'बिग बॉस 20' से किसका कटा पत्ता? लव गिल के अचानक हुए एविक्शन से गुस्साए फैंस
क्या है खबर?
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में इस हफ्ते चौंकाने वाला एविक्शन हुआ है। शो की चर्चित कंटेस्टेंट लव गिल का सफर खत्म हो गया है। इंडिया फोरम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वीकेंड का वार की शूटिंग पूरी होने के बाद लव को घर से बाहर कर दिया गया। उनके एविक्शन की चर्चा पहले से ही हो रही थी, लेकिन अब सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। लव कई विवादों और झगड़ों के चलते चर्चा में थीं।
नाराजगी
लव गिल के एविक्शन से नाराज हुए फैंस
लव गिल के साथ इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कई दूसरे प्रतियोगी भी नॉमिनेट हुए थे। इनमें गुल्लू, कनिका मान, माही विज, आम्रपाली दुबे, स्काउट ओपी और काजी तौकीर जैसे नाम शामिल थे।
इन सबके बीच लव का एविक्शन उनके प्रशंसकाें के लिए खासतौर से काफी चौंकाने वाला रहा। सोशल मीडिया पर कई फैंस इस फैसले पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। कुछ उनके एविक्शन को गलत बताते हुए निर्माताओं के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
लव गिल का पत्ता साफ
🚨 BREAKING! Most Shocking Eviction - Love Gill has been EVICTED from Bigg Boss 20 house.
— BBTak (@BiggBoss_Tak) November 28, 2026
Secret Room? No Confirmation on that.
चर्चा
'बिग बॉस 20' में क्यों छाई रहीं लव गिल?
लव इस सीजन की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली प्रतियोगियों में से एक रही हैं। घर के अंदर कई झगड़ों और विवादों में उनका नाम सामने आया।
साथी प्रतियोगियों संग उनकी बहस ने उन्हें शो का अहम हिस्सा बना दिया। पूरे सफर में वह अपने बेबाक बयानों के चलते सुर्खियों में रहीं। उनकी तीखी बहस हो या कोई विवाद, लव लगातार घर के अंदर और बाहर चर्चा का विषय बनी रहीं।
प्रतिक्रिया
लव गिल के जाने से कितना बदलेगा 'बिग बॉस 20' का खेल?
लव के एविक्शन की खबर सामने आने के बाद अब देखना दिलचस्प होगा कि घर में मौजूद बाकी प्रतियोगी इस पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।
उनके बाहर होने के बाद शो का खेल किस तरह बदलता है और किस प्रतियोगी को इसका फायदा मिलता है, ये भी देखने वाली बात होगी।
हालांकि, लव का एविक्शन पूरी तरह से दर्शकों के वोटों के आधार पर हुआ है या इसके पीछे कोई और वजह रही है, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।