'बिग बॉस 20': काजी तौकीर ने किया अरिजीत सिंह को याद, बताया 'अजीब हरकतों का उस्ताद'
क्या है खबर?
'बिग बॉस 20' के प्रतियोगी काजी तौकीर को प्रशंसकों का खूब प्यार मिल रहा है। वह पेशे से एक गायक हैं और बॉलीवुड के मशहूर गायक अरिजीत सिंह के काफी करीब हैं। अब काजी ने अरिजीत के साथ अपने रिश्ते पर खुल कर बात की है। शो में सेह-प्रतियोगी अरिशफा खान और उदिति सिंह से बात करते हुए उन्होंने अरिजीत को एक निजी किस्म का इंसान बताया और उन्हें अजीब हरकतों का उस्ताद बताया।
दोस्ती
अरिजीत बेहद मस्तमौला और सच्चे चैंपियन हैं- काजी
अरिजीत पर बात कर काजी ने कहा, "जब हम दोनों साथ बैठते हैं तो हंसते-हंसते अरिजीत के पेट में दर्द होने लगता है। मेरा अंदाज उनसे थोड़ा अलग है, लेकिन वह भी खूब मस्ती और अजीब हरकतें करते हैं। वह बेहद मस्तमौला हैं, पर अपनी निजी जिंदगी को गुप्त रखना पसंद करते हैं। उनकी मस्ती का कोई मुकाबला नहीं है। वह एक बेहद खूबसूरत, कमाल के इंसान और सच्चे चैंपियन हैं। सच कहूं तो हम दोनों एक जैसे ही हैं।"
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें वीडियो
Arijit Singh bhi #Qazi ki tarah hi masti-mazaak karte hain! Suniye yeh poori conversation 24Hrs Channel par!
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) November 13, 2026
Watch #24HrsChannel of #BiggBoss20, now streaming exclusively on the #JioHotstar App.#BiggBossOnJioHotstar #BB20OnJioHotstar pic.twitter.com/Rg7U4UmKcA
बयान
कैसी पक्की हुई काजी और अरिजीत की दोस्ती?
काजी और अरिजीत की पहली मुलाकात 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' के पहले सीजन में हुई, जिसमें दोनों प्रतियोगी बनकर गए थे।
प्रतियोगिता के दौरान वे एक ही कमरे में रहते थे और दोस्त बन गए थे। काजी ने शो जीत लिया था, जबकि अरिजीत 6ठा स्थान हासिल कर पाए थे।
भले ही अरिजीत शो नहीं जीत पाए, लेकिन उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग में करियर बनाया। शो खत्म होने के बाद भी दोनों की दोस्ती आज तक कायम है।