'बिग बॉस 20' से पहला एविक्शन, रोहेद खान बने शो से बेघर होने वाले पहले प्रतियोगी
क्या है खबर?
'बिग बॉस 20' के हालिया एपिसोड में इस सीजन का पहला एविक्शन देखने को मिला। रोहेद खान शो से बेघर होने वाले पहले प्रतियोगी बन गए हैं। हालांकि, अचानक हुए इस फैसले से फैंस बेहद नाराज हैं। 'एक्स्ट्रा जीवदान' नियम के तहत रोहेद को बिना किसी मजबूत वजह के बेघर किए जाने पर दर्शकों का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट पड़ा है। प्रशंसकों का आरोप है कि निर्माता अपनी सहूलियत के हिसाब से नियम बदलकर पक्षपात कर रहे हैं।
एविक्शन
'वीकेंड का वार' में हुआ सीजन का पहला एविक्शन
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' के साथ ही सीजन के पहले एविक्शन की खबर आ गई है।
दूसरे हफ्ते में रोहेद खान शो से बेघर हो गए हैं। उनके साथ आसिफ खान और तन्मय सिंह भी सीधेतौर पर बेघर होने के लिए नामांकित थे।
दरअसल, इन तीनों को घर के नियमों का उल्लंघन करते हुए नामांकन पर चर्चा करने के कारण सजा के तौर पर सीधे नॉमिनेट किया गया था, जिसके बाद रोहेद का सफर खत्म हो गया।
नाराजगी
'एक्स्ट्रा जीवदान' नियम पर भड़के दर्शक
शो में 'एक्स्ट्रा जीवदान' नियम को लेकर फैंस निर्माता पर भड़क गए हैं। पहले हफ्ते में कम वोट मिलने के बावजूद उदिति सिंह को 'जीवदान' देकर बचा लिया गया था, लेकिन दूसरे हफ्ते में रोहेद के लिए इसका इस्तेमाल नहीं हुआ।
निर्माताओं के इस दोहरे रवैये से दर्शक बेहद नाराज हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसे पक्षपातपूर्ण बता रहे हैं और उनका कहना है कि ये नियम सिर्फ निर्माता अपनी सहूलियत और पसंद के हिसाब से इस्तेमाल कर रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
रोहेद खान हुए घर से बेघर
🚨 BREAKING!! Rohed Khan becomes the FIRST contestant to get EVICTED from the #BiggBoss20 house in Week 2, even after the much-hyped “Extra Jeevandan” concept!
— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 18, 2026
FAIR or UNFAIR?
गुस्सा
उदिति को भी पहले हफ्ते निकालते- यूजर
रोहे के बेघर होने पर एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हम जानते हैं कि वह शो में खास योगदान नहीं दे रहे थे, लेकिन यह एविक्शन पूरी तरह से अनुचित है। ये 2X कॉन्सेप्ट बेकार है, वरना पहले हफ्ते में उदिति भी बाहर होती।'
'वीकेंड का वार' एपिसोड में ये साफ हो जाएगा कि एलिमिनेशन की प्रक्रिया कैसे आगे बढ़ती है और क्या आने वाले हफ्तों में 'एक्स्ट्रा जीवदान' ट्विस्ट की कोई भूमिका देखने को मिलेगी।
परिचय
कौन हैं रोहेद खान?
रोहेद खान ऑस्ट्रियाई अभिनेता और मॉडल हैं, जिनका जन्म अफगानिस्तान में हुआ था।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और विज्ञापनों से की।
बॉलीवुड में उन्होंने साल 2023 में कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' से डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने विलेन का किरदार निभाया था।
इसके बाद रोहेद अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में भी नजर आए। रोहेद कराटे में ब्लैक बेल्ट हैं और फिल्मों में अपने एक्शन के लिए भी पहचाने जाते हैं।