Loading...
'बिग बॉस 20': नामांकन प्रक्रिया में जबरदस्त ट्विस्ट, इन 2 पर लटकी निष्कासन की तलवार
'बिग बॉस 20' में हुआ नामांकन कार्य

'बिग बॉस 20': नामांकन प्रक्रिया में जबरदस्त ट्विस्ट, इन 2 पर लटकी निष्कासन की तलवार

Sep 21, 2026
02:23 pm

क्या है खबर?

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में काफी रोमांचक पल देखने को मिल रहे हैं। दूसरे हफ्ते के 'वीकेंड का वार' पहला निष्कासन देखने को मिला। जनता के सबसे कम वोट पाकर रोहेद खान बेघर हो गए जिससे घर में सिर्फ 15 प्रतियाेगी बचे हैं। ताजा अपडेट है कि बिग बॉस ने तीसरे हफ्ते के लिए सभी प्रतियोगियों से नामांकन प्रक्रिया कराई। दिलचस्प बात यह है कि प्रतियोगियों का ज्यादा दिमाग चलाना 2 घरवालों पर भारी पड़ गया।

नामांकन प्रक्रिया

जानिए किस घरवालें ने किसका लिया नाम

नामांकन प्रक्रिया के दौरान, प्रतियोगियों से 2 ऐसे नाम लेने को कहा गया, जिन्हें वह बेघर होने से बचाना चाहते थे।

इस दौरान, आम्रपाली दुबे ने लव गिल और ऋति तिवारी का नाम लिया।

माही विज ने अरिश्फा खान और काजी तौकीर का नाम लिया।

काजी ने अरिश्फा और माही का नाम लिया, जबकि अन्य ने भी अपने रिश्तों और संबंधों के आधार पर नाम चुके।

हालांकि, प्रक्रिया में यंग डीएसए और ईशा रिखी का नाम किसी ने नहीं लिया।

खतरा

ईशा के लिए बज सकती है खतरे की घंटी

फिल्मीबीट के मुताबिक, किसी भी प्रतियोगी ने यंग और ईशा का नाम नहीं लिया। इस कारण दोनों तीसरे हफ्ते में बेघर होने के लिए नामांकित हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर चर्चा है कि सबसे ज्यादा खतरा ईशा के लिए हो सकता है, क्योंकि पिछले 2 हफ्तों में वह ज्यादा नजर नहीं आई हैं। खुद सलमान ने भी कहा है कि वह टीवी पर दिख नहीं रहीं।

खैर, आने वाला वक्त ही बताएंगे कि निष्कासन की गाज किस पर गिरेगी।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए प्रोमो

ADVERTISEMENT