'बिग बॉस 20' में स्काउटओपी पर भड़के सलमान खान, लव गिल का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
क्या है खबर?
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' के एपिसोड में सलमान खान प्रतियोगी स्काउटओपी पर भड़कते नजर आए। दरअसल, स्काउट ने गुलु के साथ मिलकर लव गिल के बारे में कुछ बातें कही थीं। इस पर सलमान ने सभी घरवालों को वो क्लिप दिखाई, जिसमें स्काउट और गुल्लू लव के बारे में चर्चा करते नजर आ रहे थे। यह वीडियो देखकर घर के बाकी सभी प्रतियोगी भी हैरान रह गए।
भावुक
लव का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
लव क्लिप को देखने के बाद रोने लगीं और बेडरूम की तरफ चली गईं।
उधर सलमान ने स्काउट से कहा, "आपने लव के बारे में क्या-क्या कहा है? आपने लव को पूरी तरह से फंसा दिया है। आपने सारा इल्जाम लव पर मढ़ दिया है। इसके पीछे आपका क्या इरादा था, ये हमें नहीं पता। शायद आप लोगों की नजर में खुद को 'क्लीन चिट' देना चाहते थे, ये दिखाकर कि आपको लुभाने की कोशिश की गई थी।"
गुस्सा
सलमान को इस वजह से स्काउट पर आया गुस्सा
इसके बाद रविवार के 'वीकेंड का वार' एपिसोड का प्रोमो दिखाया गया, जिसमें सलमान ने आगे कहा कि स्काउट ने लव की साख खराब कर दी है।
हालांकि, स्काउट, सलमान की बात से सहमत नहीं हुए, जिसपर अभिनेता और भी भड़क गए और बोले, "क्या ये वही बातचीत है, जो मैंने की थी? ये बातचीत तो तुम्हारे और गुल्लू के बीच हुई थी। उस लड़की ने तुम पर इतना गहरा असर डाला है कि तुम अपना होश खो बैठे हो।"
बात
लव ने भावुक होकर कही ये बात
सलमान ने आगे कहा कि अब तक उन्होंने इतनी जोर से बात नहीं की थी, लेकिन अगर वह अब भी ऐसा नहीं करते हैं तो ये उनके लिए शर्म की बात होगी।
प्रोमो में यह भी दिखाया गया कि लव लगातार रो रही थीं। इसके बाद उन्होंने कनिका मान और आम्रपाली दुबे से कहा, "मैंने इसे राखी बांधी थी।" ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड में क्या खास होता है।