नाराजगी

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'लव सहानुभूति की हकदार हैं, चरित्र हनन की नहीं। मैं 'बिग बॉस' के घर का हिस्सा रह चुकी हूं और लव और स्काउट, दोनों को जानती हूं। इसलिए लव के साथ जो हो रहा है, वो देखकर मुझे सच में बहुत बुरा लग रहा है। मुझे बस ये समझ नहीं आता कि जब किसी भी परिस्थिति में 2 लोग शामिल होते हैं, तो सारा दोष सिर्फ लड़की पर ही क्यों आता है?'

गलती

ईशा ने स्काउट की फीलिंग पर उठाए सवाल

उन्होंने आगे लिखा, 'हमने देखा कि स्काउट अपनी फीलिंग्स को लेकर भ्रमित था और उसने अपनी फीलिंग्स के बारे में बात की थी। तो फिर सिर्फ लव को ही क्यों दोष दिया जा रहा है? मैं यह नहीं कह रही कि लव पूरी तरह सही है या स्काउट गलत। मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि किसी इंसान को पूरा दोष देना सही नहीं है। किसी महिला के कैरेक्टर पर सवाल उठाना और उसकी रेप्युटेशन को नुकसान पहुंचाना आसान है।'

ADVERTISEMENT

असहमति

लव को समझाने की जरूरत, जज करने की नहीं

आखिर में ईशा ने कहा कि लोगों को यह समझने की जरूरत है कि किसी महिला के साइड की कहानी क्या है। उनके मुताबिक, लव एक इंसान हैं और उनकी अपनी फीलिंग है। उन्हें समझने की जरूरत है, जज करने की नहीं।

बता दें, इससे पहले काशवी ने एक पोस्ट के जरिए लव से माफी मांगी थी। उन्होंने स्वीकारा था कि शो में आकर उन्होंने जिस तरह से बात की, वह अपनी बात अलग तरीके से रख सकती थीं।

ADVERTISEMENT