Loading...
'बिग बॉस 20': काजी तौकीर कश्मीर में अपने संघर्ष भरे दिनों को याद कर हुए भावुक
काजी तौकीर ने की कश्मीर के बारे में बात

'बिग बॉस 20': काजी तौकीर कश्मीर में अपने संघर्ष भरे दिनों को याद कर हुए भावुक

लेखन सयाली
Nov 28, 2026
05:53 pm

क्या है खबर?

'बिग बॉस 20' में नजर आने वाले प्रतियोगी काजी तौकीर ने संगीत इंडस्ट्री में 20 साल संघर्ष किया। हालांकि, ये उनके जीवन का सबसे कठिन पड़ाव नहीं रहा। एक हालिया एपिसोड के दौरान काजी कश्मीर में बीते अपने मुश्किल दिनों को याद कर भावुक हो गए। सह-प्रतियोगी अरिशफा खान से हुई बहस के बाद उन्होंने आम्रपाली से अपने अतीत पर चर्चा की और कहा कि उन्होंने टीवी पर मौके पाने के लिए कभी अपने अतीत का इस्तेमाल नहीं किया।

काजी

कश्मीर में झेली कई कठिनाइयां

काजी ने कश्मीर में अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए बताया कि उन्होंने कठिन हालात देखे, लेकिन कभी अपनी परिस्थिति का इस्तेमाल सहानुभूति पाने के लिए नहीं किया।

उन्होंने कहा, "हर एक का संघर्ष है। मैं तो कश्मीर से हूं, जब मैं बड़ा हुआ तो मैंने अगले स्तर की बकवास देखी। इससे मैं मजबूत हो गया। मैं उसका इस्तेमाल नहीं कर रहा हूं। मैंने 20 साल पहले 'फेम गुरुकुल' में हिस्सा लेते समय भी उसका इस्तेमाल नहीं किया।"

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो

ADVERTISEMENT

रियलिटी

मुझे खुद पर गर्व है- काजी

काजी ने 2005 में 'फेम गुरुकुल' जीता, जो एक संगीत रियलिटी शो था।

इसके बारे में उन्होंने कहा, "मैंने रियलिटी शो में कई प्रतियोगियों को ऐसा करते देखा। वे आते हैं, रोते हैं और कहते हैं, 'कश्मीर के हालात ऐसे हैं, कृपया मुझे एक मौका दें,' और फिर गाना गाते हैं। मैंने ऐसा कभी नहीं किया। मुझे खुद पर गर्व है।"

काजी 'बिग बॉस 20' के सबसे पसंदीदा प्रतियोगियों में से एक हैं, जिन्हें प्रशंसक खूब प्यार दे रहे हैं।

ADVERTISEMENT